Author: shivam kumar

रांची। रांची में भूमि घोटाला मामले में जमीन दलाल कमलेश कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने समन भेजा है। कमलेश को 19 जुलाई को इडी के रांची स्थित जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। जमीन दलाल कमलेश कुमार पर आरोप है कि कांके प्रखंड के चामा गांव में उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। 50 ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर रखी है। शुक्रवार (12 जुलाई) को कमलेश को समन जारी करने से पहले इडी की टीम ने चामा गांव जाकर ग्रामीणों की शिकायत का सत्यापन किया था। टीम…

Read More

रांची। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इडी की चार्जशीट पर धन-शोधन निवारण अधियनियम (पीएमएलए) कोर्ट ने शुक्रवार को संज्ञान लिया। इडी ने गत चार जुलाई को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इडी की ओर से दाखिल चार्जशीट को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने सही ठहराया है। संज्ञान लेने के साथ ही तीनों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। अब मामले में आरोपितों को पुलिस पेपर सौंपा जायेगा। इडी ने चार्जशीट में लिखा है कि संजीव लाल के नौकर के ठिकानों पर हुई…

Read More

रांची। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अंतू तिर्की की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। इसी मामले के दूसरे आरोपित अफसर अली की जमानत पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में 24 जुलाई को अगली सुनवाई की तिथि तय की है। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इसी वर्ष 16 अप्रैल को अंतू तिर्की को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक…

Read More

रांची। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल ने दाखिल जमानत याचिका वापस ले ली है। इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई निर्धारित थी। सुनवाई के दौरान संजीव लाल के अधिवक्ता ने याचिका वापस लेने की गुहार लगायी। इस पर अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट ने इडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। अब संजीव कुमार लाल की ओर से कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों के साथ फिर से जमानत याचिका…

Read More

-मंत्री बन्ना गुप्ता के निरीक्षण के बाद डीसी ने की कार्रवाई रांची। झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसएफसी) के राजधानी स्थित कडरू-2 के गोदाम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने गोदाम में कई अनियमिताएं पकड़ी थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए रांची के डीसी राहुल कुमार सिंह ने गोदाम प्रभारी को निलंबित कर दिया। मंत्री के निरीक्षण के समय गायब मिले पदाधिकारी मंत्री बन्ना गुप्ता गोदाम का औचक निरीक्षण करने सुबह 10:30 बजे गोदाम पहुंचे थे। उस वक्त कोई…

Read More

नई दिल्ली। बिम्सटेक सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त रूप से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, सुरक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विविध क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने पर मंत्रियों के समूह के साथ उपयोगी चर्चा की। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक विकास के इंजन के रूप में बिम्सटेक की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण, समृद्ध, लचीले और सुरक्षित बिम्सटेक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारत की पड़ोसी प्रथम तथा पूर्व की ओर देखो नीतियों के साथ-साथ क्षेत्र…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इस्तीफा मांगा है। भाजपा ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। आज जो आदेश आया है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में दोषी हैं और ईडी के पास इसके लिए सारे तथ्य हैं। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अर्जी लगाई थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) के प्रोबेशनर्स ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एमईएस भारतीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक है, क्योंकि यह न केवल भारतीय सेना की तीनों सेनाओं की सेवा करती है बल्कि रक्षा मंत्रालय की कई अन्य इकाइयों को भी अपनी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि एमईएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे रक्षा बलों के पास मजबूत बुनियादी ढांचा और अच्छी सुविधाएं बनी रहें। इसलिए एमईएस अधिकारियों की सफलता की कसौटी यह होगी कि उनके…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि के छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाये जाने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय संविधान के मान-सम्मान व मर्यादा तथा इसके समतामूलक एवं कल्याणकारी उद्देश्यों के विरुद्ध जाकर दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि विभाग में मनुस्मृति पढ़ाए जाने के प्रस्ताव का तीव्र विरोध स्वाभाविक है। इस प्रस्ताव को रद्द किए जाने का फैसला स्वागतयोग्य है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ख़ासकर उपेक्षितों व महिलाओं के आत्मसम्मान व स्वाभिमान के साथ ही मानवतावाद एवं धर्मनिरपेक्षता को मूल…

Read More

रांची। नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) के कैलेंडर और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाई कोर्ट में दो बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के बाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में लोक अदालत के लिए बनाई गई बेंचों का निरीक्षण करेंगे। झालसा के अध्यक्ष और झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन…

Read More

रांची। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के खिलाफ एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद अमन साहू गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने कहा है कि जेल से ही अमन साहू बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। सूचना मिलने पर एटीएस की टीम शुक्रवार को राजधानी रांची और उससे सटे जिले रामगढ़ एवं पतरातू में छापेमारी करके गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने कहा है कि अमन साहू जेल में बंद है। वह जेल से ही अपराध की घटनाओं को अंजाम…

Read More