Author: shivam kumar

बेरूत/तेहरान। गाजा में आतंकी संगठन हमास का साथ दे रहा ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को इजराइल ने खून के आंसू बहाने के लिए मजबूर कर दिया है। हिजबुल्लाह सरगना नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब उसके बाकी गुर्गे एक-एक कर ढेर हो रहे हैं। इजराइल की एयर स्ट्राइक में अब महमूद युसेफ अनीसी मारा गया है। वह लेबनान में हिजबुल्लाह की सटीक-निर्देशित मिसाइल निर्माण शृंखला का प्रमुख आतंकवादी था। इजराइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के एक्स हैंडल में यह जानकारी दी गई है। आईडीएफ के अनुसार, अनीसी 15 साल पहले हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था। उसे घातक हथियारों के…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पश्चिमी बाइपास के पास गुरुवार को एक बस के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बस में सवार लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस और बचावकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के मलबे से शवों और घायलों को निकाला। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग ने कहा, उनके यहां नौ शव और 30 घायल…

Read More

नई दिल्ली। नवरात्रि के दूसरे दिन यानी आज भी घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,710 रुपये से लेकर 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,250 रुपये से लेकर 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान ही जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है। आज लगातार चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव के कारण ये कमजोरी और बढ़ गई, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। प्रथम एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करते नजर आए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान घबराहट का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी…

Read More

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उछाल है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का मूल्य करीब चार डॉलर प्रति बैरल उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 77.67 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं,…

Read More

झारखंड खेल विभाग ने 529 खिलाड़ियों को सम्मानित किया -खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेगी हेमंत सरकार : मंत्री -झारखंड खेल प्राधिकरण की नयी वेबसाइट का अनावरण रांची। झारखंड खेल विभाग ने शुक्रवार को रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में खिलाड़ी का सम्मान नकद पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खेल सचिव मनोज कुमार और खेल निदेशक संदीप कुमार ने खिलाड़ियों के बीच इनामी राशि का वितरण किया। 21 खेलों के खिलाड़ी को मिली इनामी राशि उक्त समारोह में 21 खेलों में पदक जीतने वाले 529 खिलाड़ियों को इनामी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मिलकर एनआईए के ही एक अधिकारी और उनके दो एजेंटों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अधिकारी अजय प्रताप सिंह एनआईए के पटना शाखा में पुलिस उपाधीक्षक है। उसके खिलाफ घूसखोरी की शिकायतें मिली थी। सीबीआई ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। जिसके मुताबिक रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए पटना शाखा के पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इसकी जांच की और शिकायत सही पाने पर एनआईए के साथ मिल कर तत्काल…

Read More

रांची। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में पूरे भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चल रही है। इसी क्रम में शंकराचार्य पांच अक्टूबर को रांची आएंगे। मीनाक्षी गली रातू रोड से पहाड़ी मंदिर तक शोभायात्रा में शामिल होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के साथ गो ध्वज स्थापित किया जाएगा। वे रानी सती मंदिर में सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अग्रिम यात्रा के लिए ओडिशा को प्रस्थान करेंगे।

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सभी पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। कई पंडालों के पट शनिवार को खुल जाएंगे। नामकुम स्टेशन खटाल के समीप जय माता दी क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष कुछ अलग अंदाज में पंडाल का निर्माण कर रही है। इसके अलावा मूर्तियों को भी कुछ अलग रूप देने का प्रयास की गई है। पंडाल के रूप में एक गुफा तैयार की जा रही है। पंडाल के अंदर मां दुर्गा सहित अन्य भगवान की मूर्तियां लालटेन के अंदर रखी गई हैं।…

Read More

रांची। मनरेगा घोटाले के जरिए अवैध कमाई करने और उन पैसों की मनी लाउंड्रिंग मामले की आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने शुक्रवार को ईडी की ओर से जब्त दस्तावेज का पी कोर्ट रूम में बैठकर अवलोकन किया। उनके साथ जमानत पर चल रहा आरोपित अभिषेक झा का सीए सुमन कुमार ने भी साथ में दस्तावेज को पढ़ा और कुछ बिंदुओं को नोट किया। पूजा सिंघल की ओर से पिछले दिनों एक याचिका दाखिल कर कोर्ट से अनुरोध किया था कि ईडी ने अनुसंधान के क्रम में कई और दस्तावेज बरामद किया है, जो दाखिल चार्जशीट में और आपूर्ति किए…

Read More