रांची। झारखण्ड विधानसभा स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में साेमवार काे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भेंट कर उनका अभिवादन किया। झारखण्ड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, प्रधान सचिव वंदना दादेल एवं झारखंड विधानसभा के सचिव सैय्यद जावेद हैदर ने भेंट कर उनका अभिवादन एवं स्वागत किया।
Author: shivam kumar
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सदन में कहा कि अविश्वास की बात ही कहां थी, जो विश्वास प्रस्ताव सदन में लाया गया है। विपक्ष ने तो ऐसी कोई मांग नहीं की थी। मुझे लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के खिलाफ अविश्वास था, इसलिए विश्वास मत लाया गया है। मेरा ऐसा मानना है कि अब सदन के विश्वास की कोई जरूरत नहीं है, जनता के विश्वास की जरूरत है। इसलिए जनता के पास जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कार्यकाल, जो मात्र पांच महीने का रहा, उसमें झारखंड और झारखंडियत का…
रांची। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में विश्वासमत पर बोलते हुए कहा कि भाजपा के हाथ खून से रंगे हुए हैं। भाजपा के लोगों को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदीप ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक सरयू राय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लिखी दो किताबें लहरायीं। कहा कि सरयू राय ने मंत्रिमंडल में रहते हुए भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर लिखा है। बाबूलाल मरांडी ने भी भ्रष्टाचार पर किताब प्रकाशित कर भाजपा सरकार से जवाब मांगा था। इसलिए भाजपा के नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार ही नहीं…
रांची। विधानसभा के समक्ष सहायक पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर को धरने पर बैठ गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में हेमंत सोरेन विश्वास प्रस्ताव रखेंगे और विश्वास मत हासिल करेंगे। सत्र शुरू होने से पहले सहायक पुलिस कर्मी विधानसभा के परिसर में धरने पर बैठ गये हैं। पुलिस यूनिफॉर्म में होने के कारण धरने पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों को किसी ने परिसर में आने से नहीं रोका। धरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल पहुंचे और सहायक पुलिसकर्मियों को धरनास्थल पर लौटने को कहा। ग्रामीण…
-महायज्ञ को ले अफरडीह गांव में निकाली गई कलश यात्रा नवादा। नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के दरावां पंचायत के अफरडीह गांव में सोमवार को एक नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर 24 घण्टा का श्रीराम धुन का आयोजन किया गया। जिसको लेकर विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजनकर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीहनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था चार बस एवं दो चारपहिया वाहन से कलश लेकर मुंगेर जिला के कष्टहरणी घाट पहुंचे। वहां विधिवत कलश में जलभराई कार्य किया गया।…
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोलकाता के दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों, कमिश्नर विनीत गोयल और डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। रिपोर्ट में इन अधिकारियों पर राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। राज्यपाल बोस ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विनीत गोयल और इंदिरा मुखर्जी ने राज्यपाल के खिलाफ अफवाहें फैलाईं और उन्हें बढ़ावा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि “जो काम उन्होंने किया,…
गुवाहाटी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को असम और मणिपुर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां की गई है। सांसद राहुल गांधी मणिपुर में मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे और उन लोगों का भी जायजा लेंगे जो आश्रय शिविरों में शरण ले रहे हैं। राहुल गांधी दिल्ली से उड़ान भरेंगे और सोमवार को सिलचर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कछार जिले की सीमा पर स्थित मणिपुर के जिबीराम जिले में सड़क मार्ग से जाएंगे। राहुल वहां आश्रय शिविरों का दौरा करेंगे।
मुंबई। छत्रपति संभाजीनगर जिले के महावीर चौक पर स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास बीती रात शिंदे समूह के विधायक संजय शिरसाट की कार पर अज्ञात लोगों पथराव किया और फरार हो गए। संभाजी नगर पुलिस पथराव करने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट अपने परिवार के साथ कार से काम के सिलसिले में संभाजी नगर जिले में गए थे। वहां से लौटते समय रविवार देर रात उनकी कार शहर के बाबा पेट्रोल पंप के पास पहुंची। उसी समय बाबा पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने…
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बंधु नगर स्थित आवास पर एक महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम इंदु भारती( 35) है। बताया जा रहा है कि इंदु भारती ने रस्सी के सहारे अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रांची। अमरनाथ का दर्शन कर लौटे 30 यात्रियों का रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भव्य स्वागत किया। अमरनाथ, बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटे यात्रियों का पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए दूबे ने कहा वर्ष में एक बार बाबा बर्फानी अपना दर्शन देते हैं और वहां वही जाते हैं जिन्हें बाबा का बुलावा होता है। वह लोग बड़े सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें बाबा अपना दर्शन के लिए बुलाते हैं। यात्रियों में मुख्य…
रांची। राज्य में मानसून का प्रवेश 22 मई को ही हुआ। इसके बाद भी राज्य में उम्मीद से काफी कम बारिश दर्ज की जा रही है। अभी भी राज्य के कुछ जिलों में भरपूर बारिश नहीं हुई है। ऐसे में खेती पर असर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो अब तक पूरे राज्य में सामान्य वर्षापात 255.3 मिमी की जगह 129.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है, जबकि राजधानी रांची में 263 मिमी की जगह 138.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है। यह पिछले वर्ष की तुलना में कम है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने जुलाई…