Author: shivam kumar

पिछले कुछ दिनों से हर तरफ एक ही शादी की चर्चा हो रही है। भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से राधिका मर्चेंट की शाही शादी हुई। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अनंत की शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ मराठी सेलिब्रिटीज को भी इनवाइट किया गया था। शादी के बाद कई सेलिब्रिटीज ने खास पोस्ट के जरिए अनंत-राधिका को शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी अनंत-राधिका के लिए खास पोस्ट लिखा है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका की शादी की एक…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज भी जारी है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने मजबूती का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। हालांकि पहले घंटे के कारोबार के दौरान बाजार को रुक-रुक कर बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट नजर आ रही है, जिसके कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुएं कल की तुलना में और सस्ती हो गई हैं। आज की कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,780 रुपये से लेकर 73,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 67,840 रुपये से लेकर 67,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज भी 74 हजार रुपये प्रति 10…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी से धुर्वा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मंगलवार को रांची जिला परिषद समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में लिखा है कि राज्य निर्माण के 24 वर्षों में भी झारखंड राज्य के ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की अहम कड़ी पंचायती राज संस्थाओं को आज तक अधिकार प्रदत्त नहीं की गई है। राज्य गठन के बाद 2001 में पंचायतों को अधिकार देने के लिए नियमावली बनायी गई थी, जिसके तहत 11वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों का अधिकार पंचायतों को…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। रेट कट की संभावना के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। इस वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के एक बयान के बाद अमेरिका में रेट कट की…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने घरेलू कच्‍चे तेल पर अप्रत्‍याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्‍स) में फिर इजाफा किया है। सरकार ने विंडफॉल टैक्‍स को 6 हजार रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 7 हजार रुपये प्रति टन कर दिया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर मौजूदा विंडफॉल टैक्स 6 हजार रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 7 हजार रुपये प्रति टन कर दिया गया है। हालांकि, पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन (ईटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क (एसएईडी) को शून्य पर…

Read More

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारत माता की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सेना के जवानों के परिवारों प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। रक्षामंत्री ने भारतीय सेवा के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स हैंडल में लिखा है, ”उरार बग्गी, डोडा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवाद विरोधी अभियान में बहादुर और साहसी भारतीय सेना के जवानों की शहादत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्र इन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।…

Read More

– केन्द्रीय गृह मंत्री ने महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेेलन को किया संबोधित – हरियाणा में कांग्रेस आई तो छीन लेगी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण: शाह नारनौल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे देगी। कांग्रेस कनार्टक में भी यही कर रही है और अब अगला निशाना हरियाणा है। शाह ने कहा कि भाजपा ने देश को पहली बार पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के लिए दो जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया है। जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के जज बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन दोनों की सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को मॉरीशस की प्रगति और समृद्धि को निरंतर समर्थन जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। विदेश मंत्री वर्तमान में मॉरीशस के दौरे पर हैं। आज उन्होंने पोर्ट लुईस में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने भारत और मॉरीशस की विशेष और स्थायी साझेदारी की समीक्षा के साथ इसे व्यापक बनाने की सराहना की। साथ ही निरंतर सहयोग और मजबूती के लिए आशा व्यक्त की। विदेश मंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इसमें विदेश मंत्री…

Read More

नई दिल्ली। इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से नदी-नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का रौद्र रूप डरावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज से चार दिन तक 19 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आज केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में…

Read More