Author: shivam kumar

इंडियन मॉडर्न आर्ट के जनक माने जाने वाले सुप्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म 3 दिसंबर 1882 को बिहार के मुंगेर जिले के कस्बे हवेली खड़गपुर में हुआ था। नंदलाल बोस की कला दृष्टि पुरातन के प्रति आदर के साथ नवीनता के लिए जानी जाती है। उन्होंने राष्ट्रीय हित से जुड़ी चिंताओं को भी अपने कलाकर्म का प्रमुख बिंदू बनाया। मशहूर चित्रकार अबानिंद्रनाथ टैगोर के शिष्य नंदलाल बोस ने वैसे तो कई मशहूर चित्र बनाए लेकिन 1930 में दांडी यात्रा को दिखाती काले कागज पर सफेद रेखाओं से बनाई गई उनकी कृति सर्वश्रेष्ठ है। उन दिनों यह गांधीजी के आंदोलन…

Read More

’12वीं फेल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में है। विक्रांत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में गिने जाते हैं। इसी बीच 37 वर्षीय अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलानकिया है। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। मैसी ‘सेक्टर 36’ और ‘दिलरुबा’ जैसी विविधता वाली फिल्माें के लिए भी जानें जाते हैं। अभिनेता विक्रांत मैसी ने साेमवार काे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “पिछले कुछ साल…

Read More

लखनऊ। संभल में जाने की घोषणा के बाद उप्र पुलिस कांग्रेस नेताओं को रोकने की जुगत में जुट गयी। सोमवार को अराधना मिश्रा ‘मोना’ के घर के आगे पुलिस बल लगा दिया गया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सुबह से ही कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंच गये। पूर्वाह्न में कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वे संभल के लिए जैसे ही गेट पर लाव-लश्कर के साथ निकले, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अजय राय ने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से संभल जाना चाहते हैं लेकिन प्रदेश सरकार दमनकारी नीति अपनाना चाहती…

Read More

मीरजापुर। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ देशभर में हिंदू समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस्लामी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा मंदिरों और प्रतिमाओं पर हमले, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना और प्रशासन की निष्क्रियता ने हिंदू समाज को झकझोर दिया है। इस आक्रोश के बीच हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी और उनकी जमानत याचिका खारिज होने ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इसके विरोध में हिंदू रक्षा समिति, मीरजापुर के संयोजक पं. अनुपम महाराज ने तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे घंटाघर पर एक विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया…

Read More

लखनऊ। शासन ने रविवार की देर रात को 13 आईपीएस अधिकारियो के तबादले कर दिये गए हैं। इनमें ऐसे भी कुछ अफसर हैं,जिन्हें महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। तबादलों के क्रम में डीजीपी के जेएसओ एन रविन्द्र को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है। डा. संजीव गुप्ता को एडीजी स्थापना के साथ—साथ जीसीओ का भी पदभार सौंपा गया है। आईजी मेरठ निचिकेता झा को गृह सचिव, आईजी बस्ती आरके भारद्वाज को आईजी भवन कल्याण, लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी को हटाकर लोक शिकायत भेजा गया है। वर्ष 2007 के तेजतर्रार आईपीएस अमित पाठक को लोक शिकायत से…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नदिया जिले के धुबुलिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में अवैध हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। एसटीएफ की टीम ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर धुबुलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 12 के पास स्थित घोष होटल के सामने छापा मारा। इस दौरान 64 वर्षीय प्रदीप मंडल (टेंगरा, कोलकाता) और 39 वर्षीय लाल्टू मंडल (धुबुलिया, नदिया) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से एमएम बोर की…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में असम से आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने यह छापा एक दिसंबर (रविवार) को डोलतला, मध्यमग्राम में मारा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 26 वर्षीय समरजीत पंडित (नगांव, असम) और 23 वर्षीय नित्यानंद मजूमदार (नगांव, असम) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है।—– एनडीपीएस कानून के तहत…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आलू की कीमतें पहले से ही ऊंची हैं और अगले हफ्ते इनमें और इजाफा होने की संभावना है। व्यापारियों के संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार द्वारा आलू के अन्य राज्यों में निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया नहीं गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। फिलहाल, राज्य के खुदरा बाजारों में आलू की दो प्रमुख किस्में, “ज्योति” और “चंद्रमुखी,” 35 से 42 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही हैं। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। इससे…

Read More

कोलकाता। सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में छह नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का आमना-सामना हो सकता है। राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल बोस पुराने विवादों को पीछे छोड़ते हुए नियम अनुसार शपथ ग्रहण कराने के लिए विधानसभा जाने वाले हैं। हाल के दिनों में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है। विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति से लेकर अन्य प्रशासनिक मामलों पर विवाद बढ़ा है। 15 अगस्त को राजभवन में आयोजित चाय पार्टी के दौरान भी ममता…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को ट्वीट कर नैसर्गिक सौंदर्य और अद्भुत लोक संस्कृति से समृद्ध असम राज्य के स्थापना दिवस पर सभी असमवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि हमारी कामना है कि असम निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और यहां के नागरिकों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। दूसरी ओर, भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी…

Read More

फ्लोरिडा। न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मैरीलैंड मेवरिक्स को सात विकेट से हराकर यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) सीजन 3 का खिताब जीत लिया है। फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैरीलैंड मेवरिक्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने दूसरे ओवर में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ का विकेट गंवा दिया। हालांकि रयान स्कॉट (25 गेंदों पर 39 रन) और कप्तान शुभम रंजने (36 गेंदों पर 52 रन) ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयासों के बावजूद, मेवरिक्स की टीम कोई…

Read More