Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस के जरिये मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में…

Read More

– बाजार की कमजोरी के बावजूद निवेशकों को 24 हजार करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज मजबूत शुरुआत करने के बाद मुनाफा वसूली के कारण हुई बिकवाली की वजह से गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी शुरुआती बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गए। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद शेयर बाजार ज्यादातर समय लाल निशान में ही…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 के मसौदे पर जनता से सुझाव और प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की है। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 के मसौदे पर प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई हैं। यह सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं जनता से सार्वजनिक परामर्श अभ्यास के हिस्से के रूप में आमंत्रित की गई हैं। मंत्रालय के मुताबिक कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 और संशोधित किए जाने वाले मौजूदा प्रावधानों और संबंधित प्रस्तावित संशोधनों को सारणीबद्ध करने वाला विवरण मंत्रालय…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में 6128 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) सचि‍व ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड से करीब 6128 करोड़ रुपये का प्राप्‍त हुए हैं। उल्‍लेखनीय है कि कोल इंडिया लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला खनन कंपनी है। यह नवंबर 1975 में अस्तित्व में आई थी। कोयला मंत्रालय के अधीन कार्यरत सीआईएल आज दुनिया में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है।

Read More

नई दिल्ली। भारत ने रियाद डिजाइन कानून संधि (डीएलटी) के अंतिम अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं, जो समावेशी विकास को बढ़ावा देने और अपने बौद्धिक संपदा (आईपी) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के सदस्य देशों ने करीब दो दशकों के गहन विचार-विमर्श के बाद ऐतिहासिक डिजाइन कानून संधि (डीएलटी) को अपनाया है। इस संधि का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर औद्योगिक डिजाइन संरक्षण प्रक्रियाओं में सामंजस्य स्थापित करना है, जिससे लघु और मध्यम उद्यमों सहित सभी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 990 रुपये से लेकर 1,080 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये से लेकर 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह आज चांदी के भाव में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए गिरकर लाल निशान में भी पहुंचे हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करते जिससे बाजार की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज जाने वाले हैं। इसी तरह नए घरों की बिक्री के आंकड़े भी आज जारी होने वाले हैं। इन दोनों आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी…

Read More

भारत का संविधान लोकतंत्र का कवच रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बरहेट के दौरे पर थे। उन्होंने बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गामालियन हेंब्रम के समर्थन में वोट करने वाले ईमाम मिर्जा सहित अन्य से मुलाकात की तथा उनके घर पर झामुमो कांग्रेस के गुंडों के द्वारा हुए पथराव की जानकारी ली। श्री मरांडी ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है। भारत का संविधान लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है लेकिन कांग्रेस और झामुमो सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे। इमाम मिर्जा के घर पर सिर्फ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि हमारे संविधान की व्याख्या को दुर्भावनापूर्ण प्रयासों के माध्यम से विकृत और गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत एजेंडों को पूरा करना और संविधान की आत्मा को कमजोर करना है। नड्डा यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘संविधान दिवस समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो लंबे समय तक सत्ता में रही, उसने बाबा साहब आंबेडकर का हमेशा अपमान किया। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में ही दो साल के लिए आपातकाल लगाया गया था। हम सभी जानते हैं…

Read More

इंडो-पैसिफिक में उभरती रणनीतिक चुनौतियों के बीच भारतीय नौसेना को बढ़ावा मिलेगा नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर को रूस यात्रा पर जाएंगे। मॉस्को और कैलिनिनग्राद का दौरा करके 9 दिसंबर को गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार फ्रिगेट में से पहला होगा। इसके शामिल होने से इंडो-पैसिफिक में उभरती रणनीतिक चुनौतियों के बीच इससे भारत की नौसैनिक शक्ति को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। राजनाथ सिंह इस दौरान अपने रूसी समकक्ष एंड्री बेलौसोव के साथ बातचीत करेंगे। भारत ने रूस से चार गाइडेड…

Read More