अररिया। अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग ,अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के निर्देश पर बुधवार को किशनगंज एवं अररिया जिला पुलिस का एक दिवसीय ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन,बचपन बचाओ आन्दोलन एवं बिहार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में परमान सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन अररिया डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम एवं डीएसपी किशनगंज सुरेश प्रसाद ने किया। क्रार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।वही दिल्ली से आए प्रशिक्षक सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता बबन प्रकाश, बचपन बचाओ आन्दोलन के जिला समन्वयक मो. सहजाद आलम, प्रशिक्षक…
Author: shivam kumar
कजाकिस्तान। कजाकिस्तान में एक पैसेंजर प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आई है। रूसी समाचार एजेंसी RT के अनुसार कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन ग्रोज्नी में कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। प्लेन क्रैश होने का भयानक वीडियो भी सामने आया है। अजरबैजान एयरलाइंस का यह विमान यह घटना तब हुई जब विमान ने कथित तौर पर आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया। कजाकिस्तान में क्रैश हुए प्लेन में कितने यात्री सवार थे कुछ रिपोर्टों में…
मुंबई। कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार को लेकर कुछ वक्त पहले खबरें आईं कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं। इसके बाद शिवा ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि वे बीमार हैं और उपचार के लिए अमेरिका भी जा रहे हैं। लेकिन, यह बीमारी कैंसर नहीं है, बल्कि सही बीमारी का अभी पता नहीं चला है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि शिवा राजकुमार की अमेरिका में सफल सर्जरी हो चुकी है। पीटीआई के मुताबिक, अमेरिका में सर्जरी के दौरान कन्नड़ एक्टर का कैंसरग्रस्त पित्ताशय निकाला गया है। इसकी जगह उनको एक आर्टिफिशियल पित्ताशय लगाया गया है।…
– खजुराहो में करेंगे देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास- ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण, अटलजी की स्मृति में स्टॉम्प और सिक्का करेंगे जारी भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर खजुराहो आ रहे हैं। वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रदेश को कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन…
लोहरदगा। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। पहली सड़क दुर्घटना भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर का रांची में डायलिसिस करवाने के बाद उनके पुत्र डेविड कुजूर और उनका साला मारकुस कुजूर एक्सयूवी कार से लोहरदगा लौट रहे थे। इस दौरान नंदिनी पुल के समीप कोटा मोड के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि प्रो. गोस्सनर कुजूर, उनके पुत्र डेविड…
नई दिल्ली। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अहम घटनाक्रम में दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर सवाल उठाए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी कर लोगों से आगाह किया गया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपये…
रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 दिसंबर को सुबह हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। राज्य के कई ईलाकों में कोहरा भी छाया रहा। न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जतायी गयी है। पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान पलामू में 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देवघर में…
कराैली। जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख…
रामगढ़। शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर आजसू नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आजसू जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद निर्मल महतो को याद किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अलग झारखंड निर्माण में शहीद निर्मल महतो का योगदान बेहद अहम था। आज हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, तभी झारखंड की जनता और प्रदेश का विकास संभव है। पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, हेमलाल महतो , जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चित्र पर माल्यार्पंण कर…
कोटपूतली। कोटपूतली के कीरतपुर के बड़ीयाली की ढाणी में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की चेतना का रेस्क्यू तीसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका है। प्रशासन की फेल प्लानिंग के चलते मासूम 42 घंटे से बोरवेल में फंसी हुई है। मंगलवार रात चार देसी तकनीकों की विफलता के बाद पाइलिंग मशीन का उपयोग शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों के लिए मौसम की धुंध और तकनीकी बाधाएं चुनौती बन रही हैं। चेतना सोमवार दोपहर 2 बजे खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। शुरुआत में वह करीब 150 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। देसी जुगाड़…
चेन्नई। चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा पर 25 दिसंबर, 2024 की सुबह परिसर में दो पुरुषों द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया। यह घटना तब हुई जब वह अपने प्रेमी के साथ क्रिसमस की प्रार्थना से लौट रही थी, जिस पर भी हमला किया गया था। कोट्टूरपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अन्य समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया है, और राजनीतिक नेताओं ने तमिलनाडु सरकार के कानून और व्यवस्था से निपटने की आलोचना की है, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आग्रह किया है।
