झारखंड खेल विभाग ने 529 खिलाड़ियों को सम्मानित किया -खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेगी हेमंत सरकार : मंत्री -झारखंड खेल प्राधिकरण की नयी वेबसाइट का अनावरण रांची। झारखंड खेल विभाग ने शुक्रवार को रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में खिलाड़ी का सम्मान नकद पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खेल सचिव मनोज कुमार और खेल निदेशक संदीप कुमार ने खिलाड़ियों के बीच इनामी राशि का वितरण किया। 21 खेलों के खिलाड़ी को मिली इनामी राशि उक्त समारोह में 21 खेलों में पदक जीतने वाले 529 खिलाड़ियों को इनामी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मिलकर एनआईए के ही एक अधिकारी और उनके दो एजेंटों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अधिकारी अजय प्रताप सिंह एनआईए के पटना शाखा में पुलिस उपाधीक्षक है। उसके खिलाफ घूसखोरी की शिकायतें मिली थी। सीबीआई ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। जिसके मुताबिक रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए पटना शाखा के पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इसकी जांच की और शिकायत सही पाने पर एनआईए के साथ मिल कर तत्काल…
रांची। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में पूरे भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चल रही है। इसी क्रम में शंकराचार्य पांच अक्टूबर को रांची आएंगे। मीनाक्षी गली रातू रोड से पहाड़ी मंदिर तक शोभायात्रा में शामिल होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के साथ गो ध्वज स्थापित किया जाएगा। वे रानी सती मंदिर में सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अग्रिम यात्रा के लिए ओडिशा को प्रस्थान करेंगे।
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सभी पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। कई पंडालों के पट शनिवार को खुल जाएंगे। नामकुम स्टेशन खटाल के समीप जय माता दी क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष कुछ अलग अंदाज में पंडाल का निर्माण कर रही है। इसके अलावा मूर्तियों को भी कुछ अलग रूप देने का प्रयास की गई है। पंडाल के रूप में एक गुफा तैयार की जा रही है। पंडाल के अंदर मां दुर्गा सहित अन्य भगवान की मूर्तियां लालटेन के अंदर रखी गई हैं।…
रांची। मनरेगा घोटाले के जरिए अवैध कमाई करने और उन पैसों की मनी लाउंड्रिंग मामले की आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने शुक्रवार को ईडी की ओर से जब्त दस्तावेज का पी कोर्ट रूम में बैठकर अवलोकन किया। उनके साथ जमानत पर चल रहा आरोपित अभिषेक झा का सीए सुमन कुमार ने भी साथ में दस्तावेज को पढ़ा और कुछ बिंदुओं को नोट किया। पूजा सिंघल की ओर से पिछले दिनों एक याचिका दाखिल कर कोर्ट से अनुरोध किया था कि ईडी ने अनुसंधान के क्रम में कई और दस्तावेज बरामद किया है, जो दाखिल चार्जशीट में और आपूर्ति किए…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मीरजापुर सड़क हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने…
मीरजापुर। मीरजापुर जिले में गुरुवार देररात जीटी रोड पर कटका गांव के पास ट्रक की टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रक ने समीपवर्ती भदोही जिले से बनारस जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में 13 लोग सवार थे। हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे मिर्जा मुराद कंछवा बॉर्डर पर सड़क हादसे की सूचना मिली। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने उनके कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा बिलासपुर में सुबह 11ः35 बजे अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह कला एवं संस्कृति सभागार रौका सेक्टर में होगा। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा इसके बाद दोपहर पौने दो बजे जिला न्यायालय का दौरा करेंगे। अपराह्न तीन बजे कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जाएंगे। आखिर में शाम छह बजे बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचेंगे। यहां वो दर्शन-पूजन करेंगे।
पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णा मझिगांवा में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। भरठुआ बंदूक से गोली चलाई गई। सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसाप पूर्णा मझिगांवा में शुक्रवार सुबह सात बजे जमीन के एक मामले में गोतिया परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी क्रम में एक पक्ष के द्वारा छत से फायरिंग की गई। इस घटना में अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया को गोली का छर्रा लगा। सूर्यदेव प्रसाद के गले में जख्म…
खुशखबरी: रांची को आज मिलेगा राज्य सरकार का पहला फ्लाई ओवर आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची वालों को नवरात्रि की दूसरी पूजा के दिन हेमंत सरकार तोहफा देने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को कांटाटोली फ्लाई ओवर पर सरपट भागने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे। बहुबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें कांटाटोली फ्लाई ओवर के अलावे 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जायेगा। गौरतलब है कि कांटटोली में फ्लाई ओवर बनाने की योजना रघुवर सरकार…
रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस को चुनाव मोड में लाने की तैयारी शुरू हो गयी है। जल्द ही झारखंड में आचार संहिता लग सकती है। इसे देखते हुए 4 अक्टूबर( शुक्रवार) को सभी रेंज के डीआइजी और जिलों के एसपी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनाव आयोग के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शाम के 5.15 बजे तक चलेगा। निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और आइजी अभियान एवी होमकर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण…
