कोटपूतली। कोटपूतली के किरतपुरा क्षेत्र में 3 साल की बच्ची चेतना सोमवार (23 दिसंबर) को खेलते समय 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची करीब 150 फीट की गहराई पर फंसी हुई है। घटना दोपहर 1:50 बजे बड़ियाली की ढाणी में हुई। सोमवार रात देसी जुगाड़ से उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन यह प्रयास असफल रहा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बच्ची के कपड़ों में हुक फंसाकर बाहर खींचने की योजना बनाई लेकिन इससे चोट लगने की आशंका के चलते परिवार की अनुमति ली गई। मंगलवार सुबह तक बच्ची गर्दन से नीचे मिट्टी में फंसी हुई…
Author: shivam kumar
वॉशिंगटन। अरसे से सवालों के घेरे में रहे पाकिस्तान की सैन्य अदालत को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने एकबार फिर सवाल उठाया है। एकदिन पहले सोमवार को पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने इमरान खान के 25 समर्थकों को दो-दस साल की सजा सुनाई। इन्हें 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आरोपी बनाया गया था। पाकिस्तान की सैन्य अदालत के सोमवार के फैसले को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वाशिंगटन इसे लेकर बहुत चिंतित है कि 9 मई 2023 को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के…
नई दिल्ली। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एनएसीडीएसी इंफ्रा के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। कंपनी के शेयरों की आज 90 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ मार्केट में एंट्री हुई। लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया, जिसके कारण पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। एनएसीडीएसी इंफ्रा के शेयर आईपीओ के तहत 35 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर ये शेयर 66.50 रुपये…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,500 रुपये से लेकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,050 रुपये से लेकर 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए मजबूती का रुख दिखाया लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स में आई गिरावट और ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर में आई कमी की वजह से डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, एसएंडपी 500…
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में जापान के यामानाशी प्रान्त के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद, सीएम योगी ने जापानी भाषा में अपना प्रारंभिक भाषण देकर भारत और जापान के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग पर जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि भारत और जापान बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश हैं, राज्य सरकार जापानी कंपनियों के साथ सहयोग करने की इच्छुक है, भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग बहुत समृद्ध है। उत्तर प्रदेश…
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की। यह मामला कृष्णापुरी रोड नम्बर 13 की है जहां कांड संख्या 184/23, एससी/एसटी एक्ट के फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की गई है। मजिस्ट्रेट शहर अंचल अधिकारी की मौजूदगी में चुटिया थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार दास, सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मिश्रा के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में हुई है।
रांची। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी को रांची से सुबह 10.30 बजे चलेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया होते हुए रात 23:10 में प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08068 टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी को टुंडला से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टुंडला से 16:20 बजे चलेगी…
खूंटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में मजबूतीकरण के नाम दर्जनों सड़कों पर संवेदकों ने बड़े-बड़े बॉल्डर डालकर छोड़ दिया। इसके कारण आये दिन दो पहिया वान चालक और साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पिछले तीन महीनों से लगभग निर्माणाधीन सभी सड़कों का यही हाल है। अक्टूबर महीने में इन सड़कों के मजबूतीकरण का काम अलग-अलग संवेदकों के जरिये शुरू किया गया। ठेकेदारों ने सड़कों को खोदकर बॉल्डर डालकर छोड दिया। पिछले तीन महीना से सड़कों का निर्माण कार्य बंद है। तोरपा से जरियागढ़, एरमेरे से ईचा, दियांकेल से बडरूटोली, कतारी मोड़ से सुुदारी सहित खूंटी, तोरपा, कर्रा,…
रांची। रांची के मारवाड़ी विमेंस कॉलेज के पास कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ विशेष अभियान चला रहे हैं। इस दौरान अड्डेबाजी वाले स्थानों, अवैध दुकानें और पार्किंग को लेकर कारवाई की गयी है। कॉलेज के पास फालतू का जमावड़ा लगाने वाले लोगों को खदेड़ा जा रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अपर बाजार के बालिका स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। इसका आरोपी फिरोज पकड़ा गया है। इसके बाद से रांची पुलिस छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैद है। महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास से मनचलों और अवैध दुकानों को हटाया जा…
