रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने पर खुशी व्यक्त किया है।कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक है तथा दूरदर्शी सोच का परिचायक है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने जो सुझाव दिए उसकी स्वीकृति मोदी मंत्रिमंडल में आज मिली है। यह निर्णय भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश की चुनाव प्रणाली को मजबूती प्रदान करेगा। देश में बहुमूल्य संसाधनों की बचत होगी। साथ ही विकास योजनाएं सुचारू ढंग से गतिशील बनी रहेंगी। मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Author: shivam kumar
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को स्वीकृति मिलने को पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लोकतंत्र को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार और संसाधनों की महत्वपूर्ण बचत होगी। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
वन नेशन वन इलेक्शन अधिनायकवाद को स्थापित करता है रांची। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम किसी भी सूरत में वन नेशन वन इलेक्शन को नहीं मानने वाले हैं। सुप्रियो ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के सहारे भाजपा चुनाव की पूरी प्रक्रिया को दूषित करना चाहती है। यही भाजपा निर्वाचित सरकारों के अधिकारों को काटती है, सरकार को तोड़ने का काम करती है, दल को तोड़ती है और अपने साथ ले लेती है। इसके लिए भाजपा…
हो भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए पहल करेगी भारत सरकार रांची। असम सरकार के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने विगत 16 सितंबर को हो समाज के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मिलने वालों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित अन्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा। श्री बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम में रहने वाले आदिवासी ‘हो’ समाज के परिवारजनों की कई…
रांची। विधायक सरयू राय ने वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विशेष निधि से एमजीएम कॉलेज, जमशेदपुर के छात्रावास की दुर्दशा को सुधारने के लिए उचित कार्रवाई करें। सरयू राय ने एमजीएम कॉलेज छात्रावास का वीडियो भी वित्त मंत्री को भेजा है। पत्र में आगे लिखा है कि एमजीएम कॉलेज, जमशेदपुर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में दूसरा स्थान रखता है। नीट की प्रतियोगिता परीक्षा में काफी अच्छा अंक लाने वाले छात्रों को ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में नामांकन का मौका मिलता है। ऐसे मेधावी छात्र किस अमानवीय स्थिती में छात्रावास में…
-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हुए शामिल, विपक्ष पर जम कर बरसे : हेमंत आजाद सिपाही संवाददाता जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वीकृति दी गयी है। ये लोग चाहते हैं कि एक ही दल राज करे, एक ही सरकार रहे। चाहे राज्य में हो या देश में हो। अब दूसरी कोई सरकार नहीं। सिर्फ ये सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले लोग, ये सामंती लोग राज करने की फिराक में हैं। आप तैयार रहियेगा। एक तरफ पूंजीपतियों की ये जमात और दूसरी तरफ गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े,…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार काे पोस्ट कर कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन भाजपा के एजेंडा में भी था। अब केंद्र सरकार ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रतुल ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन होने से भारी पैमाने पर समय और संसाधन की बचत होगी और विकास कार्य भी तेज होगा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में बनी कमेटी ने हजारों पन्ने की अपनी रिपोर्ट मार्च में ही केंद्र सरकार को सौंप दी थी। इस मुद्दे पर पूरे देश में संबंधित लोगों से समिति ने व्यापक चर्चा…
रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा परिवर्तन यात्रा शुरू करनेवाली है। इसे लेकर पार्टी ने बुधवार से सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी के सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपनी तस्वीरों को हटा लिया है। नेताओं ने अपनी प्रोफाइल में परिवर्तन यात्रा का लोगो लगाया है। साथ ही नारा लिखा है-ना सहेंगे, न केहेंगे, बदल के रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में एक बैनर भी जारी किया है, जिसमें घोषणा पत्र पर सुझाव अभियान शुरू करने की बात लिखी है। साथ ही नारा दिया है- आपका…
रांची। झारखंड के इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट अभिषेक रवि की पिछले दिनों भुवनेश्वर (ओड़िशा) के कॉलेज में मृत्यु हो गयी थी। उसके पिता अनुप चंद्र राम ने इस संबंध में ओड़िशा के गवर्नर रघुवर दास को पत्र लिख कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया था। राज्यपाल ने इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, ओड़िशा को पत्र लिखा है। एक्स पर इसकी जानकारी देते बताया है कि अभिषेक के पिता ने पूरी घटना की जांच के लिए पत्र लिखा है। रघुवर दास के मुताबिक वह इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देख रहे हैं। मुख्य…
रांची। झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है। इसके मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करेंगे, जो तीन अक्टूबर तक चलेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी…
प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में आरक्षण विरोधी बयान को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार पटेल ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा अमेरिका में दिया गया बयान कांग्रेस और विशेष कर गांधी परिवार की आरक्षण विरोधी मानसिकता की पुनरावृत्ति का परिचायक है। बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा जवाहरलाल नेहरू की इसी आरक्षण विरोधी मानसिकता का अनुसरण उनकी उत्तराधिकारी इंदिरा गांधी ने जारी रखते हुए काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में रखा था। राजीव गांधी ने मंडल आयोग की सिफारिश…
