Author: shivam kumar

गंगटोक। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम आ रहे हैं। वह गंगटोक में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे और शस्त्र पूजा में भी हिस्सा लेंगे। केंद्रीयमंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम पहुचेंगे और 12 अक्टूबर को लौटेंगे। वो भारतीय सेना की गंगटोक में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य महत्वपूर्ण रक्षा तैयारियों पर चर्चा करना और तेजी से विकसित हो रहे सुरक्षा माहौल में परिचालन तत्परता को बढ़ाना है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज प्रेरणा स्थल का उद्घाटन भी करेंगे। यह स्मारक उन 22 बहादुर सैनिकों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। वो सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध मां नैना देवी के दर्शन करेंगे।भाजपा ने जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के नड्डा आज सुबह बिलासपुर जिले में विराजमान मां नैना देवी के मंदिर पहुंचेंगे। वो वहां सुबह 10ः30 बजे मां के दर्शन करेंगे। इसके बाद नड्डा इसी जिले में नांगल ढाका के मस्तनपुरा पहुंचेंगे। यहां वो पूर्वाह्न 11ः20 बजे कुल्जा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

Read More

-प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस में 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में कहा-आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती विएंतियान (लाओस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत म्यांमार की स्थिति पर आसियान के दृष्टिकोण और पांच सूत्री सहमति का समर्थन करता है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का वक्तव्य जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि मानवीय सहायता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र की बहाली के लिए भी…

Read More

नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। हालांकि आज चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज महानवमी के दिन देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 76,780 रुपये से लेकर 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 70,390 रुपये से लेकर 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम के…

Read More

नई दिल्ली। सर्दी का सीजन शुरू होने के पहले मसाले की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। जीरे के भाव में तेजी आई है, वहीं लगभग एक महीने की तेजी के बाद हल्दी पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। जबकि रबर भी सात साल के शिखर से फिसल कर गिरावट का शिकार हो गया है, इसी तरह धनिया में कमजोरी दर्ज की गई है। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर जीरे का अक्टूबर वायदा 9 दिनों के ऊंचाई पर पहुंच गया है। सितंबर में भी जीरे की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिकवरी करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से गिरावट बढ़ती चली गई, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद लिवालों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे शेयर बाजार की स्थिति में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका में थोक महंगाई के आंकड़े आने के पहले पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए। इस वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव की स्थिति बन गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स…

Read More

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान में हिंसक संघर्ष के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.18 डॉलर यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 79.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.12 डॉलर यानी 0.16 फीसदी फिसलकर…

Read More

रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार देर रात रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने रांची शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया । साथ ही उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश दिया। साथ ही पंडालों में सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल…

Read More

पलामू। पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 98 पर बीरकुंवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवाल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, छतरपुर निवासी सुनील सिंह अपनी मां एतवरिया कुंवर और पांच वर्षीय बेटे गौतम कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौतम…

Read More

न्यूयॉर्क। अमेरिका के दक्षिणपूर्वी राज्य फ्लोरिडा के लोगों को तूफान मिल्टन की वजह से सारी रात तेज हवा, बवंडर और भारी बारिश का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, छह लोगों की मौत सेंट लूसी काउंटी में हुई है। पांच लोग बवंडर में मारे गए । एक अन्य की मौत भी जल आपता में हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। लगभग 2.6 मिलियन लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा। मिल्टन का प्रभाव…

Read More