चंद्रशेखर को भू-राजस्व विभाग का जिम्मा तीन आइएएस अफसरों का तबादला रांची। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अफसरों का तबादला किया है। भू राजस्व विभाग के सचिव मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। साथ ही झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं नगर विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को भू-राजस्व विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जबकि अरवा राजकमल को मुख्यमंत्री के सचिव के साथ नगर विकास विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है। कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के 13 जिलों में अवैध कोयले का खनन हो रहा है। इनमें लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, रांची, दुमका, गोड्डा, पाकुड, पलामू और जामताड़ा जिला शामिल है। पिछले ढाई साल के दौरान इन 13 जिलों में कोयला के अवैध खनन को लेकर 2229 मामले दर्ज हुये हैं। गौरतलब है कि कोयले का काला खेल तीन चरणों में होता है। पहले चरण में बंद पड़े खदान या चालू खनन क्षेत्रों से गिरोह के सदस्य कोयला खनन कर एक स्थान पर एकत्रित करते हैं। दूसरे गिरोह के सदस्य एक निश्चित स्थान पर एकत्रित कोयले को साइकिल या मोटरसाइकिल…
न्यूयॉर्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि चल रहे टी-20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वलाफाई करना उनके लिए बड़ी राहत है। भारत ने बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में ग्रुप ए के मुकाबले में सह-मेजबान यूएसए पर 7 विकेट से जीत के बाद टी 20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी के पहले तीन ओवर में सस्ते में आउट होने के बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने संयम बनाए रखा और भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई।…
न्यूयॉर्क। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी 20 विश्व कप में एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अर्शदीप ने चल रहे टी-20 विश्व कप 2024 में बुधवार को यूएसए के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट लिए और अश्विन के दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल थे, जो भारत के लिए विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा था। हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए, जिन्होंने 2012…
नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फॉरवर्ड लियोनेल मेसी ने कहा कि मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब इंटर मियामी संभवतः उनके शानदार करियर का आखिरी क्लब बन सकता है। रिकॉर्ड आठ बार बैलन डी’ओर जीतने वाले मेसी अपने शानदार करियर के अंत के करीब हैं। लेकिन इससे पहले कि वह संन्यास लें, उनके पास अर्जेंटीना के साथ एक और कोपा अमेरिका खिताब जीतने का मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय और क्लब स्तर पर आगे बढ़ते रहने के साथ ही मेसी ने अपने भविष्य के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वह फुटबॉल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ईएसपीएन अर्जेंटीना से…
रांची। रांची झील बचाओ अभियान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से झील की समस्याओं से अवगत कराया। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने समस्याओं को सुनने के बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा को जल्द से जल्द झील सफाई का निर्देश दिया। श्री प्रकाश ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, ताकि समस्याओं से अवगत कराकर इसके निदान की पहल हो। श्री मिश्रा ने बताया कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची नगर निगम प्रशाशक को रांची झील के दूषित पानी की जानकारी दी और प्लानिंग कर अभिलंब साफ-सफाई कराने की कहा। मौके पर लंकेश…
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश में हाल के हमलों में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों खासकर डोडा और रियासी में गुरुवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान चल रहे अभियानों में जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों में आतंकवादियों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किए, जिसमें नौ तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और एक सीआरपीएफ जवान बलिदान हो गया, सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। कठुआ में सुरक्षा बलों के…
नई दिल्ली। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज सुबह नई दिल्ली से कुवैत रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि कुवैत के मंगाफ शहर में एक बहुमंजिला इमारत में कल आग लगने से भारत के लगभग 42-43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकांश केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के नागरिक शामिल हैं। सिंह ने विदेश रवाना से पहले नई दिल्ली में कहा, ” अग्निकांड की सूचना मिलते ही हमने कल शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक में चर्चा की। वहां पहुंचने पर पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। अभी यह जानकारी यह है कि कुछ शव इतने…
रांची। सांसद निशिकांत दुबे ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मामले में ‘खेला’ होने की आशंका जताई है। साथ ही इस मामले में खेल मंत्री हफीजुल हसन की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। इडी से अपील करते कहा है कि उसे इस खेल आयोजन और उसमें धांधली की संभावनाओं को देखते त्वरित तौर पर हफीजुल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। एक्स के जरिए निशिकांत ने हफीजुल को निशाने पर लेते कहा है कि अब तेरा क्या होगा रे कालिया? चुनाव के समय तो यह उनका ऋऊ करवा रहा था। अच्छे पिता का घटिया पुत्र। सांसद के मुताबिक, अब तो हफीजुल…
न्यूयॉर्क। आईसीसी टी 20 विश्व कप में भारत के खिलाफ बुधवार को मिली 7 विकेट से हार के बाद, यूएसए के कार्यवाहक कप्तान एरोन जोन्स ने कहा कि यदि उनकी टीम ने कुल 130 रन बनाए होते तो ‘मेन इन ब्लू’ के लिए यह एक कठिन लक्ष्य होता। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी (4 ओवर 9 रन 4 विकेट) और उसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के बीच हुई नाबाद 72 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने चल रहे टी20 विश्व कप में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप…
किंशासा। कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नदी में नाव पलट जाने से उसपर सवार 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक बयान में इस घटना पर दुख जताया है। मध्य अफ्रीका देश में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने से नौका दुर्घटनाएं होती हैं। एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि सोमवार देर रात माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलट गई। बयान के मुताबिक, नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे।