Author: shivam kumar

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन का निर्माण करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने भी अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई दरें जनवरी, 2025 से लागू होंगी। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि वह अगले साल जनवरी से इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने सभी यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमत में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा, “जनवरी 2025 से कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी।” टाटा मोटर्स ने कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति…

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने खाद्य उत्पादों में मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने और उनके मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त वर्ष 2022-2023 से वित्त वर्ष 2026-2027 की अवधि के लिए 800 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मोटा अनाज आधारित उत्पादों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएमबीपी) शुरू की है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने सदन को बताया कि इस योजना की अवधि 5 वर्ष है। उन्‍होंने कहा कि 19 आवेदकों…

Read More

लखनऊ। बांग्लादेशी हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति ने मंगलवार अर्थात दस दिसम्बर को लखनऊ विश्वविद्यालय के मैदान में पचास हजार लोगों के पहुंचने का आह्वाहन किया है। बांग्लादेश में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में लखनऊ में यह अभी तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। बांग्लादेशी हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़े प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली है। संघर्ष समिति में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे आकाश मिश्रा और उनके साथियों ने बताया कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार जारी है। हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध देशभर में प्रदर्शन हो रहे…

Read More

कानपुर। कानपुर कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं के हितों को लेकर बार एसोसिएशन बराबर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एसोसिएशन के तहत जागरुकता कैंप आयोजित किया गया और अधिवक्ताओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही योजनाओं से लाभान्वित होने को लेकर सम्बंधित अधिवक्ताओं ने फार्म भी भरे। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के तत्वावधान में कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को अधिवक्ता कल्याण जागरुकता शिविर लगाया गया। जागरुकता कैम्प का उद्घाटन कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जागरुकता…

Read More

– किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प का किया निरीक्षण मीरजापुर। सिटी ब्लाक के ग्राम पंचायत भरूहना में सोमवार को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण अपने आधार कार्ड और खतौनी विवरण लेकर कैम्प में उपस्थित रहे। पंचायत सहायक अनन्या और लेखपाल संतोष सरोज किसानों का ई केवाईसी और भूमि सत्यापन पूरा कर रहे थे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर यह कैम्प आयोजित किया गया है। इसमें किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ने पाया कि कृषि सहायक पूनम कैम्प में…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल मामले को लेकर तृणमूल नेता कुणाल घोष एक बार फिर मुखर हुए हैं। सोमवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर उन्होंने आंदोलनकारियों को आड़े हाथों लिया। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि आर.जी. कर मामले को लेकर कुछ झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं। वे सोशल मीडिया का उपयोग करके निजी हितों के लिए भ्रम फैलाने के आदी हो चुके हैं। हालांकि, कुणाल ने पोस्ट में स्पष्ट रूप से किसी का नाम नहीं लिया है। कुणाल घोष ने लिखा कि 24 घंटे के भीतर, बलात्कार और हत्या के असली आरोपित को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर…

Read More

कोलकाता। सिलीगुड़ी स्थित बंगाल सफारी पार्क में तीन बाघ शावकों की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना तब हुई जब उनकी मां, बाघिन ‘रिका’, ने उन्हें बाड़े के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ले जाने के दौरान गलती से उनकी गर्दन पर गहरा दांत काट लिया। अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। पार्क में पिछले सप्ताह जन्मे इन शावकों की मौत गुरुवार को तब हुई जब रिका उन्हें रात के शेल्टर में ले जाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान बाघिन ने उनकी गर्दन इतनी जोर से पकड़ ली…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में कैंसर केयर हब का तेजी से निर्माण जारी है। विशेष सूत्रों के अनुसार, इमरजेंसी विभाग के पास स्थित इस विभाग में मुंबई टाटा कैंसर अस्पताल के सहयोग से मरीजों का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पूर्वी भारत में यह मात्र सरकारी अस्पताल होगा, जहां एक ही छत के नीचे सभी तरह के कैंसर का निःशुल्क इलाज होगा। कैंसर केयर हब के 10 मंजिली इमारत का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। फिलहाल चौथे तल तक निर्माण हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल को आगामी 25 दिसंबर…

Read More

पूर्व मेदिनीपुर। सहकारी समिति के चुनाव के बाद नंदीग्राम में राजनीतिक माहौल गर्म है। इस बीच एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप सामने आया है। आरोप है कि रविवार की रात सशस्त्र अपराधियों के एक दल ने नंदीग्राम ब्लॉक नंबर एक के जलपाई गांव नंबर सात में बिष्णुपद मंडल नाम के तृणमूल कार्यकर्ता के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर भुजाली से हमला किया गया। तृणमूल कार्यकर्ता गुरुपद मंडल के बड़े भाई की भी जमकर पिटाई की गयी। उन्हें नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तृणमूल ने हत्याकांड के…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एनएससीबीआई) अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है। यह हवाईअड्डा, जिसे पहले दमदम एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था, 1924 में शुरू हुआ था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के प्रवक्ता राजेश कुमार ने सोमवार को “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होकर मार्च 2025 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई खास आयोजन होंगे। 100 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए, कोलकाता एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की आत्मा और दुनिया को जोड़ने वाला गेटवे बना रहा। यह हवाईअड्डा इतिहास, संस्कृति और…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने अभियंत्रण परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री, मेडल एवं लैपटॉप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गयी विभागीय उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गयी। मुख्यमंत्री ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित दीक्षांत समारोह में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ प्रतिमा ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह…

Read More