नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 160 रुपये से लेकर 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,930 रुपये से लेकर 77,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,450 रुपये से लेकर 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में भी आज मामूली तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत बढ़ कर 92,000 रुपये…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार में कुछ देर के लिए मामूली गिरावट भी आई, लेकिन उसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। टेक शेयरों में गिरावट के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर से फिसल कर नीचे आ गए। डाउ जॉन्स में लगातार तीसरे दिन दबाव बना रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.61 प्रतिशत की…
सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में रवींद्रनाथ महतो काे लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे निर्विरोध चुने गए। महतो चाैथी बार विधानसभा चुनाव जीतें हैं। उन्होंने इस मिथक को तोड़ दिया कि कोई भी स्पीकर रहते दोबार विधायक नहीं बनता। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर पद के लिए रवींद्रनाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका मथुरा महतो ने समर्थन किया। बाद में ध्वनिमत से रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष चुनने की घाेषणा की गई।…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने पेयजल स्वच्छता विभाग में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को हटा कर आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। दरअसल स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन में ब्लॉक वॉश कोआर्डिनेटर के पद पर कार्य कर रहे लोगों को हटाकर पूरे राज्य में आउटसोर्स के जरिए नये लोगों को रखने का आदेश इसी वर्ष 16 सितंबर को हुआ था। जिसके खिलाफ राम किशुन एवं अन्य ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश…
सीएस कार्यालय ने विभागों से रिपोर्ट मांगी रांची। झारखंड के विकास के लिए रोड मैप तैयार करने के लिए मुख्य सचिव स्तर पर जल्द ही विस्तृत बैठक की जायेगी। सीएस कार्यालय ने इस संबंध में सभी विभागों से योजना बजट के विरुद्ध निर्गत स्वीकृत्यादेश, आवांटनादेश, व्यय की स्थिति एवं अगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभागों द्वारा रोड मैप निर्धारण के लिए किये जा रहे कार्यों पर रिपोर्ट मांगी गयी है। मुख्य सचिव अलका तिवारी इसकी समीक्षा करेंगी। यह प्रयास हो रहा है कि 31 मार्च के पहले बजट उपबंध की राशि खर्च की जाये। जो राशि खर्च नहीं हो…
रांची। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मुकदमे में कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को रांची के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई पूरी हो गयी। मामले में कोर्ट अपना आदेश 23 दिसंबर को सुनायेगी। राहुल गांधी मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट चाहते हैं। इसको लेकर उनकी ओर से 14 अगस्त को सीआरपीसी की धारा 205 के तहत याचिका दाखिल की है। दरअसल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसको लेकर रांची में नवीन झा…
रांची। शहर के बूटी मोड़ स्थित गुलमोहर अस्पताल में 27 दिसंबर को वार्षिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से एक बजे तक चलेगा। यहां अनुभवी चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे और ऑपरेशन करेंगे। साथ ही कोई भी मरीज एक्सरे, ईसीजी, फिजियोथेरेपी, शुगर, हिमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच करा सकते हैं। शिविर में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार, डॉ. नितिन मोदी, डॉ. कपिलदेव बानरा, ईएनटी के डॉ. बीएमके सिन्हा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना ए. कुमार, फिजिशियन डॉ. सोनू कुमार सहित अन्य चिकित्सक सेवा देंगे।
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को सरिया लदा एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रांची की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। घाटी में अनियंत्रित गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं सका और वह खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी दोनों ही क्षतिग्रस्त टेलर के मलबे से दब गए, जिनसे उनकी मौत हो गई। क्रेन की सहायता से मलबे…
रांची। जिला खेल कार्यालय, रांची, नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर को आड्रे हाउस, रांची में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाना है। इसमें 15-29 वर्ष के आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इस महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य और लोकगीत के अलावा विज्ञान मेला (सामूहिक), एकल लोकनृत्य और एकल लोकगीत, कविता- कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल) और फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेताओं को 7000 रुपये तक पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे। साथ ही विजेताओं को प्रमंडल स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।…
रांची। झारखंड में हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गयी है। रांची सहित अन्य जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश नहीं होगी। अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पलामू और गढ़वा सहित 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले…
