Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि आईटी मंत्रालय दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में दुनियाभर में आ रही बाधाओं के संबंध में संपर्क में है। वैष्‍णव ने कहा कि इस घटना का देश के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नेटवर्क पर कोई असर नहीं देखा गया है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि जल्‍द ही इसका समाधान हो जाएगा। अश्‍विन वैष्णव ने ‘एक्स’ पोस्‍ट पर लिखा कि इस तकनीकी रुकावट की वजह को चिह्नित कर लिया गया है। इस मसले का हल निकालने के लिए ‘अपडेट’ जारी किए…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। डबल इंजन सरकार ने भवन निर्माण, पंचायती राज, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कृषि विभाग, खेल विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, सूचना एवं जन संपर्क, अल्पसंख्यक कल्याण और शिक्षा विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर स्वीकृति दी । कैबिनेट की बैठक के बाद अपर मुख्य…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को तालिबानी मानसिकता वाली पार्टी करार दिया है। इसके साथ ही संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि टीएमसी का मतलब ‘तालिबानी मानसिकता और संस्कृति’ है। पश्चिम बंगाल पुलिस और सरकार ने संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपित शेख शाहजहां को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछा था कि पश्चिम बंगाल सरकार…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर संविधान का उल्लंघन और अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने तीन नए आपराधिक कानूनों की जांच के लिए एक विशेष सात सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो संविधान के खिलाफ है। मजूमदार ने कहा, “केंद्रीय सरकार द्वारा पेश किए गए और लोक सभा और राज्य सभा में पारित कानून की जांच के लिए कोई समिति नहीं बन सकती। संविधान में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है। टीएमसी सरकार संविधान का उल्लंघन और अपमान कर रही…

Read More

-प्राकृतिक खेती को समर्पित यूपी में जल्द एक कृषि विश्वविद्यालय होगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश के एक राज्य में कृषि कार्य में अत्यधिक फर्टिलाइजर के उपयोग का हश्र ये हुआ कि आज वहां से ‘कैंसर ट्रेन’ चलानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति से कृषि उत्पादन जरूर बढ़ा, मगर ये अधूरा सच है। आज फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण एक ‘धीमा जहर’ हमारी धमनियों में घुस रहा है। ये दुष्प्रभाव केवल मनुष्यों पर ही नहीं पड़ा है, बल्कि पशु-पक्षी भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस…

Read More

लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को “भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान प्राकृतिक खेती का प्रयोग शुरू करें। ऐसा फल, सब्जी व अन्ना पैदा करें जो शरीर के लिए अमृत के समान हो। बिना केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग के गुणत्ता के साथ उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है। यह धारणा बन गई है कि बिना केमिकल फर्टिलाइजर के उत्पादन नहीं बढ़ेगा लेकिन ऐसा नहीं है। पहले व दूसरे साल उत्पादन कम जरूरत होता है लेकिन तीसरे साल से उत्पादन बेहतर होने लगता है। शिवराज सिंह ने लखनऊ…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. बीआर सारंगी के सम्मान में शुक्रवार को हाइ कोर्ट परिसर में हाइ कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने फुलकोर्ट फेयरवेल रिफरेंस का आयोजन किया। इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाइ कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु कुमार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने चीफ जस्टिस की जीवनी एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे पहले हाइ कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने चीफ जस्टिस बीआर सारंगी द्वारा न्यायिक सेवा में दिए गए योगदान एवं कार्यों की विस्तृत से जानकारी दी। इस अवसर पर हाइ कोर्ट के सभी जज, वरीय अधिवक्ता,…

Read More

रांची। रांची से भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन 21 जुलाई से होने वाला है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन रांची से रविवार और मंगलवार को चलेगी। वही भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए चलेगी। रांची से भागलपुर के लिए चलने वाली ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया, कियुल, होते हुए भागलपुर जायेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने क्षेत्र में रेलयात्री सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है। इस ट्रेन के परिचालन से रांची के लोगों को यात्रा करने में सुलभ होगी। ट्रेन के परिचालन को लेकर यहां के लोगों की…

Read More

विशेष यूपी में भाजपा के भीतर मची हलचल का सियासी मतलब -लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से ही मचा है घमासान -सीएम योगी को सात साल में पहली बार मिल रही है कड़ी चुनौती नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की सियासत का सिरमौर राज्य उत्तरप्रदेश का सियासी माहौल इन दिनों गर्म है। यहां लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। दरअसल, यहां संगठन और सरकार के बीच तकरार की खबरें हैं। 2017 में पहली बार यूपी के सीएम बने योगी…

Read More

रांची। टेंडर कमीशन मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में इडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई। कोर्ट ने इडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले के अगली सुनवाई की तिथि 27 जुलाई निर्धारित की है। टेंडर कमीशन से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लांड्रिंग करने के आरोप में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल में बंद हैं। आलमगीर आलम के गिरफ्तारी के 64 दिनों बाद चार्जशीट दाखिल हुई थी,…

Read More

रांची। असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को चिट्ठी लिखी है। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने झारखंड के डीजीपी से कहा है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे में जितना भी खर्च आयेगा, आप बिल भेज दीजिए। हम उसका भुगतान कर देंगे। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसलिए वह विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक लगातार झारखंड का दौरा करेंगे। जाहिर है, उनका सिक्योरिटी एरेंजमेंट करना होता है। पूरे भारत में हिमंता कहीं भी जातें हैं,…

Read More