कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के विवाद के बाद राज्य मेडिकल काउंसिल से बाहर किए गए डॉक्टर अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास अब फिर से परिषद में लौट आए हैं। काउंसिल ने उनके खिलाफ पहले लिए गए निर्णय को वापस लेते हुए कहा कि वह निर्णय कानूनी आधार पर नहीं था, बल्कि परिस्थितियों के दबाव में लिया गया था। इस निर्णय ने चिकित्सा संगठनों को नाराज कर दिया है, जो इसे ‘प्रहसन’ करार दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले ही यह फैसला लिया गया है। मेडिकल काउंसिल की बैठक में शामिल…
Author: shivam kumar
रांची। रांची शहर में पिछले दो सप्ताह से कुत्ते के काटने के मामलों में अत्यधिक वृद्धि देखी गयी है। शहर का सदर अस्पताल इस बढ़ते संकट का प्रत्यक्ष गवाह बन रहा है, जहां प्रतिदिन 100 से 150 लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह संख्या चिंताजनक है और शहरवासियों के लिए एक बड़ा खतरा बन गयी है। सर्दी का मौसम और कुत्तों का आक्रामक व्यवहार कुछ जानकारों का मानना है कि सर्दी के मौसम में कुत्तों का आक्रामक व्यवहार बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव, कुत्तों के व्यवहार को प्रभावित कर सकता है और उन्हें अधिक आक्रामक…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी अंतरकलह को लेकर पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट निर्देश दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि सीएम ने एक तरह से अभिषेक बनर्जी के गुट को साफ मैसेज देते हुए कहा है कि जब तक वह हैं, तब तक उन्हीं का फैसला अंतिम फैसला होगा। दरअसल सोमवार को विधानसभा में उपचुनावों में विजयी हुए तृणमूल के छह विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद ममता ने पार्टी के विधायकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें शामिल एक विधायक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मंगलवार सुबह बताया…
अररिया। देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद को मंगलवार को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई।फारबिसगंज प्रखंड और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के राजेन्द्र चौक पर स्थापित आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं समेत स्थानीय लोगों ने पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमितेश आनंद ने की।मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे का नारा भी लगाया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह न केवल स्वतंत्र…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है। राजभवन में राज्यपाल ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताते हुए जानकारी दी है। मुंडा ने कहा कि उनके बड़े भाई भीमसेन मुंडा का अंतिम संस्कार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्वर्णरेखा घाट मानगो में होगा। इससे पहले घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर से सुबह 11.30 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। अर्जुन मुंडा ने पोस्ट में लिखा है कि दुःखद समाचार व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे…
हजारीबाग। शहर में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी चिंता जताई है। सोमवार रात कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों से बात की और मामले के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले को जल्द सुलझाने का…
गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर पथराटांड के पास सड़क के किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव मिला। शव के पास से युवक की बाइक भी मिली है। मृत युवक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी कारू राम (21) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह घुटिया गांव के निवासी अजय कुमार का पुत्र है। मंगलवार की सुबह शव पर लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को खबर दी गई। घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव मौके पर…
रांची। झारखंड के अलग-अलग थानों में करीब 50 हजार मामले लंबित हैं। झारखंड में कुल 606 पुलिस थाने हैं, जिनमें 49859 केस अनुसंधान के लिए लंबित पड़े हैं। वहीं जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस अनुसंधान के लिए लंबित हैं, उनमें धनबाद, बोकारो, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, देवघर और पलामू जिला शामिल है। जानें किस जिले में कितने केस हैं पेडिंग : गिरिडीह : 1976 धनबाद : 4662 बोकारो : 4003 दुमका : 1094 गोड्डा : 761 जामताड़ा : 554 देवघर : 2544 साहेबगंज : 1527 रांची : 12292 खूंटी : 416 गुमला : 675 सिमडेगा : 211 लोहरदगा : 528…
नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रखा गया था। जंगू और ग्रीव्स दोनों को घरेलू सुपर 50 एकदिवसीय टूर्नामेंट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह टूर्नामेंट पिछले महीने के अंत में असाधारण परिस्थितियों में संपन्न हुआ था, जब दो फाइनलिस्ट, बारबाडोस प्राइड और जमैका स्कॉर्पियन्स ने टॉस के लिए…
नई दिल्ली। कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्ज़, लेवर कप के आठवें संस्करण के लिए पहले खिलाड़ी हैं, जिसका आयोजन 19-21 सितंबर, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में किया जाएगा। हाल ही में बर्लिन में हुए लेवर कप 2024 में स्पेन के अल्काराज और अमेरिकी फ्रिट्ज़ ने टेनिस प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बीच हुए इस रोमांचक मैच में अल्काराज विजयी हुए और प्रतियोगिता के 12वें मैच में टीम यूरोप की जीत पक्की हो गई। जैसे ही टीम यूरोप ने जीत हासिल की, इसने अगले साल के टूर्नामेंट में इन दो उभरते सितारों के बीच फिर से प्रतिद्वंद्विता…
