– केन्द्र और राज्य सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल। मध्य प्रदेश और राजस्थान को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाने वाली पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (पीकेसी) के लिये त्रि-पक्षीय अनुबंध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मंगलवार, 17 दिसम्बर को जयपुर में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर शाम इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नदी जोड़ो के सपने को साकार करने के लिए निरंतर 20 वर्षों से किए जा रहे प्रयास अब मूर्त रूप ले रहे हैं। मुख्यमंत्री…
Author: shivam kumar
विशेष वैकल्पिक राजनीति का पर्याय मानी जाने वाली आजसू का अस्तित्व खतरे में अति-आत्मविश्वास और लगातार रणनीतिक चूक से भी सबक नहीं लिया पार्टी ने सामूहिक निर्णय पर विश्वास नहीं करती पार्टी, चुकाना पड़ा बड़ा खामियाजा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सियासी गाड़ी में इन दिनों विधानसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा का जोर है। खासकर एनडीए खेमा, जिसमें भाजपा और आजसू प्रमुख हैं, चुनावी हार की समीक्षा में जुटे हैं। इस चुनाव ने आजसू पार्टी को सियासी नक्शे से लगभग गायब कर दिया है और कभी झारखंड में वैकल्पिक राजनीति…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अमानवीय और निंदनीय है। राज्य सरकार लाठी-डंडे से लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है। मरांडी ने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समाधान निकालने की बजाय लाठी और हिंसा के सहारे दमन करने की यह कोशिश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बेरोजगार छात्रों के प्रति संवेदनहीनता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आज लाठी केवल छात्रों पर नहीं चली है, बल्कि सरकार से न्याय की उम्मीद पर भी प्रहार…
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की आइटी उप समिति की सत्र 2024-25 की पहली बैठक सोमवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। इसमें पूरे साल की कार्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। आइटी उप समिति के चेयरमैन मनोज मिश्रा एवं अल्तमश आलम ने साइबर ठगी पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि जल्द ही साइबर क्राइम पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसमें संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों को बुलाकर लोगों को इससे बचने के उपाय बताये जायेंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने साल भर होने वाले कार्यक्रम में एफजेसीसीआइ मेंबरशिप डे,…
झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का लोकार्पण रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के 150वें वर्ष के मौके पर रांची स्मार्ट सिटी आॅडिटोरियम में सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल के साथ स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा, महानिदेशक आइएमडी मृत्युंजय महापात्र, वरिष्ठ वैज्ञानिक बाबूलाल, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर राज्यपाल और विशिष्ट अतिथियों ने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का लोकार्पण किया।…
पदभार लेते ही बोड़या पंचायत का औचक निरीक्षण किया रांची। रांची के सहायक समाहर्ता आइएएस आदित्य पांडेय ने सोमवार को कांके प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री पांडेय ने बोड़या पंचायत का औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं मनरेगा योजना के बारे में जानकारी लिया। साथ ही योजनाओं की एंट्री की पद्धति का अवलोकन किया। उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारी/कर्मियों से कहा कि सभी कार्यालय ससमय आये और अपने दिये गये उत्तरदायित्व का का इमानदारी पूर्वक निर्वाहन करें।
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने राजभवन में भेंट की। निदेशक ने राज्यपाल से रिम्स को डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपग्रेड करने के विषय पर चर्चा की। दूसरी ओर, राज्यपाल से एआईटीयूसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि और अन्य प्रतिनिधियों ने राजभवन में भेंट की। गिरि ने कहा कि झारखंड के कई ट्रेड यूनियनों को अविभाजित बिहार सरकार जरिये रद्द कर दिया गया था लेकिन पटना उच्च न्यायालय ने इस आदेश को अनुचित बताते हुए निरस्त कर दिया। शिष्टमंडल ने राज्यपाल से श्रम एवं नियोजन विभाग के जरिये इन ट्रेड यूनियनों को पुनः…
रांची। प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि सीजीएल मामले की सीआईडी जांच करने का फैसला सरकार के स्तर से लिया गया है। अभी हम विभिन्न क्षेत्रों के खाली पदों को भरने जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि वे भाजपा के बहकावे में नहीं आएं। छात्रों, युवाओं का भविष्य इस सरकार में सुरक्षित है। कच्छप ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी भी नियुक्तियां हुईं, सभी न्यायालय में लंबित नजर आती हैं। सभी विवाद में पड़े हैं।…
देश-दुनिया के इतिहास में 17 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। कहते हैं कि अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के हटिंगटन शहर के एक बिशप ने अपने दो पुत्रों को एक खिलौना लाकर दिया। खिलौना फ्रांस के एयरोनॉटिक साइंटिस्ट अल्फोंसे पेनाउड के आविष्कार पर आधारित एक मॉडल था। यह कागज, रबर और बांस का बना हुआ था। यही वो घटना है, जिसने दो भाइयों की कल्पना को उड़ान दी। 17 दिसंबर, 1903 को इन दोनों भाइयों की कल्पना यथार्थ में जमीन से 120 फीट ऊपर 12 सेकंड की उड़ान भरने में कामयाब हुई। यह दो भाई थे विल्बर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा सहयोग समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि हमारे सुरक्षा हित आपस में जुड़े हुए हैं। हमने रक्षा सहयोग समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने का फैसला किया है। हाइड्रोग्राफी पर सहयोग पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों…
-हम तो राम-कृष्ण और बुद्ध पर विश्वास करते हैं और उन्हीं को आदर्श मानकर कार्य करते हैं : सीएम योगी -संविधान में राम भी नजर आएंगे और कृष्ण भी, लेकिन धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द कहीं नहीं मिलेगाः सीएम लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल सपा ने प्रश्नकाल के दौरान नियम 311 के तहत संभल एवं बहराइच की साम्प्रदायिक हिंसा की घटना पर चर्चा की मांग की। नियम के तहत नहीं आने की वजह से विधान अध्यक्ष सतीश महाना ने चर्चा कराने से…
