जेद्दाह। सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए मेगा नीलामी शुरू हो गई है। पहली बोली तेज भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर लगी। अर्शदीप के आधार मूल्य दो करोड़ रुपये से शुरू हुई बोली में फ्रेंचाइजियों ने जमकर दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अत में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर 18 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप पर बोली की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने की थी। अर्शदीप को लेने के लिए सीएसके तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग चली। बाद में राजस्थान और गुजरात ने भी…
Author: shivam kumar
पर्थ। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक शतक जड़ा। उन्होंने 297 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 161 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए। यशस्वी का यह ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक रहा। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भारतीय टीम की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने छक्का लगाकर टेस्ट करियर का अपना चौथा शतक पूरा किया। यशस्वी का यह शतक 205 गेंदों में आया। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की…
रांची। सीबीआइ ने नीट 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पांचवां आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उसमें धनबाद निवासी अमित कुमार सिंह, बोकारो निवासी सुदीप कुमार, युवराज कुमार, बिहार का नालंदा निवासी अभिमन्यु पटेल और पटना का रहने वाला अमित कुमार शामिल है। इसके साथ ही इस मामले में कुल 45 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है और वे सभी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। हजारीबाग में रची…
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिम्मर चोट के कारण शेष वर्ष के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गई हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि 20 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले महीने भारत में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान बाएं कूल्हे के जोड़ में दर्द का अनुभव हुआ था। न्यूजीलैंड से लौटने पर एमआरआई स्कैन और जांच से चोट की पुष्टि हुई। चोट का मतलब है कि प्लिम्मर क्रिसमस से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। साथ ही अधिकांश हैलीबर्टन जॉनस्टोन…
पर्थ। यहां पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 264 गेंदों पर 141 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ भारतीय टीम की कुल बढ़त 321 रन की हो गई है। भारतीय टीम ने आज बिना विकेट गंवाए 172 रन से आगे खेलना शुरू किया और आधे घंटे के…
नई दिल्ली। संसद के सोमवार से शुरू होने जा रहे हैं शीतकालीन सत्र से एक दिन पूर्व आज सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस दौरान विपक्ष ने कुछ मांगें और सुझाव सरकार के समक्ष रखें। वहीं सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष और कार्यमंत्रणा समिति के समक्ष इन्हें रखा जाएगा और उन पर उचित निर्णय लिया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में 30 राजनीतिक दलों के 42 नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया…
25 नवंबर 1867 की वह तारीख जब दुनिया को सबसे खतरनाक विस्फोटक डायनामाइट का पता चला। इसके आविष्कारक मशहूर वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने इसी तारीख को अपनी इस खोज का पेटेंट कराया। डाइनामाइट के अलावा अल्फ्रेड के नाम पर आज 355 पेटेंट है। 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ। इस खतरनाक विस्फोटक के आविष्कारक को जिंदगी के आखिरी वर्षों में अपनी इस खोज का ऐसा अफसोस हुआ कि उनकी जिंदगी ही बदल गई। कहा जाता है कि 1888 में अल्फ्रेड नोबेल के भाई लुडविग नोबेल का मात्र 57 साल की उम्र निधन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस बार युवाओं के विषयों पर बातचीत की। उन्होंने एनसीसी की भूमिका को रेखांकित किया और युवाओं से अगले वर्ष दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग‘ में भागीदारी करने की अपील की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 116वें एपीसोड में प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर देश में ‘युवा दिवस’ मनाया जाता है। अगले साल स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती है। इस बार इसे बहुत खास तरीके से…
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए माैके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात संभल। जनपद में जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान रविवार काे पथराव, आगजनी और फायरिंग में तीन युवकाें की माैत हुई है और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए माैके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने इलाके का भ्रमण किया है। पत्थरबाजी करने वालों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविवार की सुबह…
काठमांडू। नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने की हिरासत अवधि को पांचवीं बार बढ़ाया गया है। सहकारी बैंक घोटाले के आरोप में पिछले 37 दिनों से पुलिस हिरासत में चल रहे लामिछाने को रविवार को पोखरा पुलिस ने जिला अदालत कास्की में पेश किया। अदालत ने फिर से उन्हें 15 दिनों की हिरासत में रखने का आदेश दिया। इसी बीच यहां की एक अदालत ने एक अन्य सहकारी बैंक घोटाले में लामिछाने को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक लामिछाने पिछले 37 दिनों से पोखरा पुलिस की हिरासत में हैं। सहकारी बैंक…
काठमांडू। नेपाल में सत्तारूढ़ सीपीएन (यूएमएल) ने काठमांडू नगर निगम के उस नोटिस को रविवार को लेने से इनकार कर दिया जिसमें उस पर प्रदूषण एवं गंदगी फैलाने के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीपीएन (यूएमएल) के अध्यक्ष प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हैं। काठमांडू नगर निगम ने यह नोटिस शनिवार को सार्वजनिक किया था। स्थानीय पुलिस की टीम नगर निगम का यह नोटिस देने रविवार को सीपीएन (यूएमएल) के मुख्यालय दो बार गयी, लेकिन पार्टी पदाधिकारी ने नोटिस लेने से यह कह कर इनकार कर दिया कि इस पर पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का नाम…
