रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 का परिणाम आने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम गठबंधन को झारखंड में विजय के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमाे के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।’ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
Author: shivam kumar
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि झारखंड जीत गया है। कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त राज्यवासियों को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को स्टार कैंपेनर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि हमारे स्टार कैंपेनर का स्वागत है। उन्होंने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचकर कल्पना सोरेन का स्वागत किया। कहा कि अबुआ राज, अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड गढ़ने जा रहा है।
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता द्वारा दिये गये जनादेश का हम सम्मान करते हैं और हेमंत सोरेन को बधाई देते हैं। हम अपने दल और एनडीए के अंदर इस चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है, लेकिन लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है। हम जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा इन परिणामों की गहन समीक्षा करेगी।
रांची। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने 23 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम अपने वादों के साथ जनता के बीच गये। जनता ने जो फैसला दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं। हेमंत सोरेन जी को बधाई देते हैं, जो इंडी गठबंधन का नेतृत्व करने वाले नेता हैं। उनको जनता का समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई। इस उम्मीद के साथ कि जनता से उन्होंने जो वायदे किये हैं, 2019 की तरह भूला नहीं देंगे। इस बार जो वादा किये हैं,…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजों में हेमंत सोरेन सरकार की फिर वापसी हुई है। यहां हम बता रहे हैं उन प्रमुख चेहरों की, जो चुनावी मैदान में थे। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियाल हेम्ब्रम को उतारा था। यहां हेमन्त सोरेन को 95612 वोट मिले। उन्होंने 39791 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां चंपई सोरेन को 119379 वोट मिले और वे 20447 वोटों…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान एक हैं तो सेफ है का नारा दिया था, इसी वजह सूबे की जनता ने एकता दिखाते हुए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस चुनाव वे आधुनिक अभिमन्यू की तरह सारे चक्रव्यूह तोडक़र बाहर निकले हैं । राज्य के मतदाताओं का भारी प्रेम देखकर हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। फडणवीस ने कहा कि राज्य की लाडली बहनें,…
नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर महायुति ने निर्णायक बढ़त बना ली है। महज 5 महीने पहले जब भाजपा 70 सीटें जीतने की स्थिति में थी, तब संघ ने कमान संभाली और साथ में लाडली बहना योजना का लाभ भी मिला। उस आधार पर अकेले भाजपा को सवा सौ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसमें राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के साथ-साथ संघ का नियोजन, सहयोग और जमीनी कार्य की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव में ‘अब की बार चार सौ पार’ का ऐलान करने वाली भाजपा को सिर्फ 240…
पटना। बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर गठबंधन दल के नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। लोजपा (आर) के भी कई नेताओं का सीएम आवास में आना हुआ है। इन नेताओं में संजय झा और मनीष वर्मा शामिल हैं। बिहार विधानसभा की चार सीटों हुई मतगणना में सबसे चौंकाने वाला परिणाम बेलागंज से सामने आया है। यहां राजद ने 34 साल…
– भाजपा उम्मीदवार को 23814 और कांग्रेस उम्मीदवार को 18192 वोट मिले देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में 23,814 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत को 18,192 वोट मिले, जिससे आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के आशुतोष भंडारी को 1,314 वोट मिले, जबकि पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन ने 483 वोट हासिल किए। निर्दलीय उम्मीदवारों में त्रिभुवन सिंह ने 9311 वोट और आरपी सिंह ने 493 वोट प्राप्त किए। इस चुनाव…
रांची, 22 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग ने झामुमो के 15 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया है। क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र विजयी अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति 1 लिटिपाड़ा (4) हेमलाल मुर्मू 88469 26749 15/15 2 महेशपुर(6) स्टीफन मरांडी 114924 61175 16/16 3 शिकारीपाड़ा (7) आलोक कुमार सोरेन 102199 41174 19/19 4 दुमका(10) बसंत सोरेन 95685 14588 21/21 5 जामा(11) लोईस मराण्डी 76424 5738 20/20 6 गोमिया(34) योगेन्द्र प्रसाद 95170 36093 18/18 7 चन्दनकियारी (37) उमा कान्त रजक 90027 33733 16/16 8…
