कुर्रम (खैबर पख्तूनख्वा)। पाकिस्तान के कुर्रम जिले में शिया-सुन्नी का खूनी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा टकराव में 12 लोगों की मौत हो गई और कम-से-कम 18 लोग घायल हो गए। जिसके बाद सप्ताह भर में ऐसे संघर्षों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। जनजातीय बाहुल्य कुर्रम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट डिवीजन का एक जिला है। संघर्ष विराम समझौता विफलडॉन समाचार पत्र के अनुसार, कुर्रम जिले में झड़पों में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 90 हो गई। एक सप्ताह से अधिक समय से जारी खूनी टकराव को रोकने में संघर्ष विराम…
Author: shivam kumar
बेरूत। संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस की कोशिशों से लेबनान में बुधवार तड़के चार बजे से प्रभावी युद्ध विराम ने विस्थापन के टीस की चुभन और बढ़ा दी है। संघर्ष विराम के समझौते की डोर में बंधे इजराइल के सुरक्षा बलों और हिजबुल्लाह के आतंकवादियों की मिसाइलों और रॉकेटों का गरजना बंद हो चुका है। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में इस संघर्ष विराम को ‘असहज’ कहा गया है। ऐसा इसलिए कि इजराइल ने संघर्ष विराम समझौते की शर्तों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया और उसने आतंकवादियों को पलक झपकते ही हवाई हमला कर उनके मंसूबों को…
पटना/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना के होटल ताज में पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की समीक्षा की। वह इस समय बिहार के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। सीतारमण के पटना और दरभंगा में कई कार्यक्रम हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अध्यक्ष और डीएफएस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में बिहार…
रांची। अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर झारखंड डीजीपी का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। साथ ही पुलिस बहाली, समय पर प्रोन्नति और विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस फोर्स की जितनी जरूरत होगी, वहां उतनी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी। गुप्ता ने कहा कि पुलिस का आमलोगों…
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता : उपायुक्त रांची। मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को उपायुक्त रांची का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। मौके पर वरुण रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने काफी कम समय में विधानसभा आम निर्वाचन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं अन्य कार्यक्रमों में समन्वय के साथ कार्य संपादित किये जाने पर सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ…
रांची। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। ओम शांति। उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दु:ख जताया है, उन्होंने कहा कि इस खबर से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा के पोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। मंगल मुंडा ने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन से आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी-तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। 26 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।…
रांची। मनरेगा घोटाले मामले में निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने मामले में इडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 13 दिसंबर निर्धारित की है। कोर्ट ने इडी से पूछा है कि पूजा सिंघल के केस में ट्रायल की क्या स्थिति है, गवाही की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी? कितने गवाहों की गवाही करायी जानी बची हुई है? सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पूजा सिंघल इस मामले में 2 साल 3 माह से अधिक समय से जेल…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने करीब तीन दशक पुराने कीटनाशक दवा घोटाला मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले में 14 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे। कोर्ट ने आठ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। जबकि अन्य अभियुक्त की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गयी थी। कीटनाशक दवा घोटाला का यह मामला वर्ष 1995 का है। वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से सप्लायरों ने कीटनाशक दवा की जगह राख सप्लाई की। दरअसल साल 1995 में फॉरेस्ट विभाग ने एक टेंडर निकला गया था, जिसमें कीटनाशक दवा सप्लाई किया जाना था।…
एडिलेड। फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, जैस्मीन पाओलिनी उन बड़े सितारों में शामिल हैं, जो एटीपी 250 इवेंट एडिलेड इंटरनेशनल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, टूर्नामेंट निदेशक एलिसिया मोलिक 6 से 11 जनवरी 2025 तक होने वाले टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों की पुष्टि की। फेलिक्स (पूर्व विश्व नंबर 6) और डब्ल्यूटीए की शीर्ष 10 रैंकिंग वाली खिलाड़ियों में से दो जैस्मीन पाओलिनी, एम्मा नवारो, साथ ही दुनिया की नंबर 13 डायना श्नाइडर अगले साल की शुरुआत में एडिलेड में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनके अलावा पुरुष वर्ग में 2022 के चैंपियन थानासी कोकिनाकिस, विश्व नंबर 12 टॉमी पॉल, विश्व नंबर 22…
