-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने गांधीनगर में हीरामणि आरोग्यधाम-डे केयर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन अहमदाबाद। अहमदाबाद के अडालज में शुक्रवार को हीरामणि आरोग्यधाम-डे केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 37 योजनाओं के एक स्वास्थ्य रक्षा चक्र से देश के 140 करोड़ नागरिकों की स्वास्थ्य की चिंता की है। शाह ने कहा कि एक राजनेता संवेदनशीलता के साथ और दूरदृष्टि से अपना कार्य किस तरह से कर सकता है, इसका उम्दा उदाहरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। अडालज में जन सहायक ट्रस्ट ने…
Author: shivam kumar
भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब राजस्व विभाग का अमला किसानों के रिकॉर्ड और फसल नुकसान के सर्वे में हेरफेर नहीं कर सकेगा। इसके लिए केंद्र सरकार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन का गठन करने जा रही है। इससे किसानों से होने वाले हेरफेर को रोकने में मदद मिलेगी। केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान शुक्रवार को भोपाल में लिंक रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्व अमला किसान की हर जानकारी का रिकॉर्ड रखता है। डिजिटलाइजेशन के बाद वास्तव में कितना नुकसान हुआ है,…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को चिटफंड मामले में कोलकाता, पंजाब, दिल्ली, मुंबई सहित देशभर में 24 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। ये छापेमारी चिटफंड में शामिल लोगों के खिलाफ की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी ने कोलकाता, पंजाब, दिल्ली और मुंबई में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों से जुड़े चिटफंड मामले में जारी जांच के सिलसिले में की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है।
जयपुर/बांसवाड़ा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को मानगढ़ धाम पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मानगढ़ धाम में गोविंद गुरु की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मानगढ़ धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने वहां गोविंद गुरु के आध्यात्मिक विचारों, संप सभा और मानगढ़ धाम के इतिहास से जुड़े प्रसिद्ध स्थलों का भी अवलोकन किया।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने शुक्रवार को श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दी। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मुलाकात के दौरान दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए चल रहे सहयोग को प्रगाढ़ बनाने और भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की । विदेश मंत्री आज श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने समकक्ष के विजिथा हेराथ के साथ कोलंबो में व्यापक और विस्तृत वार्ता की।…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने ड्रग रैकेट पर कांग्रेस को घेरते हुए पार्टी को कोकीन का कारोबार करने वाले नेताओं की पार्टी करार दिया है। भाजपा ने 5,600 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती के मामले में तुषार गोयल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दल पर हमला तेज करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अब ‘कोकीन’ में कारोबार करने वाले नेताओं की पार्टी बन गई है। भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक ओर जहां मोदी सरकार ‘नशामुक्त भारत’ के लिए जीरो टॉलरेंस की…
अपने ही घर में ही लाइसेंसी असलाह से अचानक चली गोली से घायल बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से बाहर आते ही गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। अस्पताल के बाहर गोविंदा का यह वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अस्पताल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की। गोविंदा ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “हमारे लिए प्रार्थना करने वालों को धन्यवाद।” बताया गया है कि गोविंदा के पैर में 8-10 टांके लगे…
रांची। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि झारखंड के विकास पर छाये लंबे ग्रहण का कारण है भाजपा का झूठ, छल-प्रपंच, कपटपूर्ण और भ्रष्टाचार से भरा-पूरा राजनीतिक नजरिया। यह सभी समस्याओं की जड़ में है। तिर्की ने कहा कि 15 नवंबर 2000 को प्रदेश गठन के बाद 24 साल पूरे होने को आये हैं और अब झारखंड अपने रजत जयंती जैसे महत्वपूर्ण वर्ष में प्रवेश करेगा। इस युवावस्था में जहां अपने पैरों पर खड़े होने के विषय में सभी लोग बेहद गंभीरता के साथ सोचते हैं, वहीं, यह दुर्भाग्य की बात है कि…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी की बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन कर उसे रांची वासियों को समर्पित कर दिया। उद्घाटन के बाद सीएम ने सेल्फ ड्राइव भी की। इसके अलावा सीएम ने रांची की एक और महत्वाकांक्षी योजना हरमू रोड फ्लाई ओवर का भी शिलान्यास किया। साथ ही बहुबाजार से सिरमटोली के बीच छूटे कनेक्टिंग फ्लाई ओवर की उन्होंने नींव रखी। शुक्रवार को संत पॉल कैथेड्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने रांची में निर्मित बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ और कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन पथ धनबाद का भी उदघाटन किया।…
रांची। पलामू जिला के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी अजीत पावर गुट के एक मात्र विधायक कमलेश कुमार सिंह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलेश सिंह 25 वर्षों से एनसीपी के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने इस पार्टी से अपना नाता तोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। कमलेश सिंह हुसैनाबाद से दो बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। उनके साथ उनके बेटे सूर्या सोनम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची शहर के 18 लाख लोग लगातार बाट जोह रहे थे कि रांची की तकदीर और तस्वीर बदलनी चाहिए। हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि रांची एक आदर्श राजधानी बने। नौ करोड़ की लागत से रांची, हटिया और पिस्कानगड़ी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ। मेरे आग्रह पर सोलिड बेस्ड की 40 करोड़ योजना का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि ऐसे सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट अन्य शहरों में भी बने, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे से ऑर्गेनिक खाद मिल सके। कहा कि…
