Author: shivam kumar

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में सोमवार रात हादसा हो गया। क्रेन से गिरने की वजह से मजदूर ने दम तोड़ दिया। रातभर हंगामे के बाद सुबह प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई। मामला तूल पकड़े, उससे पहले ही अनुकंपा नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया। मृतक की पत्नी के नाम का ऑफर लेटर भी थमा दिया। बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी देने की गारंटी दे दी गई है। चास के राम नगर कॉलोनी का रहने वाला शैलेश चन्द्रा उर्फ नेपाली सीआरएम-3 में कार्य के दौरान क्रेन से गिर गया था। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। काफी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स हैंडल पोस्ट में लोगों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के महेंद्रगढ़ के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण एक्स पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार अमित शाह महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम महेंद्रगढ़ के केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली में होगा।

Read More

रांची। सीसीएल के गांधीनगर हॉस्पिटल में 19 जुलाई को हृदय रोग से संबंधित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।शिविर में यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के सीनियर इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास अपनी सेवाएं देंगे। सुबह 9:00 से लगने वाले इस शिविर में डॉ. व्यास मरीज को देखेंगे और उन्हें परामर्श देंगे। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस शिविर का फायदा उठा सकते हैं।

Read More

जमशेदपुर। मोहर्रम को लेकर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पुलिस ने गोलमुरी पुलिस लाइन में मंगलवार को मॉक ड्रिल किया। एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग की मौजूदगी में पुलिस पदाधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण में पुलिस किस तरह संयम बरते, कब लाठीचार्ज, आंसू गैस तथा पानी का फव्वारा छोड़कर भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाये, मार्च पास्ट के दौरान पुलिसकर्मियों का ध्यान कहां-कहां रहे, इसका पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान एक तरफ से पुलिस के जवान पब्लिक बनकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारी उन्हें नियंत्रित कर रहे थे। मॉक ड्रिल के…

Read More

रांची। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ाइत मुहल्ला में मंगलवार को एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की पहचान पिठौरिया निवासी अजित कुमार साहू की पत्नी काजल कुमारी उर्फ नंदनी देवी (19) के रूप में की गई है। अजित और काजल का विवाह 27 जून, 2023 को हुआ था। थाना प्रभारी ने सुनील कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।…

Read More

रांची। मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की धमकी दी गयी है। इस संबंध में मैनेजर हेमंत झा ने सोमवार देर रात कांके थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि सोमवार की रात बैंक्वेट हॉल में एक व्यक्ति अंदर आया और मुझसे कहा मोहर्रम का चंदा दो। जब मैंने कहा कि कल दूंगा तो उसने मुझसे कहा कि देख लो फिर क्या होगा। तो मैं उससे पूछा कि क्या देख ले तो उसने कहा कि तुम्हरे…

Read More

रांची। झारखंड भाजपा की एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक 20 जुलाई को धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में होगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हाेंगे। बैठक में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी सात मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यसमिति सहित विभाग और प्रकोष्ठ के सूचीबद्ध कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Read More

पाकुड़। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार अच्छे काम को कर नहीं सकती है और गलत काम को रोक नहीं सकती है। भाजपा एक सीमा से आगे जा नहीं सकती है। सरयू राय सोमवार को पाकुड़ में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कहा कि भाजपा के नेता मीडिया में अखबारों में बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर की हकीकत को कभी जानने का प्रयास नहीं किया। जिन गांवों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं उन लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ कितना मिल रहा है, इसका खाका तैयार करना…

Read More

रांची। मोरहाबादी में धरने पर बैठे झारखंड पुलिस के जवानों ने बापू वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुधा और अरमान चैरिटेबल ट्रस्ट ने इसमें सहयोगी के रूप में भागीदारी निभायी। मुख्य अतिथि महादेव फाउंडेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कल्पतरू वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कई तरह के फलदार पौधे लगाये गये। चीफ गेस्ट मृत्युंजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और दुर्लभ वृक्षों को बचाना सभी का कर्तव्य है। मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी खास तौर से मौजूद थे।

Read More

रांची। मुहर्रम का चंदा के नाम पर मेन रोड के दुकानदार से मारपीट के मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संज्ञान लिया है। बीजेपी नेता ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन और सरकार से संख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने मेन रोड के दुकानदारों को सुरक्षा सनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस बाबत बीजेपी नेता मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें घटना का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे मुहर्रम का चंदा मांगने के नाम पर गुंडागर्दी की…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को बोकारो और धनबाद जिला के प्रखंड अध्यक्षों एवं उनके परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की, जहां प्रखण्ड स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के जरिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत प्रखंड अध्यक्षों से मुलाकात होती रहती है, लेकिन उनका आवास पहुंच उनके परिजनों से मिलना एवं उनके सुख-दुख को साझा करना सुखद अनुभूति प्रदान करती है। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं…

Read More