-अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी ने प्रदेश में तत्कालीन कमेटी का गठन किया रांची। झारखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट होते ही कई छोटे-छोटे राजनीतिक दल अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी झारखंड प्रदेश में 81 विधानसभा सीट पर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को रांची स्थित गंगा आश्रम में अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अमर सिंह दंडोतिया और कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ के.एस गंगवार ने झारखंड राज्य में आरक्षित समाज पार्टी के विस्तार और कार्यकतार्ओं के बीच नियुक्ति पत्र देने के साथ तत्कालीन कमेटी का गठन…
Author: shivam kumar
काठमांडू। पिछले हफ्ते शुक्रवार को उफनाई त्रिवेणी नदी में गिरी दो बसों के 65 यात्रियों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम अब तक 11 शव बरामद कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि यह नारायणी और गण्डकी नदी के आसपास बरामद हुए हैं। रेस्क्यू टीम सोमवार तक 11 शव खोज पाई है। रेस्क्यू टीम की मॉनिटरिंग कर रहे चितवन के जिलाधिकारी इन्द्रदेव यादव ने कहा कि सोमवार अपराह्न तीन बजे तक 11 शव बरामद किए गए। इनमें से अधिकांश की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंपे जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व…
जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शकलपुर मोड के पास मदन कट्टा जाने वाले मुख्य सड़क पर छिनैती कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार सुबह पांच बजे पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मोकामा ट्रेन से एक यात्री जामताड़ा के मदनकट्टा स्टेशन पर उतरा। इसी वक्त बाइक सवार बदमाश उसके सामान को छीनकर भागने लगे। यात्री के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोगों के जुटते देख अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो लोगों को गोली…
अररिया। जोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली ट्रेन संख्या 15723 और 15724 को 20 जुलाई तक रद्द कर दिया गया।पहले 7 जुलाई तक यह ट्रेन रद्द कर दी गई थी लेकिन पुनः एनएफ रेलवे की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर 8 जुलाई से 13 जुलाई तक जोगबनी सिलीगुड़ी टाउन एक्सप्रेस अप एंड डाउन संख्या 15723 और 15724 को रद्द कर दी गई और एक बार फिर इस ट्रेन को 20 जुलाई तक के लिए रद्द कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के मद्देनजर कई ट्रेनों के साथ…
पश्चिमी सिंहभूम। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में उलीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चंद्री गांव निवासी बुधराम सरदार और विभु बारला किसी काम से चक्रधरपुर आए थे। साेमवार देर रात लगभग दाे बजे स्कूटी से वापस गांव जा रहे थे। इस बीच रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर उलीडीह गांव के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया। इस घटना में…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन पर हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन से शराब जब्त किया है। आरपीएफ के उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरपीएफ के रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों मे शराब के धड़-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक सोहन लाल, आरक्षी चंद्रहास कुमार और गोपी कृष्णा के जरिये रांची स्टेशन पर नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान हटिया इस्लामपुर एक्स्प्रेस ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में एक सीट के नीचे नीला ट्रॉली बैग मिला। उसके मालिक…
बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में सोमवार रात हादसा हो गया। क्रेन से गिरने की वजह से मजदूर ने दम तोड़ दिया। रातभर हंगामे के बाद सुबह प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई। मामला तूल पकड़े, उससे पहले ही अनुकंपा नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया। मृतक की पत्नी के नाम का ऑफर लेटर भी थमा दिया। बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी देने की गारंटी दे दी गई है। चास के राम नगर कॉलोनी का रहने वाला शैलेश चन्द्रा उर्फ नेपाली सीआरएम-3 में कार्य के दौरान क्रेन से गिर गया था। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। काफी…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स हैंडल पोस्ट में लोगों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के महेंद्रगढ़ के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण एक्स पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार अमित शाह महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम महेंद्रगढ़ के केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली में होगा।
रांची। सीसीएल के गांधीनगर हॉस्पिटल में 19 जुलाई को हृदय रोग से संबंधित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।शिविर में यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के सीनियर इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास अपनी सेवाएं देंगे। सुबह 9:00 से लगने वाले इस शिविर में डॉ. व्यास मरीज को देखेंगे और उन्हें परामर्श देंगे। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस शिविर का फायदा उठा सकते हैं।
जमशेदपुर। मोहर्रम को लेकर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पुलिस ने गोलमुरी पुलिस लाइन में मंगलवार को मॉक ड्रिल किया। एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग की मौजूदगी में पुलिस पदाधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण में पुलिस किस तरह संयम बरते, कब लाठीचार्ज, आंसू गैस तथा पानी का फव्वारा छोड़कर भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाये, मार्च पास्ट के दौरान पुलिसकर्मियों का ध्यान कहां-कहां रहे, इसका पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान एक तरफ से पुलिस के जवान पब्लिक बनकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारी उन्हें नियंत्रित कर रहे थे। मॉक ड्रिल के…
रांची। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ाइत मुहल्ला में मंगलवार को एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की पहचान पिठौरिया निवासी अजित कुमार साहू की पत्नी काजल कुमारी उर्फ नंदनी देवी (19) के रूप में की गई है। अजित और काजल का विवाह 27 जून, 2023 को हुआ था। थाना प्रभारी ने सुनील कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।…