Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार कुछ देर के लिए हरे निशान में जरूर आया, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इसने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में एक बार फिर खरीदारी का जोर बनता हुआ नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार के बाद बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। यूरोपियन बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,970.95 अंक के स्तर…

Read More

आरा और दरभंगा में ट्रेनों का परिचालन प्रभावितपीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी पटना। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 13 दिन से चल रहा है। पुन: परीक्षा की मांग को लेकर यह अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में अब लेफ्ट और राजद के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानाें पर ट्रेनाें काे राेक दिया और सड़क जाम कर अपना विराेध जताया। साेमवार काे अभ्यर्थियों के समर्थन में अब लेफ्ट और राजद के कार्यकर्ताओं ने आरा और दरभंगा में ट्रेनों के परिचालन…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं के खिलाफ ताजा फरमान जारी किया है। तालिबान के सर्वोच्च नेता ने शनिवार को आदेश जारी कर घरेलू इमारतों में उन जगहों पर खिड़कियां बनाने पर पाबंदी लगा दी है, जहां से महिलाओं के नजर आने की संभावना है। इस फरमान के पीछे अश्लीलता रोकने का तर्क दिया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए जिनसे आंगन, रसोई, पड़ोसी का कुआं और आमतौर पर महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य जगहों को देखा जा सके।…

Read More

रांची। राजधानी रांची में नए साल को लेकर रविवार की देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और डीएसपी सिल्ली के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मेन रोड से लेकर रातु रोड तक सड़क पर पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान बार-रेस्टोरेंट से लेकर सड़क पर वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वालों की भी जांच हुई। उल्लेखनीय है कि नए साल के स्वागत को लेकर पूरे झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। वहीं, साल खत्म होने से पहले पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही…

Read More

पलामू। नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है। विभाग ने छापेमारी कर 45.810 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद करते हुए इस गोरख धंधे में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनातू बाजार निवासी पवन कुमार गुप्ता (28) के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपित प्रिंस कुमार…

Read More

रांची। नए साल का जश्न मनाने के लिए राजधानीवासी तैयार है। इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। इसे लेकर राजधानी के होटलों और क्लबों में खास तैयारी भी गई है। कई होटलों में नामी-गिरामी बैंड भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 31 दिसंबर की रात लोग झूमते हुए हैप्पी न्यू ईयर सेलेब्रेट करते नजर आएंगे। दीपशिखा और म्यूराक्षी बिखेरेंगी डांस का जलवा होटल रेडिशन ब्लू में नए साल को सेलेब्रेट करने की पूरी तैयारी है। 31 जनवरी को ग्रैंड वॉल रूम में जबरदस्त बैंड की प्रस्तुति होगी। कोलकाता की डांसर दीपशिखा घोष और म्यूराक्षी गांगुली…

Read More

रांची। रांची के रातू रोड में गोशाला न्यास के पास एक स्कूटी में आग लग गयी है। घटना के समय स्कूटी गति में थी और सड़क की कटिंग के पास इसकी चाल भी औसत थी। स्कूटी में आग लगते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More

सहरसा। स्थानीय विकास भवन में सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सांसद को सड़क सुरक्षा एवं नगर निकाय क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने हेतु किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई की वर्तमान वर्ष में वाहन दुर्घटना के परिणामस्वरूप घायल व्यक्ति को सम्यक आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने में चिन्हित कुल 07 अच्छे मददगार व्यक्ति (Good samartarian) को जिला प्रशासन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही नियमानुसार ऐसे व्यक्तियों के खाते में दस दस हजार की राशि…

Read More

रामगढ़। सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत मत्स्यजीवी और दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियां एवं कम्प्यूटराइजेशन ऑफ पैक्स पर सोमवार को जिला समाहरणालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान डीसी चंदन कुमार ने कहा कि देश के विकास में सहकारिता का बहुत बड़ा योगदान होना है, पैक्स के माध्यम से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन इसे और भी गति देने के लिए कंप्यूटराइजेशन बेहद जरूरी है। मौके पर उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी को बताई जा रही बातों को ध्यानपूर्वक सुनते एवं जल्द से जल्द सभी पैक्स, सहकारी समितियों का कंप्यूटराइजेशन सुनिश्चित करने…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर पहुंचे गए हैं। दूसरी ओर, बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए डटे हुए हैं। पुलिस ने उनके लिए बैरिकेड्स लगा रखा है। प्रशासन अभ्यर्थियों से लगातार वहां से हटने को कह रहा है लेकिन अभ्यर्थी वहां हटाने को तैयार नहीं है और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी गांधी मूर्ति के नीचे मौजूद हैं। प्रशांत किशोर और अभ्यर्थी हटने को…

Read More