झारखंड विधानसभा चुनाव में धनवार विधानसभा से बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को जीत हासिल हुई है। इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं, जमुआ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मंजू कुमारी जीती हैं।
Author: shivam kumar
कोडरमा। कोडरमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के सुभाष यादव को 5959 वोटों से पराजित किया। गौरतलब है कि बीजेपी ने नीरा यादव को तीसरी बार कोडरमा से अपना प्रत्याशी बनाया था। डॉ नीरा यादव वर्ष 2014 में पहली बार विधायक बनने के बाद ही राज्य की शिक्षा मंत्री बन गई थीं। फिर 2019 में वे दुबारा विधायक चुनी गयीं। इस बार कोडरमा विधानसभा सीट पर एक बार फिर महासंग्राम देखने को मिला। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और वर्तमान विधायक डॉ. नीरा यादव…
ईचागढ़ से झामुमो की सविता महतो और खरसावां से दशरथ गागराई आगे सरायकेला। सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यामंत्री चंपाई सोरेन ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गणेश महली से 20,508 मतों से जीत हासिल कर लिया है। कोल्हान में उन्होंने जीत हासिल कर अपनी साख बरकरार रखी है। अंतिम 15वें राउंड की गिनती के बाद उन्हें कुल 1,18,172 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के गणेश महली को कुल 97,664 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे जेएलकेएम के प्रेम मार्डी को कुल 39,565 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार से ईचागढ़ विस सीट से झामुमो प्रत्याशी सविता महतो…
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया से बीजेपी के प्रत्याशी उज्जवल दास ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 111906 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने झामुमो के मनोज चंद्रा को 4001 मतों से हराया है।
बोकारो। बोकारो से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह चुनाव जीत गई है। उनको 130920 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने भाजपा के बिरंची नारायण को 6773 वोट से हराया है।
-एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में हुई आयोजित नई दिल्ली। आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति की छठी बैठक राजधानी नई दिल्ली में संपन्न हो गई। बैठक में नेताओं ने 2025 तक वार्ता पूरी करने के लिए शीघ्र समीक्षा प्रक्रिया का आग्रह किया। ये बैठक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित की गई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की 21 से 22 नवंबर तक चली दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश,…
रांची। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती सुबह 8:00 बजे से जारी है। गांडेय से कल्पना सोरेन ने 8 हजार वोट से जीत दर्ज की है। निरसा से सीपीआई माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी 1620 वोट से जीते हैं। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। दूसरे नंबर पर भाजपा के अपर्णा सेन गुप्ता हैं। सिंदरी से भी 20 में से 18 राउंड के काउंटिंग के बाद सीपीआई माले के चंद्रदेव महतो 6247 वोट से आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की तारा देवी हैं।गिरिडीह से जेएमएम के सुंदिव्य सोनू 900 वोट से और डुमरी से जयराम…
नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। शनिवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 420 दर्ज किया गया जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 9 स्टेशनों पर एक्यूआई 450 से अधिक रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को शादीपुर में एक्यूआई 436, आर के पूरम में 422, नॉर्थ कैंपस 416, मंदिर मार्ग में 414,आया नगर में 390, पूसा में 396, मुंडका में 453, द्वारका में 440, वजीरपुर में 465, अशोक विहार में 452, चांदनी चौक में428 एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता में गुरुवार को अनुकूल हवा की स्थिति…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस ने सकारात्मक रुख दिखाया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुरुआती रुझान पार्टी के पक्ष में हैं और यह नतीजों में भी परिवर्तित होंगे। ठाकुर ने विश्वास जताया कि जनता ने कांग्रेस की योजनाओं और वादों पर भरोसा किया है। चाहे किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो या 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा, इन सभी योजनाओं का असर मतदाताओं पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बार-बार सरकार गिराने की…
मुंबई/नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी कार्रवाई में मुंबई एयरपोर्ट पर 3496 ग्राम कोकीन के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस कोकीन का अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 34.96 करोड़ रुपये है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि एक राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 22 नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिएरा लियोन से आने वाले एक लाइबेरिया के नागरिक को पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने पाया कि यह असामान्य रूप से भारी था, जिसकी गहन जांच में…
अररिया। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के खेप को बरामद किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने जोकीहाट से गुजरने वाले सड़क पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की।जिस क्रम में पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मामले में पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट थाना क्षेत्र होते हुए सड़क मार्ग से बिहार में…
