Author: shivam kumar

भागलपुर। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिकार की पूर्व संध्या पर सोमवार को परबत्ती में बाल अधिकार को लेकर रैली निकाली गई। इस मौके पर जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर बाल अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनप्रिय द्वारा रैली निकाली गई है। इसका मकसद समाज में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसके खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना है। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी देश की सबसे मूल्यवान संपत्ति है। यदि इन्हें अनुकूल और समर्थ वातावरण प्रदान किया जाए तो…

Read More

नवादा। नवादा में सोमवार को साइबर अपराधियों ने बड़ा कांड कर दिया है। साइबर अपराधियों ने साइबर थाने के डीएसपी को ही लाखों कमाई का झांसा दे दिया। दरअसल, नवादा के साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति को ही साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों ने ठगी करने की कोशिश की है। जिसके बाद डीएसपी ने इस मामला में युवक को गिरफ्तार किया है। जहां छापेमारी के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी प्रिया ज्योति के द्वारा बताया गया कि लोन दिलाने के नाम पर उन्हें फोन आया और फिर 20 मिनट में 5 लाख रुपया का लोन देने की…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। छठी विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में शपथ ली। बता दें कि शपथ लेने के बाद जयराम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक मथुरा महतो और मंत्री दीपिका पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Read More

रांची। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश के बाद राज्य अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय संस्थानों सीसीएल, बीसीसीएल, पोस्ट ऑफिस, सेल, रेलवे इत्यादि से बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली की जायेगी। सभी निकायों को इसके लिए विशेष निर्देश दिये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इन संस्थानों के पास करीब 200 करोड़ रुपये तक का होल्डिंग टैक्स बकाया है, ऐसे में राजस्व वसूली के साथ सभी केंद्रीय संस्थाओं को बकाया भुगतान करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वैसे भवन जहां से होल्डिंग टैक्स नहीं मिल रहा…

Read More

रांची। षष्ठम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को दिन के 11 बजकर 15 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। स्टीफन मरांडी मंगलवार को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार को दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। स्टीफन मरांडी ने सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी। इसके बाद…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने षष्ठम विधानसभा के प्रथम सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में प्रोटेम स्पीकर प्रो स्टीफन मरांडी का अभिवादन किया। दूसरी ओर, झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्वागत किया।

Read More

विशेष झारखंड में अगर सफल होना है तो झारखंडी चेहरों को आगे करना होगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजित हो चुकी भारतीय जनता पार्टी आज ऐसे दोराहे पर खड़ी है, जहां से उसे न आगे का सही रास्ता नजर आ रहा है और न ही पुराने दिनों की तरफ लौटने का कोई जरिया। एक पखवाड़े पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय आंकड़ों की दृष्टि से तो सबसे बड़ी है ही, झारखंड में अब तक की सबसे खराब भी है। इस पराजय के…

Read More

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार काे सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राज्य में अपार संभावनाओं से जुड़े क्षेत्राें की लगी प्रदर्शनी का अवलाेकन किया। उन्हाेंने कपड़ाें पर हैंड प्रिंटिंग भी। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री माेदी के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां ने उनका स्वागत किया। यहां से माेदी सीधे जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री माेदी ने…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ई-मेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इन स्कूलों में आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार का जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल प्रमुख हैं। सभी स्कूलों में स्थानीय पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दल और दमकल अधिकारी पहुंचे। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ई-मेल में लिखा है-“मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देररात ताजा बर्फबारी हुई है। वर्षों बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शिमला शहर में विंटर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शहर से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, फागू और नारकंडा में भी जमकर बर्फ गिरी है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, चम्बा व सिरमौर के ऊंचे इलाकों और कांगड़ा के धौलाधार की पहाड़ियां भी बर्फ से लकदक हैं। हिल स्टेशन शिमला में देवदार के पेड़, घरों की छत, रास्ते व सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। इस बर्फबारी से सैलानी खुश हो गए हैं और इससे पर्यटन कारोबार को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। वो आज 78 साल की हो गईं।

Read More