ब्रासीलिया। दक्षिणी ब्राजील के पर्यटक शहर ग्रैमाडो में 10 यात्रियों को ले जा रहा एक छोटा विमान दुकानों से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नागरिक और रक्षा अधिकारियों ने सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार,विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी से टकराया फिर एक घर की दूसरी मंजिल को तोड़ते हुए एक फर्नीचर की दुकान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान का मलबा पास के एक सराय तक भी पहुंचा। इलाके के अधिकारियों ने…
Author: shivam kumar
कुवैत सिटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय कुवैत यात्रा के आखिरी दिन दोनों देशों ने संबंधों को और मजबूत करते हुए रणनीतिक साझेदारी पर सहमति जताई। यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश लौट आए हैं लेकिन उससे पहले रविवार को रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और खेल के व्यापक क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को नियमित बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा सहित अन्य कुवैती नेताओं के बीच रविवार को व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान रक्षा को रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण घटक स्वीकार करते हुए दोनों…
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 : द रूल’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सुकुमार की निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा-2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में एक बार फिर अल्लू और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही इस फिल्म ने रविवार को इतिहास रचा है। अल्लू की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने कमाई केे मामले में एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुष्पा-2 18 दिन में ही 1062.9 करोड़…
अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘वनवास’ के मिली-जुली रिव्यू सामने आ रहे हैं। कई महीनों बाद रिलीज हुई नाना पाटेकर की ‘वनवास’ को देखने के लिए सोचा गया था कि सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह फिल्म अभी तक बजट का आंकड़ा नहीं छू पाई है। फिल्म ‘वनवास’ के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई में और गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 58.33 लाख का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रेवेन्यू में कुछ बढ़ोतरी…
रांची। चुनाव खत्म होने ही झारखंड में बालू माफियाओं की सक्रियता बढ़ गयी है। साथ ही बालू का अवैध उत्खनन रोकने जा रहे अफसरों पर हमला करने के साथ-साथ बंधक बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है। जहां अवैध बालू का उत्खनन रोकने गयी अफसरों की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया, तो कहीं उन्हें घंटों तक बंधक बनाये रखा। लगातार।इन यहां कई घटनाओं का उल्लेख कर रहा है। गोड्डा में बालू माफिया ने सीओ को बनाया बंधक…
– प्रधानमंत्री रोजगार मेले में 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले में 71 हजार से अधिक युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा कि उनकी सरकार ने पिछले एक-डेढ़ साल में लगभग 10 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। प्रधानमंत्री आज नवनियुक्त अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमें…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं निचले और मैदानी हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। खासकर राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी हो रही है। इससे सर्दी का प्रकोप और भी तेज हो गया है। शिमला के प्रसिद्ध रिज मैदान और मॉल रोड पर बर्फ के सफेद फाहे गिर रहे हैं, जिससे यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत बन गया है। बाहरी राज्यों से उमड़े पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी और…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होता नहीं दिख रहा। 16 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, महानगर में कोहरे की पतली परत छाई रही। इससे दृश्यता कम हो गई। आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानीदिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर खतरनाक स्तर पर…
नई दिल्ली। पिछले सप्ताह लगातार गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही लिवाल और बिकवाल लगातार एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका में नवंबर के आर्थिक आंकड़ों के सकारात्मक रहने की वजह से पिछले सत्र के दौरान बाजार में जोश का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,930.85 अंक के स्तर पर…
रांची। राजधानी रांची में नये वर्ष के मद्देनजर पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा को लेकर लगभग दो हजार जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही साथ क्रिसमस गैदरिंग को लेकर रांची पुलिस के जरिये सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किये गये हैं। पर्यटन स्थलों पर पर्यटन मित्रों की भी सहायता ली जा रही है। खासकर होटलों और रेस्टोरेंट जहां पर न्यू इयर की लेट नाइट पार्टी आयोजित होगी, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र…
