Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ है। शुरुआती कारोबार में इस चमकीली धातु की कीमत में आज 750 रुपये से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,790 रुपये से लेकर 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,150 रुपये से लेकर 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह आज चांदी के भाव में भी तेजी आई…

Read More

नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने से लेकर अभी तक घरेलू शेयर बाजार लगातार गिरावट का शिकार हो रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और सितंबर में खत्म हुई तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से घरेलू शेयर बाजार पर लगातार दबाव बढ़ता गया है। लेकिन अब महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इस बात की संभावना बन रही है कि शेयर बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। हालांकि अलग-अलग विशेषज्ञों की इस बारे में अलग-अलग राय है। धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी का मानना है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की जीत…

Read More

रांची। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया गया। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जल्द से जल्द सरकार का गठन हो। डिप्टी सीएम बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से कोई दबाव नहीं है। मौके पर कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में ये विधायक रहे मौजूद बैठक में डॉ रामेश्वर…

Read More

रांची। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा है जननायक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव यह झारखंड विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत पर संपूर्ण पासवा परिवार में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित है और यही कारण है कि दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से गठबंधन सरकार का गठन होने जा रहा है। पासवा के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालयों और शिक्षाविदों में…

Read More

हजारीबाग। सदर विधानसभा के विधायक के रूप में चुने गए प्रदीप प्रसाद ने जीत के अगले ही दिन रविवार काे जनता से सीधे संवाद कर जनसेवा का परिचय दिया। उन्होंने रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रसाद के सामने रखा। प्रसाद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

Read More

बसपा प्रमुख ने सम्भल की घटना के लिए प्रशासन और शासन काे बताया जिम्मेदार लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने महाराष्ट्र व झारखंड की विधानसभा और यूपी की नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद आये नतीजे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फर्जी वाेटिंग राेकने के लिए जब तक चुनाव आयाेग काेई कदम नहीं उठायेगा, तब तक हमारी पार्टी खासकर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए…

Read More

खूंटी। वैसे तो पूरे राज्य में भाजपा की हार हुई है, पर भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली खूंटी जैसी सीट से पांच बार लगातार विधायक रहे और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह की करारी शिकस्त ने कई सवाल खड़े किये हैं। तोरपा से तीन के विधायक रहे कोचे मुंडा के पराजय को भी लोग विधायक कोचे मुंडा की जनता से दूरी के साथ ही भाजपा संगठन की कमजोरी के रूप में देख रहे हैं। खूंटी जिले से भाजपा का सुपड़ा साफ होने के संबंध में लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन सभी एक बात…

Read More

कोलकाता। विधाननगर स्थित कृष्णा पल्ली बस्ती में रविवार सुबह आग लगने से रेलवे लाइन के किनारे बसी करीब 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते चारों ओर धुंआ छा गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर दमकल के छह इंजिन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों और…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रविवार को राजभवन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने भेंटकर विधानसभा निर्वाचन-2024 में विजयी प्रत्याशियों की सूची समर्पित की।

Read More

हुगली। आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए शनिवार शाम हुगली जिले के हरिपाल पंचायत समिति सभाकक्ष में राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना ने व्यवसायियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद बेचाराम मान्ना ने कहा कि कोलकाता के बाजार में आलू 30 रुपये के दायरे में रहेगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलू के निर्यात और आलू की कीमत में बढ़ोतरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसके बाद बाजार में आलू की कीमत नियंत्रित करने के लिए बैठक बुलाई गई। हुगली जिले में उत्पादित आलू…

Read More

रांची। मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा चौक में रविवार को बाइक और बस में सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बाइक सवार को रिम्स ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। युवक मांडर थाना क्षेत्र के के मलती गांव का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More