Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में झारखंड सरकार द्वारा 23 दिसंबर 2023 के नोटिफिकेशन के तहत पूरे जमशेदपुर की 15460 एकड़ जमीन, जिसमें टाटा स्टील की फैक्टरी एवं उसकी कॉलोनी के साथ-साथ जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी भी है। इन्हें मिला कर इंडस्ट्रियल टाउन बनाये जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। हाइकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि इसी तरह के एक मामले में जवाहरलाल शर्मा एवं झारखंड सरकार एवं अन्य, जिसमें जमशेदपुर को नगर निगम बनाने और इंडस्ट्रियल टाउन नहीं बनने को लेकर रिट याचिका वर्ष 2018 में दाखिल की गयी…

Read More

रांची। 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच से संबंधित सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट पर रांची सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने असंतुष्टि जाहिर की है। कोर्ट ने सीबीआइ को दोबारा जांच करने का आदेश देते हुए क्लोजर रिपोर्ट को शुक्रवार को अस्वीकार कर दिया है। सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा ने कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दायर की थी। सीबीआइ के क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता ने विधानसभा कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सीबीआइ जांच को जारी रखने की मांग की थी। पंकज ने राष्ट्रीय…

Read More

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग में जेल में बंद निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए नीरज मित्तल और उनके सहयोगी राम प्रकाश भाटिया की जमानत अर्जी पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। पूर्व में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद नीरज मित्तल  एवं  राम प्रकाश भाटिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों की ओर से हाइकोर्ट में अलग-अलग जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। पूर्व में इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिका खारिज कर…

Read More

70 करोड रुपए के कोल लिंकेज के हेराफेरी मामले में है आरोपी रांची। हजारीबाग के कोयला कारोबारी मो इजहार अंसारी की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाइ कोर्ट की एकल पीठ ने इजहार अंसारी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुये उन्हें जमानत प्रदान कर दी। पूर्व में कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, 16 जनवरी को इडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास एवं फैक्ट्री पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 70 करोड रुपए के कोल लिंकेज के हेराफेरी मामले…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के जेनाइदाह-1 निर्वाचन क्षेत्र से अवामी लीग के पूर्व विधायक नायब अली जोर्डर को गिरफ्तार कर लिया गया। रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी-6) ने उन्हें रात करीब 12:00 बजे शहर के अरप्पुर बस स्टैंड इलाके से गिरफ्तार किया। ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो ने कहा है कि आरएबी-6 ने एक टेक्स्ट संदेश में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरएबी-6 के एक अधिकारी ने बताया है कि आरएबी की एक टीम ने एक अभियान में नायब अली जोर्डर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्हें हमले, तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में दर्ज…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। अलीपुर स्थित मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य…

Read More

गिरिडीह। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए 14 प्रवासी मजदूरों की शुकवार को वतन वापसी हुई। सभी मजदूर शुक्रवार को सदर विधायक सुदीप्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। बताया गया कि 14 मजदूरों की वतन वापसी में विधायक सोनू की खास भूमिका रही। मजदूरों के अगुवा सिकन्दर अली ने कहा कि सउदी अरब से लौटे मजदूरों को विधायक ने शीघ्र स्वदेश वापसी का भरोसा दिलाया था। आज उन्होंने कहा कि लौटे मजदूरों को नियम से जो सरकारी सुविधा मिलनी चाहिये उन तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए श्रमिकों ने विधायक का आभार जताया। हालांकि 29 मजदूर अब भी…

Read More

रांची। राज्य 33 हजार वकीलों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने ट्रस्टी कमेटी के 15 हजार अधिवक्ताओं के लिए ही स्वास्थ्य बीमा करने का निर्णय लिया है। उनकी ओर से कहा गया कि राज्य में 33 हजार हजार वकील हैं, इन सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वकीलों के परिवार को भी स्वास्थ्य स्कीम से जोड़ने का उन्होंने आग्रह किया। उनकी ओर से…

Read More

खूंटी। झारखंड के जनजातीय समाज खासकर छाेटानागपुर के आदिवासियों के प्रमुख त्योहारों में करमा उनमें से एक है। इस पर्व की विशेषता है कि करमा का त्योहार गैर आदिवासियों में भी उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जितना आदिवासी समाज। भले ही दोनों की पूजा विधियों और परंपरा में अंतर है, पर सभी जगह करम पेड़ की डाली को गाड़कर उसकी विधि विधान से पूजा की जाती है। कहीं-कहीं करम पेड़ की ही पूजा करने की परंपरा है। गैर आदिवासियों के घरों में पंडित-पुरोहित पूजा कराते हैं, जबकि आदिवासी समाज में पाहन पूजा कराता है और करम-धरम…

Read More

रांची। नामकुम थाना के हहाप गांव में सौतेले भाई ने अपने भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की शिनाख्त मनु पाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हाहाप पंचायत के सदस्य एतवा पाहन अपने सौतेले भाई मनु पाहन को चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे की विवाद को लेकर यह घटना घटी है। आनन- फानन में उसे रिम्स ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी…

Read More

पलामू। जिले के चैनपुर प्रखंड के सलतुवा के लोभरवा टोले में हाथियों के झुंड ने दो एकड़ में लगी धान व मक्के की फसल रौंद दिया। आठ घंटे तक चार भाइयों के परिवार की जान हलक में अटकी रही। शुक्रवार सुबह पांच बजे हाथी जंगल की ओर गए, तब राहत मिली। हाथियों की संख्या 25 से 30 बताई गई है और इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हाथियों के द्वारा शिवव्रत सिंह की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है। उनके अलावा उनके भाई सरयू सिंह, प्रभु सिंह, और शंकर सिंह की फसल को भी नष्ट कर दिया गया है।…

Read More