Author: shivam kumar

रांची। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को बहुत ही सहज ढंग से लेती है। पार्टी की पांच निष्ठा है, उसमें दूसरी सबसे महत्वपूर्ण निष्ठा लोकतंत्र है। इसलिए जब झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आया था, तब सहज ढंग से उसे परिणाम को स्वीकार किया था। राय ने दुख के साथ कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक चुनाव परिणाम आने के बाद अहंकार में चूर हो गए हैं और लोकतंत्र को कलंकित करने की कोशिश कर रहे…

Read More

रांची। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों के जरिये उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला…

Read More

धनबाद। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आए आईटीबीपी के जवान ने बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बने कैम्प में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान की पहचान रुद्रप्रयाग उत्तराखंड निवासी संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बना अस्थायी कैंप गोली चलने से गूंज उठा। गोली की आवाज केंप में स्थित संदीप कुमार सिंह के कमरे से आई थी। बताया जाता है कि उस वक्त संदीप कमरे में अकेला…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज रांची के पुराना हाई कोर्ट स्थित अम्बेडकर चौक में ‘संविधान रक्षक अभियान’ की शुरूआत हुई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। यह अभियान 26 नवंबर से 26 जनवरी, 2025 तक चलेगा। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

रांची। 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 में तेलंगाना की टीम को झारखंड टीम ने 11-00 गोलों से हराया है।इस जीत पर पूरी टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह और सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है। 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक सिकंदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को तेलंगाना और झारखंड के बीच मैच हुआ। इसमें झारखंड ने 11-00 गोल से इस मैच में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में गोल करने वाले खिलाडियों में जमुना कुमारी (5 गोल,…

Read More

लोहरदगा। भारतीय संविधान दिवस पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को देश को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलायी गई। यह शपथ कार्यक्रम जिला और प्रखंड के…

Read More

हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 75वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने कहा कि कैबिनेट मिशन योजना में भारतीय संविधान के निर्माण के लिए परोक्ष निर्वाचन के आधार पर एक संविधान सभा के निर्माण के सुझाव दिया था। इस योजना के अनुसार चुनाव हुए और संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 09 दिसम्बर, 1946 को डाॅ. सच्चिदानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसके बाद 11 दिसम्बर, 1946 को हुई सभा की बैठक में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को इसका स्थाई अध्यक्ष चुना गया। बीएन राव को इसका संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया…

Read More

पलामू। चौकीदार बहाली में पुनः शारीरिक दक्षता परीक्षा लिए जाने की नई तिथि 30 नवंबर निर्धारित करने के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पलामू समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया। सारे अभ्यर्थियों ने प्रशासन के इस निर्णय का विरोध किया और मेरिट लिस्ट जारी करने एवं बहाली करने की मांग की। यह भी कहा कि यदि प्रक्रिया में प्रशासनिक पदाधिकारियों की ओर से गड़बड़ी की गयी तो इसकी जांच कर उनपर कार्रवाई करें लेकिन पुनः शारीरिक दक्षता परीक्षा न ली जाए। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनका पैर खराब हो गया है। महिलाएं गर्भवती हैं। वे कहां से…

Read More

हजारीबाग। शंकरपुर मार्ग पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने, पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांगों को प्रशासन ने स्वीकृति देने के साथ ही उसे आज से लागू भी किया गया है। गौरतलब है कि शंकरपुर मार्ग पर…

Read More

पटना। पटेल सेवा संघ (बिहार) के तत्वावधान में आयोजित भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती समारोह काे संबाेधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभायी लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अनुच्छेद-370 और 35-ए की असंवैधानिक व्यवस्था कर जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से अलग-थलग रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में अनुच्छेद-370 को हटाकर सरदार पटेल के अधूरे काम को पूरा किया। इस अवसर पर चौधरी ने अपने कोष से पटेल सेवा संघ…

Read More

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि वे विधानसभा चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं। लेकिन वे घर नहीं बैठेंगे। पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। शरद पवार सतारा जिले के कराड में पत्रकारों को बताया कि कल चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। आज मैं कराड में हूं। मैं घर पर बैठने वालों में से नहीं हूं, बल्कि मजबूती से लड़ने वालों में से हूं। इस दौरान शरद पवार ने कहा कि हम शासकों के दुष्प्रचार से आहत हैं, शासकों द्वारा यह प्रचार किया गया कि अगर सत्ता परिवर्तन हुआ तो…

Read More