Author: shivam kumar

नोएडा। हरियाणा स्टीलर्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 में अब तक शानदार फॉर्म में है और अपने प्रदर्शन की बदौलत वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। लगातार पांच जीत के साथ हरियाणा ने खुद को प्वाइंट टेबल के शीर्ष पर मजबूत किया है। हरियाणा स्टीलर्स के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कोच मनप्रीत सिंह ने पीकेएल की ओर से जारी बयान में कहा, “हम पीकेएल में एक बार में एक गेम पर ध्यान देते हैं। इसमें 22 गेम हैं और हम हर गेम के लिए तैयारी करते हैं। हम जीत की लय पर…

Read More

नई दिल्ली। जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उस दौरे से आगे किसी भी अनुबंध के लिए उनकी पुष्टि नहीं की है, गिलेस्पी का पीसीबी के साथ 2026 तक का अनुबंध है। पिछले कुछ दिनों में, कई स्थानीय रिपोर्टों ने संकेत दिया कि गिलेस्पी का पाकिस्तान क्रिकेट के साथ समय सीमित है, और आकिब जावेद को उनकी जगह लेने के लिए तैयार किया गया है। पिछले महीने गैरी कर्स्टन के इस्तीफा देने के बाद से व्हाइट-बॉल कोचिंग की भूमिका खाली है, और आकिब उनकी जगह लेने के…

Read More

लंदन। इंग्लिश पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच कार्ल हॉपकिंसन और रिचर्ड डॉसन व्हाइट-बॉल कोचिंग सेटअप से हट जाएंगे, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार (17 नवंबर) को उक्त पुष्टि की। यह कदम व्हाइट-बॉल टीमों के लिए कोचिंग समूह के पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसमें ब्रेंडन मैकुलम जनवरी से ऑल-फॉर्मेट कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। हॉपकिंसन 2019 में घरेलू धरती पर इंग्लैंड की वनडे विश्व कप जीत के साथ-साथ 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप की सफलता में शामिल थे, जबकि डॉसन-जो पहले इंग्लैंड यंग लायंस के कोच थे- ऑस्ट्रेलिया में उन जीतों में से बाद की जीत…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस में हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति दे दी है। लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही कर दिया है। द वाशिंगटन टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल शुरुआत में पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की रक्षा में रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ किए जाने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का यह निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले ने…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के गठबंधन नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) की संसदीय चुनाव में हुई प्रचंड जीत के बाद आज सुबह मंत्रिमंडल का गठन किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय में हुए समारोह में प्रधानमंत्री सहित 21 मंत्रियों की नियुक्ति हुई। सभी ने राष्ट्रपति के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति ने रक्षा और वित्त विभाग जैसे कुछ मंत्रालय अपने पास रखे हैं। डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार 22 मंत्रियों की नई कैबिनेट ने आज सुबह राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ ली। राष्ट्रपति दिसानायके के पास रक्षा, वित्त, आर्थिक विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या के पास शिक्षा, उच्च…

Read More

रियो डी जेनेरियो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा का प्रथम चरण पूरा कर दूसरे चरण में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए। प्रधानमंत्री ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा का पहला चरण नाइजीरिया में पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जेनेरियो विमानतल के फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ” यह जी-20 में भाग लेने के लिए रियो डी जनेरियो का अवसर है।” प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह में एक घर से प्रतिबंधित मांस मिला था। इसके बाद लोगों ने जम कर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में घुस कर तोड़फोड़ भी किया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और भीड़ को काबू में किया। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस को घेरे में लिया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गौ मांस का टुकड़ा फेंक कर सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य न केवल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मणिपुर में तनाव के चलते गृह मंत्रालय ने राज्य में अपनी सुरक्षा तैनाती बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मणिपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की अतिरिक्त 50 कंपनियों को भेजने का निर्णय किया है। इसमें कुल 5,000 से अधिक जवान होंगे। इससे पहले 20 कंपनियों की तैनाती की गई थी। ऐसे में अब राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीएपीएफ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें कांग्रेस को चौपट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। हमेशा वो ऐसा कुछ बोल जाते हैं जिससे पूरे भारत को उनपर मजाक बनाने का मौका मिल जाता है। आज का दिन फिर हंसने का मौका लेकर आया है। बहुत ही निचले स्तर की प्रेस वार्ता थी। उसमें भी एक तिजोरी पकड़ कर लाना ओर नाटक करना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता । उन्होंने कहा…

Read More

धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। ऐसा में आज प्रचार के अंतिम दिन धनबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र के करकेन्द में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने झरिया में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में रोड शो भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं राहुल जी से…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। संविधान को बचाने की लड़ाई है। आरक्षण को बढ़ाने की लड़ाई है। किसानों की मजदूरों की रक्षा की लड़ाई है। युवाओं की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है जबकि बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस कभी संविधान को खत्म नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन जातिगत जनगणना कराएगी। हम पता…

Read More