Author: shivam kumar

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुक्रवार को मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत में शुरू हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने मनिहारी के मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकु यादव के साथ मंडल में प्रवास कर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग और महिला मातृशक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर मिस्ड कॉल के द्वारा भाजपा की सदस्यता बनाई। जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने लोगों से अपील की कि भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए…

Read More

भागलपुर। जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने से फिर से एक बार फिर निचले इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सबौर प्रखंड के मशाढ़ू गांव के ग्रामीण बाढ़ और कटाव का खतरा देख अपने घरों को तोड़कर ईंट निकाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत मुश्किल से एक-एक ईंट को जोड़कर घर बनाए थे लेकिन आज खुद अपने हाथों से घर को तोड़ रहे हैं। हम लोगों को अभी तक कोई देखने तक नहीं आया है। इस गांव के ग्रामीण रात भर जगकर किसी तरह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है…

Read More

हेमंत के गढ़ में अमित शाह आज भरेंगे हुंकार -भोगनाडीह में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण -झारखंड धाम में शिव मंदिर में करेंगे दर्शन -दोनों जगहों पर तैयारी अंतिम चरण में आजाद सिपाही संवाददाता साबिहगंज/गिरिडीह। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़ माने जानेवाले संथाल के इलाके में अमित शाह हुंकार भरेंगे। वह भाजपा की संथाल परगना और धनबाद प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करेंगे। साहिबगंज और झारखंड धाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भोगनाडीह में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और झारखंड धाम में शिव…

Read More

-एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत -नामकुम में आइसीएआर के शताब्दी समारोह में आज होंगी शामिल आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम विशेष विमान से रांची पहुंचीं। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। वहां राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हो गयीं। राष्ट्रपति शुक्रवार को नामकुम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (आइसीएआर) के 100 वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति हवाई अड्डा से एचइसी गेट, हरमू बाइपास और रातू रोड होते…

Read More

-प्रधानमंत्री ने कटरा में जनसभा को किया संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में दो जनसभाएं कीं। उन्होंने कटरा में कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) को लेकर पाकिस्तान में बहुत उत्साह है। वहां इन दोनों पार्टियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणापत्र से पड़ोसी देश बहुत खुश है। ये सब मिल कर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना चाहते हैं, लेकिन कोई भी ताकत 370 वापस नहीं ला सकती। वहीं, शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश की संसद में कहा है कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलायेंगे।…

Read More

नयी दिल्ली (आजाद सिपाही)। दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गयीं आतिशी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगी। आतिशी अपनी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगी। नये मुख्यमंत्री और नये सदस्यों का कार्यकाल छोटा होगा, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। कैबिनेट में मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। इसी दिन केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिया था।

Read More

झारखंड में जहर घोल रही है आरएसएस और भाजपा रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों की पहचान बतानेवाला आरएसएस कौन होता है? उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर अपने किस अधिकार के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदिवासियों की धर्म एवं संस्कृति को निर्धारित करने की हैसियत रखता है? श्री तिर्की ने कहा कि आरएसएस के अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संचार प्रमुख प्रमोद पेठकर का वह बयान बहुत अधिक आपत्तिजनक है, जिसमें उन्होंने भारत की सभी जनजातियों को मूल रूप से हिंदू कहा है। श्री पेठकर के बयान को पूरी तरह…

Read More

रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में अनुबंध पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गुरुवार से इंटरव्यू शुरू हो गया। 19 सितंबर को एमबीए की 14 सीटों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू हुआ। इसके लिए लगभग 48 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। 20 सितंबर को इतिहास के दो पदों के लिए इंटरव्यू होगा। इसमें लगभग 58 अभ्यर्थी हैं। कब कौन-कौन से विषय के लिए निर्धारित है इंटरव्यू की तारीख इसी प्रकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्व् विद्यालय में 21 सितंबर को संस्कृत में तीन पदों के लिए इंटरव्यू में लगभग 24 अभ्यर्थी, 24 सितंबर को नागपुरी…

Read More

बिजनौर। अमेरिका में दिये गये विवादित बयान से नाराज सिख समाज के सैकड़ो लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। सिख समाज के लोगों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में उन्होंने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए मांग की कि उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी ने विवादित बयान में कहा है, भारत में सिख समाज की धार्मिक पहचान जैसे पगड़ी और कड़ा पहनने पर रोक है, जो किसी समाज के लिए अपमानजनक एवं असत्य है। सिखाें…

Read More

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे ओडिशा के पर्यटक ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट में पर्यटक ने अपनी बीमारी और अनाथ होने की पीड़ा से मौत को गले लगाने की बात लिखी है। गेस्ट हाउस प्रबंधन के अनुसार पुरी ओडिशा निवासी भानुशंकर (29) बीते 16 सितम्बर को यहां आया था। गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराने के बाद काशी भ्रमण की बात कही थी। इसके…

Read More

– बाजार में मजबूती के बावजूद निवेशकों को 2.04 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के फैसले का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आया। भारतीय शेयर बाजार ने आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कारोबार की शुरुआत की। पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती के एक और नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहे, लेकिन बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तर से लुढ़क गए। पूरे दिन के कारोबार के…

Read More