Author: shivam kumar

सारण। रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस टीम, सीआईबी और रेसुब पोस्ट छपरा जंक्शन को नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 05096 के आगमन के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया। निगरानी के क्रम में ट्रेन के महिला कोच संख्या 074081 की सीट के नीचे दो लावारिस काले बैग मिले। तलाशी लेने पर बैग से कुल 24 लीटर अवैध विदेशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,230 रुपए है। इस कार्रवाई में रेसुब छपरा के उप निरीक्षक विशाल, एएसआई बृज सुंदर…

Read More

सबसे लंबे समय से जनता का भरोसा जीतने वाले और सत्ता शीर्ष पर काबिज रहने वाले वन एंड ओनली नरेंद्र दामोदर दास मोदी पिछले 12 वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, यानी भारत ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक परिवर्तनों का एक नया युग देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास ने केवल गति ही नहीं, बल्कि नयी दिशा और नयी चेतना भी प्राप्त की। आर्थिक सुधारों से लेकर डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा से सामाजिक समावेशन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा की ओर उल्लेखनीय यात्रा तय की है। सबका साथ, सबका…

Read More

रांची। रिम्स लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी रमन कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के सिलसिले में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी कार्यालय तलब किया गया है। एसीबी मामले से जुड़े अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) का मिलान कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की हेराफेरी हुई थी या नहीं। जांच के…

Read More

धनबाद। मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ( एनजीटी ) ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। गुरुवार को तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन करते मिले धंधेबाज टीम को देखकर फरार हो गए। खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में सुबह…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार लिवाली होने के बावजूद पहले एक घंटे का कारोबार होने तक दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही पिछले सत्र के दौरान चिपमेकर कंपनियों के शेयर में आई गिरावट की वजह…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति-2026 की जानकारी देते हुए गूगल को राज्य में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा…

Read More

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की गयी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बढ़ाने, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुशासन, साझेदारी और डेटा आधारित प्रणालियों के बेहतर उपयोग पर चर्चा होगी। नीति आयोग के अनुसार इस वर्ष बैठक का विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के समग्र विकास और कल्याण के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। बैठक प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीम इंडिया’ के विजन के…

Read More

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने विधानसभा परिसर में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में पहुंचकर ऐसा माहौल बनाने…

Read More

रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया को लेकर पिछले 24 घंटे से जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारी विवादों, तीखी बहसों और विपक्षी आपत्तियों के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पर लगा होल्ड हटा लिया गया है। चुनाव अधिकारी ने सभी पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद नथवाणी के नामांकन पत्र को पूरी तरह वैध (Valid) करार दिया है। इस फैसले के आते ही विधानसभा परिसर के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मंजूरी के बाद अब झारखंड में राज्यसभा की रेस बेहद…

Read More

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर विधानसभा परिसर में जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस हंगामे के बीच कांग्रेस के थिंक-टैंक और देश के दिग्गज कानूनविद् सलमान खुर्शीद को विधानसभा के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया, जिसके कारण वह स्क्रूटनी की बहस में शामिल नहीं हो सके। इस घटना से नाराज कांग्रेस विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भाजपा के ‘रिमोट कंट्रोल’…

Read More