नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाने से जुड़ी महिला सम्मान योजना पर अब प्रश्नचिह्न लग गया है। योजना के बारे में आज दिल्ली के अखबारों में छपी सार्वजनिक सूचना ने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की शुरुआत कर दी है। सूचना के अनुसार इस तरह की कोई योजना नहीं है और आम आदमी पार्टी की ओर से कराया जा रहा पंजीकरण एक तरह का फर्जीवाड़ा है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल की आआपा डिजिटल फर्जीवाड़ा कर रही है। दिल्ली के अखबार में छपी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई सार्वजनिक सूचना से…
Author: shivam kumar
लखनऊ। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन में सुशासन दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अटल जी के जीवन और कार्यों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने भारत को ऐसा सुशासन दिया, जिसने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सरकार के दौरान विकास दर 8.4 प्रतिशत तक पहुंची, जो आजाद भारत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। उन्होंने अटल जी के…
चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत जिले के गांव कुंडल रहा है। यहां किसी प्रकार के जानि नुकसान का समाचार नहीं है। बुधवार की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में पांच किलोमीटर गहराई में रहा। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश स्थित दो कट्टरपंथी संगठनों, जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के सदस्य अधिकारी को निशाना बना सकते हैं। इन संगठनों के कुछ सदस्य पहले ही भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी को सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान निशाना बनाया जा सकता है। अधिकारी हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों के खिलाफ मुखर रहे हैं। इस खतरे को देखते…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को ट्वीट कर क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार किया है। वहीं दूसरी और उन्होंने झारखंड की क्रांतिकारी भूमि के वीर सपूत, महान आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर शत-शत नमन किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें। जय झारखंड।
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। इस माैके पर राज्यपाल ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। अटल जी के आदर्श सदैव सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वहीं दूसरी और राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम सभी एक ऐसे व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिनकी वजह से झारखंड राज्य का अस्तित्व है। सन 1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी चुनावी सभा को संबोधित करने दुमका आये थे। इसमें उन्होंने ने कहा था कि आप मेरी सरकार बनवायें मैं आपको…
झारखंड के डीजी रेल के परिचित से साइबर ठगी अधिकारी की आवाज में फोन करके इलाज के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिये रांची। साइबर अपराधी हर दिन नये तरीके अपना कर किसी न किसी के खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं। लेकिन इस बार तो साइबर अपराधियों ने बड़ा दु:साहस दिखाते हुए झारखंड के रेल डीजी की आवाज की कॉपी कर उनके रिश्तेदार से दो लाख की ठगी कर ली। बता दें मुरारी लाल मीणा झारखंड के सीनियर आइपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वे रेल डीजी के पद पर कार्यरत हैं, उनकी तरफ से दी गयी जानकारी के…
-देवघर जिला सबसे आगे, 656 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार रांची। झारखंड में साइबर अपराधियों के लिए प्रतिबिंब पोर्टल काल बन गया है। 20 नवंबर 2023 को झारखंड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी और साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए इसकी शुरूआत की गयी थी। इसके लागू होने के साल बीतने के बाद झारखंड में 1210 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी अलग-अलग राज्यों से हो चुकी है। इसमें देवघर जिला सबसे आगे है। देवघर में पिछले एक साल के दौरान सर्वाधिक 656 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इन साइबर अपराधियों के पास से 1059 मोबाइल, 203 एटीएम…
पलामू। पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी। ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये के…
