Author: shivam kumar

रांची। जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि शहीदों का सम्मान होना चाहिए। आंदोलनकारी परिवारों को पांच फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। उद्योगों को दी गयी खाली जमीन को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया मिलना चाहिए, लेकिन राज्य के सभी बैंकों में जो पांच लाख 55 हजार 17 हजार करोड़ रुपये दो दूसरे राज्यों को दिये गये हैं, उसे अपने राज्य में लाकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। झारखंड की सीडी रेशियो 36 फीसदी है, जबकि आंध्रप्रदेश का 110 और तामिलनाडू का 115 फीसदी है।

Read More

रांची। झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को झामुमो का मुख्य सचेतक बनाया गया है। सदन में इसकी घोषणा की गयी। वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जिला खनिज फाउंडेशन के वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखा। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्राइम काफी तेजी से फैल रहा है। झारखंड की बेटी, बहू और व्यापारी कैसे सुरक्षित रहें, इस पर कोई बोल नहीं रहा। भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पलामू में 45 से 50 रुपये बोरा बालू मिल रहा है। बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। आजसू विधायक निर्मल महतो ने…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बालू की कमी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को पोस्ट कर कहा है कि झारखंड में बालू की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 444 बालू घाटों में से केवल 51 को स्वीकृति है और उनमें से भी केवल 24 से निकासी हो रही है। इस कारण राज्य में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गये हैं। उन्होंने लिखा कि बालू की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी हैं। महज 10 दिनों में एक ट्रॉली बालू की कीमत…

Read More

रांची। विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सभी विभागों के सर्वांगीण विकास का दर्पण है। शिक्षक नियुक्ति के साथ स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने की बात कही गयी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको नजर नहीं वे नजरों की बात करते हैं। ये लोग अभिनय में भी कम नहीं है। इन लोगों ने गायब स्थान को रणक्षेत्र बनाया। वहां बड़े-बड़े नेता आये। आदिवासी और अल्पसंख्यक के बीच लड़ाई कराने गये। दावा ठोंका 65 पार, पर…

Read More

रांची। झारखण्ड में 18 दिसंबर 2024 से फिर से शुरू होगी झारखण्ड पुलिस का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम। इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जिले के एसपी, एसएसपी को आदेश जारी किया है।जारी आदेश में कहा गया है, कि आम नागरिकों की शिकायत का त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए सभी जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस संबंध में दुबारा पूर्व में आयोजित स्थान पर 18 दिसंबर को सभी जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।बता दें इससे पहले डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस कार्यक्रम की शुरूआत 10 सितंबर…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा पदाधिकारियों की फुटबॉल टीम ने एक बार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम को रौंद कर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। गुरुवार को हुए मुकाबले में टीम की कप्तानी सचिन तिग्गा ने की और उन्होंने 7 गोल दागे। वहीं श्रवण खलखो और उत्तम लकड़ा ने एक-एक गोल दागे हैं। इस जीत से टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले…

Read More

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में जो बजट की राशि निर्धारित की जाती है, वह खर्च नहीं हो पाती है। ऐसे में फिर अनुपूरक बजट का क्या मतलब है। जयराम ने आगे कहा कि पक्ष-विपक्ष ने बजट पर दिशाहीन मुद्दों पर चर्चा की। मैं ऐसी उम्मीद नहीं कर रहा था। डुमरी विधायक ने कहा कि सरकार 18 से 25 साल की उम्र की लड़कियों को 2500 रुपये प्रति माह देकर उन्हें आलसी बना रही है। यही राशि अगर सरकार उन्हें स्कॉलरशिप के रूप में…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ के अपने आदेश का बचाव करते हुए कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे। यून ने गुरुवार को टेलीविजन संबोधन में कहा कि उनका प्रयास लोकतंत्र का पतन रोकने और विपक्ष की संसदीय तानाशाही का मुकाबला करने के लिए एक कानूनी फैसला था। उन्होंने पद नहीं छोड़ने का संकेत देते हुए कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे, चाहे उनके खिलाफ जांच हो या महाभियोग लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका मार्शल लॉ लागू करने का फैसला लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए था। योल का दावा है कि व्यवस्था…

Read More

वॉशिंगटन। एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वे बाइडन का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी में अपना पद छोड़ देंगे। क्रिस्टोफर रे की यह घोषणा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस घोषणा के एक सप्ताह के बाद आया है, जिसमें ट्रम्प ने काश पटेल को एफबीआई का नया निदेशक बनाने का एलान किया था। बुधवार को एफबीआई मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्रिस्टोफर ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि ‘पद छोड़ने का निर्णय उनके लिए आसान नहीं था। मुझे इस जगह से प्यार है और मुझे अपने काम…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचता नजर आ रहा है। सोना आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,620 रुपये से लेकर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से लेकर 72,850 रुपये प्रति 10…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गया। हालांकि ये तेजी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से बाजार की चाल में कमजोरी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।…

Read More