नवादा। जिले के लालपुर पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लगभग 45 वर्ष के थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 15 दिन से पटना के मेदांता हॉस्पीटल में ईलाजरत थे। उनके पार्थिव शरीर को निजी आवास लालपुर लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिन्तकों का तांता लगा रहा। प्रखण्ड प्रमुख रीना राय, उप प्रमुख नवीन यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, नरेंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, रजनीश कुमार, सुनील साव, कौआकोल के सरपंच प्रतिनिधि शैलेष कुमार आर्य, लालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिनोद…
Author: shivam kumar
रांची। नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) के कैलेंडर और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्य भर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाइकोर्ट सहित जिला अदालतों में कई बेंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत में झालसा के अध्यक्ष, झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों की मौजूदगी में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इसका शुभारंभ डोरंडा स्थित न्याय सदन में करेंगे। लोक अदालत में राज्य भर के दस लाख मामलों को निष्पादित करने का लक्ष्य…
रांची। ज्यादातर चर्म रोग स्वच्छता के अभाव में होते हैं। यदि हम शरीर और आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें, तो चर्म से संबंधित कई रोगों से बचे रहेंगे। स्किन और हेयर का बेसिक केयर करना बहुत जरूरी है। यह कहना है डमार्टलॉजिस्ट, हेयर फॉल एवं कोस्मोटोलॉलिस्ट स्पेशलिस्ट डॉ मिनाली मिड्ढा का। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव बगरॉय ने की। डॉ मिड्ढा शुक्रवार हॉल रांची में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। डॉ मिड्ढा ने कहा कि हमारे आसपास के वातावरण में मौजूद धूल कणों, वायरस और बैक्टीरिया की वजह से चर्म रोग की समस्या…
हजारीबाग। शहर के मटवारी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रंगोली और साइंस एग्जीबिशन का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र गोस्वामी ने विधायक का स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। सदर विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के जरिये प्रस्तुत रंगोली और विज्ञान मॉडल्स की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और नवाचार की भावना की सराहना करते हुए कहा, इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा…
रांची। मात्र 200 के लिए की गयी 31 साल पूर्व की गयी हत्या के चार सजायाफ्ता किशुन पंडित, जमादार पंडित, लखन पंडित एवं लक्खी पंडित (इनमें से लखन पंडित की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है) की सजा से मुक्ति का आदेश झारखंड हाइकोर्ट ने दिया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने हत्या के मामले में चारों अभियुक्त की अपील पर फैसला सुनाते हुए उनकी आजीवन कारावास की सजा को रद्द करते हुए उन्हें मुक्त करने का आदेश दिया है। खंडपीठ ने चश्मदीद गवाह मृतक के पुत्र के बयान को नहीं माना। पूर्व में हाइकोर्ट ने उनकी अपील पर सुनवाई…
– बाजार की कमजोरी के कारण निवेशकों को 2.39 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफा वसूली होने के कारण घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को ऊपरी स्तर से फिसल कर गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में तेजी आई, लेकिन कुछ देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत…
नई दिल्ली। सरकार के उठाए विभिन्न उपायों के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सितंबर के अंत में घटकर एक दशक के निचले स्तर 3.12 फीसदी पर आ गई हैं। मार्च, 2018 में सरकारी बैंकों का सकल एनपीए 14.58 फीसदी थी। पिछले तीन साल में पीएसबी ने कुल 61,964 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 2015 के बाद से केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के समक्ष चुनौतियों के समाधान के लिए चार ‘आर’ की रणनीति अपनाई। सरकार के चार ‘आर’ यानी समस्या की पहचान (रिकॉग्निशन),…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन का निर्माता कंपनी कंपनी टाटा मोटर्स ने ट्रकों और बसों की कीमतें एक जनवरी 2025 से दो फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने अपने कार की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। टाटा मोटर्स ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। कंपनी ने कहा कि वाहनों की कीमतें मॉडल तथा संस्करणों के अनुसार अलग-अलग होगी, लेकिन यह लागू ट्रकों और बसों की पूरी शृंखला पर होगी। कंपनी…
रांची। विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सदन में भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अंकगणित में पीछे रही, पर वोट में आगे रही। भाजपा को 37.37 फीसदी वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 15.56 फीसदी ही वोट मिले। सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जिन मुख्यमंत्रियों का नाम ले रहे हैं, उनका खौफ आज भी सत्ता पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने चाइबासा के गुदरी का जिक्र करते हुए कहा कि आज लोग वहां जाने से कतरा रहे हैं। सेंदरा कर लोगों को मारा जा रहा है। कानून को जनता हाथ में ले…
रांची। कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सरकार जनभानाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए संकल्पित है। सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर देने की घोषणा की है। महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही है। उन्होंने झालको को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया। सुरेश पासवान: राजद विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। दलितों-गरीबों के लिए योजनाएं बनायी गयी हैं। महिला समाज को सम्मान देने की बात कही गयी है। राज्य के सभी वर्ग के लिए काम किया गया है। अरूप चटर्जी: विधायक अरूप चटर्जी ने सहारा में निवेश…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून (मध्य अफ्रीका) में फंसे झारखंड के श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों के वेतन भुगतान नहीं किये जाने के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पर श्रमायुक्त को निर्देश दिया कि नियोजकों, नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार को श्रमायुक्त ने नियोजकों, नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया गया है…
