नोएडा। देवांक (13) और अयान (8) के शानदार खेल की बदौलत तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेटस ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार रात खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 88वें मैच में बंगाल वारियर्स को 38-35 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पटना को 15 मैचों में नौवीं जीत मिली है। देवांक और अयान के अलावा उसके लिए दीपक ने पांच और अंकित ने तीन अंक जुटाए जबकि बंगाल के लिए स्टार रेडर मनिंदर सिंह ने सुपर-10 लगाया। नितिन ने भी 6 अंक लिए जबकि डिफेंस से सागर ने चार अंक…
Author: shivam kumar
बीजिंग। अमेरिकी प्रतिभाशाली जॉर्डन स्टोल्ज़ ने रविवार को यहां नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल में संपन्न आईएसयू स्पीड स्केटिंग विश्व कप में चार व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। पहले दो प्रतियोगिता दिनों में पुरुषों की 500 मीटर, 1,000 मीटर और 1,500 मीटर प्रतियोगिताओं के बाद तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टोल्ज़ ने दूसरी 500 मीटर दौड़ में 34.39 सेकंड का समय लेकर “आइस रिबन” में अपना चौथा स्वर्ण जीता। शुक्रवार को पहली दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे नीदरलैंड के जेनिंग डी बू ने 0.08 सेकंड पीछे रहकर एक और रजत पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया के किम जुन-हो 34.67…
नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन सिफान हसन और लेत्साइल टेबोगो को क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया है। इन दोनों को मोनाको में रविवार को आयोजित विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह 2024 में प्रशंसकों द्वारा वोट के बाद रात शीर्ष सम्मान प्राप्त हुआ। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “एथलेटिक्स के लिए शानदार साल के अंत में, हम अपने विश्व एथलीट्स ऑफ द ईयर की सूची का खुलासा करते हुए बहुत खुश हैं – एथलीटों का यह समूह हमारे खेल का सबसे बेहतरीन प्रतिनिधित्व करता है और इस साल…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव का जायजा लिया। उपायुक्त ने शौचालय की स्वच्छता, समाहरणालय प्रांगण के सुंदरीकरण और पेयजल क्षेत्र के सफाई पर विशेष ध्यान देने को लेकर कई निर्देश दिये। उपायुक्त ने अग्निशमन और ड्रेनेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने और समाहरणालय में सौर ऊर्जा प्रणाली के विषय में जानकारी ली। उपायुक्त ने इस दौरान सभी अंचल और प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी गूगल लोकेशन के माध्यम से ली। उपायुक्त ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर समाहरणालय स्तर के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों के आइडेंटी कार्ड…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। भाजपा ने भी एक्स हैंडल पर अपने अध्यक्ष नड्डा को जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीयमंत्री श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं नड्डा जी को वर्षों से जानता हूं और पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखा है। उन्होंने हर संगठनात्मक, विधायी और कार्यकारी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाया है। वह एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्हें लंबे…
चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत करीब डेढ दर्जन पूर्व मंत्रियों को धार्मिक सजा सुनाएंगे। पंजाब में अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई धार्मिक गलतियों के लिए बादल को पहले ही दोषी करार देते हुए तनखैया घोषित किया जा चुका है। सुखबीर समेत पंजाब की पूर्व बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान रहे मंत्री भी अकाल तख्त के समक्ष पेश होकर अपने धार्मिक गुनाहों को स्वीकार कर चुके हैं। आज अमृतसर स्थित अकाल तख्त पर पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों…
पलामू। पलामू जिले में क्रेशर मालिकों को मिल रही धमकियों और क्रेशर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हथियार सहित 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसके बाद टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसे लेकर 1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी टिफनी के ससुर मासाद बौलोस को मध्य पूर्व मामलों का वरिष्ठ सलाहकार नामित किया है। ट्रंप ने रविवार को लेबनानी-अमेरिकी व्यवसायी मासाद बौलोस को अरब और पश्चिम एशिया मामलों का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए जाने की घोषणा की। टिफनी की शादी मासाद के बेटे माइकल बोलोस से हुई है।द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में यह जानकारी दी गई। इससे पहले ट्रंप अपनी बेटी इवांका के ससुर चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में राजदूत के रूप में काम करने के लिए नामित कर चुके हैं। ट्रंप ने मासाद बौलोस को…
दमिश्क। लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार अपने प्राचीनतम शहर अलेप्पो शहर को नहीं बचा पाई। सीरियाई सरकारी बलों और रूस के तोपखाने भी अल-कायदा समर्थित हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों को पीछे नहीं धकेल सके। लड़ाकों ने शहर के बड़े हिस्से में नियंत्रण कर लिया। सीरियाई सरकारी बलों के एक करीबी सूत्र ने अरबी समाचार वेबसाइट ‘963+’ से पुष्टि की कि रूस ने देश के पूर्व के डेर एज-जोर गवर्नरेट में तैनात अपने सभी बलों को हटला शहर में अपने बेस पर वापस बुला लिया है। अब अल-सलीहिया, खशम, मराट,…
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 247.51 अंक यानी 0.31 फीसदी लुढ़क कर 79,555.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी 20.65 अंक यानी 0.086 फीसदी की उछाल के साथ 24,151.75 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 15 शेयरों में गिरावट है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयरों में गिरावट और 16…
भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के एनएच 80 किनारे स्थित शंकरपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित हाईवा पलट कर झोपड़ी पर जा गिरी। इस घटना में एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई। अहले सुबह महिला अपने फूस के घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान राख लदा हाईवा घोघा के तरफ से आ रही थी,जाे अनियंत्रित होकर घर पर पलट गई, जिसमें दबकर महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के मदद से महिला को हाईवे के अंदर से निकाला। महिला गोपाल मंडल की पत्नी रीता…
