नई दिल्ली। भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो लेके दोरजी ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से गुरुवार को नई दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय नार्थ ब्लॉक में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो लेके दोरजी के साथ मुलाकात हुई। पंकज चौधरी ने कहा कि इस दौरान एक सार्थक द्विपक्षीय बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा ने भारत और भूटान के बीच मजबूत बंधन को मजबूत किया। पंकज…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर नवंबर में घटकर 5.48 फीसदी पर आ गई है। पिछले महीने अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर उछलकर 14 महीनों के उच्चतम स्तर 6.21 फीसदी पर पहुंच गई थी। ऐसा सब्जियों की कीमतों में नरमी और खाद्य तेल की कीमतों में स्थिरता के कारण हुआ है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई घटकर 9.04 फीसदी रही, जो पिछले महीने अक्टूबर में 10.87 फीसदी थी, नवंबर 2023 में 8.70 फीसदी रही थी। नवंबर, 2024 में सब्जियों, दालों चीनी एवं…
नई दिल्ली। देश के औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर महीने में 3.5 फीसदी बढ़ा है। इससे पिछले महीने सितंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 3.1 फीसदी की दर से बढ़ा था। इसका मुख्य कारण खनन, बिजली और विनिर्माण क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन अक्टूबर, 2024 में 4.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले साल की इसी महीने में इसमें 10.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई थी। अक्टूबर, 2024 में खनन उत्पादन में 0.9 फीसदी और बिजली उत्पादन में दो फीसदी की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय…
बीजिंग। वुहान थ्री टाउन्स ने बुधवार को घोषणा की कि रिकार्डो रोड्रिगेज चीनी सुपर लीग टीम के मुख्य कोच के पद से हट गए हैं। वुहान क्लब ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “मैत्रीपूर्ण परामर्श के बाद हुए आपसी समझौते के अनुसार, रिकार्डो अब वुहान थ्री टाउन्स एफसी के मुख्य कोच और खेल निदेशक के रूप में कार्य नहीं करेंगे। ” वुहान क्लब ने कहा, “क्लब रिकार्डो द्वारा टीम को संभालने के दौरान किए गए प्रयासों को पूरी तरह से स्वीकार करता है।” इस साल जनवरी में स्पेन के इस खिलाड़ी को वुहान का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।…
कोलकाता, 12 दिसंबर (हि.स.)। ईस्ट बंगाल एफसी और ओडिशा एफसी गुरुवार शाम विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में आमने-सामने होंगी, तो रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड का इरादा लगातार तीसरी क्लीन शीट हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगाना होगा। दिलचस्प बात यह है कि रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड को इस सीजन में पिछली हार अक्टूबर में ओडिशा के हाथों 1-2 से मिली थी। ओडिशा एफसी 11 मैचों में चार जीत, 4 ड्रा और तीन हार से 16 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। ईस्ट बंगाल एफसी नौ मैचों…
रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा, अभिभाषण में सरकार की सोच और संकल्पों को प्रदर्शित किया गया है। यह सरकार के कमिटमेंट को दर्शाता है। सरकार ने यह कहने का प्रयास किया है कि हम गरीबों के लिए हैं। सरकार ने समझा है कि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। सबको साथ लेकर चलने का संकल्प है। सरकार सबका साथ सबका विकास करना चाहती है। प्रदीप यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे घट कर 24 पर चले…
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण कई मायनों में महत्वपूर्ण है, जो यहां की योजनाओं को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। जिम्मेदारी बढ़ी है। झारखंड की अस्मिता की रक्षा का दायित्व भी है। राज्य के सर्वांगीण विकास की बात अभिभाषण में है। स्थानीय भाषा को स्वीकृति और शिक्षकों की नियुक्ति की बात कही गयी है। महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है। मंईयां सम्मान योजना से आर्थिक मदद…
रांची। जेएमएम की गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि अबुआ सरकार चुनाव प्रचार के दौरान किये गये हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बिजली बिल माफी, मंईयां सम्मान योजना, हरा कार्ड और कृषि ऋण माफी जैसी योजनाओं को जनता का समर्थन मिला है। कल्पना सोरेन ने कहा कि रांची के आस-पास पर्यटन के इतने मौके हैं और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन की जीत में दो कारणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जनता में बीजेपी के प्रति गुस्सा रहा है, बीजेपी ने जेएमएम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जल जीवन मिशन, विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि घर पर ही स्वच्छ जल की उपलब्धता होने से महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “यह एक अच्छा परिदृश्य है कि किस प्रकार से जल जीवन मिशन महिला सशक्तिकरण को विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में आगे बढ़ा रहा है। अपने घर में ही स्वच्छ जल की उपलब्धता होने से महिलाएं…
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों और कईं अन्य इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचे इलाकों में मध्यम बारिश हुई। घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। शोपियां, पुलवामा और बारामुला के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि, जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बर्फबारी नहीं हुई है। इसी बीच गुलमर्ग, सोनमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज और जोजिला दर्रे के पर्यटक रिसॉर्ट्स सहित घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार दोपहर से मौसम की…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। फडणवीस ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट स्वरूप दी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन, आशीर्वाद और महाराष्ट्र के पीछे दृढ़ता से खड़े रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले 10 वर्षों में, आपके समर्थन से महाराष्ट्र लगभग हर क्षेत्र में नंबर 1 है और अब आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास की इस यात्रा को अगले…
