Author: shivam kumar

-कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम पलामू। पलामू में एक व्यक्ति की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस लाईन के पास मुख्य सड़क पर हुआ। सड़क पर बालू गिरे होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और इस पर सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी मुखराम दुबे (60) सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से एमआरएमसीएच में मुखराम दुबे की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मुखराम दुबे अघोर आश्रम रोड में नाइट…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ समाहरणालय भवन गुलजार हो गया है। जिला आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड से जुड़ी कार्यों के लिए लोगों की भीड़ लगी है। कतार में खड़े लोगों से बात करने पर पता चला कि लोग नये राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में परिवार जनों का नाम जुड़वाने संबंधित काम से आये हुए थे। बता दें कि मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दी जानी है। जिसके लिए राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज में से एक है। लाभुक इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवाने समाहरणालय…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चौथी बार झारखंड  राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उम्मीद है कि हेमंत सोरेन चुनाव के समय जनता से किए गए हर वायदे को दृढ़ता से धरातल पर उतारेंगे। https://x.com/yourBabulal/status/1862092092450697284

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति वैश्विक उत्साह पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गूंज विश्व स्तर पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं की झलकियाँ साझा करते हुए कहा कि हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति यह अपार उत्साह अत्यंत सुखद है। एक्स पर एक पोस्ट में, मोदी ने लिखा, “भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंजती है! मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति अपार उत्साह दिखाई देता है, जो बेहद खुशी की बात है। यहाँ एक झलक है…।”

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में बरसात और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। देश के 18 जिलों के 2लाख 30 हजार से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस दौरान 15 हजार से अधिक प्रभावितों को 165 अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है।बांग्लादेश के समाचार पत्र डेली न्यूज की खबर में आपदा प्रबंधन केंद्र के हवाले से खराब मौसम के दौरान हुई जान-माल की क्षति की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अब तक आठ घर पूरी तरह से नष्ट हो…

Read More

-राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली पर उद्योग से प्राप्त इनपुट इसके कामकाज के लिए अभिन्न अंग -तेज और स्मार्ट प्रोसेसिंग के लिए राज्य और केंद्रीय पोर्टलों में प्रौद्योगिकी उन्नयन आवश्यक नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारत के कारोबारी माहौल के बारे में जानकारी के साथ-साथ सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करने और उन पर नज़र रखने के लिए सीआईआई ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) और विनियामक मामलों के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिये सरकार और सीआईआई दोनों की ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर प्रमुख पहलों की स्थिति और अहम जानकारी मिल…

Read More

– निवेशकों को 1 दिन में 1.08 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर दिए गए बयान के कारण दुनिया भर के अलग-अलग स्टॉक मार्केट की तरह ही घरेलू शेयर बाजार भी आज एक बार फिर बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार ने लिवाली के सपोर्ट से तेजी दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन ये कोशिश अधिक सफल नहीं हो सकी।…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार शाम 4.11 बजे हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ​थे। नगर के मोहराबादी मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोप​नीयता की शपथ…

Read More

12 अप्रैल 1961 को सुबह 9.37 मिनट पर पूरा सोवियत संघ सांसें थाम कर आसमान की ओर देख रहा था। जैसे ही वोस्टॉक-1 एयरक्राफ्ट को लॉन्च किया गया, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस क्षण ऐसा इतिहास रचा गया जब अंतरिक्ष में पहली बार किसी इंसान ने कदम रखा। इसके साथ ही यूरी गागरिन का नाम अमर हो गया। रूस ने यूरी गागरिन को दो मीटर व्यास वाले छोटे से स्पेसक्राफ्ट में भेजा था। यह अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की जीत थी। उस वक्‍त कई तरह के अनसुलझे सवाल थे- क्या मनुष्य अंतरिक्ष में…

Read More

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को…

Read More

काठमांडू। विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा गुरुवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुई हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर उनकी बीजिंग यात्रा अब चेंगदू तक ही होने वाली है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक चेंगदू में ही होगी। डॉ. राणा की विदेश मंत्री के रूप में यह पहली चीन यात्रा है। विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक सचिव अमृत राई और अन्य अधिकारियों ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री राणा शुक्रवार को सिचुआन प्रांत के चेंगदू में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ…

Read More