Author: shivam kumar

हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाते हैं। यह अल्जाइमर रोग (एडी) और अन्य मनोभ्रंश के लिए अंतरराष्ट्रीय जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अनुमान है कि दुनिया भर में 57 मिलियन से अधिक लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं। भारत में भी इसकी बड़ी संख्या है। दुनियाभर में अल्जाइमर रोग से पीड़ित देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी इन इंडिया (एलएएसआई) के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8.8 मिलियन भारतीय इस मानसिक रोग से पीड़ित हैं। अल्जाइमर का खतरा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। 10 में से 6 महिलाएं…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देगी। शाह ने वामपंथी उग्रवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की और कहा कि अन्यथा उनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। इनमें बस्तर शांति समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के नक्सली हिंसा से…

Read More

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम। चारधाम यात्रा में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरुआत से भक्तों…

Read More

पटना/गया। एनआई की टीम ने बिहार में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर चार करोड़ तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। एजेंसी ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे उनकी घर पर छापा मारा था। यह कार्रवाई लगभग 20 घंटे तक चली। एनआईए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि घर से चार करोड़ तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर के 10 हथियार भी मिले हैं। विज्ञप्ति में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद होने की भी जानकारी दी गई। एनआईए ने बताया गया कि अगस्त, 2023 में औरंगाबाद जिले से दो नक्सलियों…

Read More

रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार काे राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि राष्ट्रपति का प्रेरणादायी व्यक्तित्व आज के इस समारोह की शोभा व गरिमा और भी बढ़ा रहा है। राष्ट्रपति ने छह वर्षों से अधिक राज्यपाल के रूप में झारखंड की सेवा की और राज्य के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी सादगी, मृदु स्वभाव और जनता के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें एक “पीपुल्स गवर्नर” के रूप में स्थापित किया। राज्यपाल ने कहा कि एक अत्यंत साधारण सी पृष्टभूमि से आने वाली हमारी…

Read More

रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह वर्षों तक इस राज्य का मार्गदर्शन किया और आज देश को नई दिशा दिखा रही हैं। सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों को हमने सदियों से सिर आंखों पर रखा है। जय जवान जय किसान जैसे नारे देश में गूंजे हैं लेकिन किसान कितना मेहनत करता है, कितना जद्दोजहद करता है, ग्रामीण क्षेत्रों में किसान से पूछा जाए तो पता चलता है। आज जिस तरह…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के प्रति मेरा विशेष लगाव है। धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर आना मेरे लिए तीर्थ यात्रा के समान है। यहां के लोगों से बहुत स्नेह मिला है। राज्यपाल के तौर पर मैंने यहां कई वर्षों तक काम किया है। वे शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2017 में इस संस्थान की तरफ से आयोजित किसान मेला का उद्धाटन किया था। मैं यहां पहले भी कई बार आ…

Read More

रांची। पश्चिम बंगाल में आये बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डीवीसी को जिम्मेदार ठहराया है और झारखंड-बंगाल सीमा पर वाहनों की आवाजाही को अगले तीन दिनों तक रोक दिया है। इसकी वजह से धनबाद के निरसा और रांची से सटे पुरुलिया बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पाेस्ट करके इसे असंवैधानिक करार दिया है। साथ ही इस मुद्दे पर झारखंड सरकार पर भी सवाल उठाया है। एक्स पर बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने वाले वाहनों…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित इंडियन कॉउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एग्रीकल्चर प्रोसेसिंग (निसा) के 100 साल पूरे होने पर शुक्रवार काे शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान समारोह की मुख्य अतिथि और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्थान के स्टॉलों का जायजा लिया। समारोह में मूर्मू के अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। नामकुम के निदेशक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य और संगीत पेश…

Read More

• 2024 विधानसभा चुनाव की बदली परिस्थितियों में कांग्रेस के समक्ष जीती हुई सीटों को बचा पाना आसान नहीं • केशव महतो कमलेश तपे-तपाये नेता हैं, लेकिन दूसरे नेताओं का किनारे बैठ तमाशा देखना कांग्रेस के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की गतिविधियां पूरे उफान पर हैं। सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवार चयन और चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति बनायी जा रही है, वोटों का जातीय समीकरण साधने की जुगत लगायी जा रही है और संसाधन जुटाने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे माहौल में यदि कोई पार्टी…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से परिकल्पित झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित ‘मूर्ति गार्डेन’ का उद्घाटन शुक्रवार को राज भवन में किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद थे। इस ‘मूर्ति गार्डेन’ में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के अतिरिक्त झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी गया मुंडा, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, दिवा-किसुन, वीर बुधू भगत के अतिरिक्त परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

Read More