रांची। सुप्रीम कोर्ट में झारखंड टेट (जेटेट) पास अभ्यर्थी की ओर से सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास और झारखंड के पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास झारखंड निवासी अभ्यर्थी को शामिल करने के मामले में दायर एसएलपी पर गुरुवार को सभी पक्षों की सुनवाई पूरी हो गयी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले में लगातार तीन दिनों तक बहस चली। प्रार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायण, वरीय अधिवक्ता वी मोहना एवं झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट को…
Author: shivam kumar
गोड्डा में हेमंत सोरेन ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां, कहा-हमें काम के आधार पर वोट मांगने का अधिकार है गोड्डा। बुधवार को गोड्डा जिले के महगामा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। आपको महसूस करने की आवश्यकता है कि विगत 20 सालों में आपने क्या खोया क्या पाया। हमारी सरकार बनते ही हमारे सामने कोरोना की चुनौती थी, लेकिन…
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां इंडिया एक्स्पो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भारत का सही समय है। आप सही समय पर सही जगह पर हैं। 21वीं सदी के भारत में आज का भारत दुनिया काे भरोसा देता है। सेमी कंडक्टर की दुनिया से जुड़े लोग यह जानते होंगे कि डायोड क्या है। इसमें दोनों तरफ एनर्जी जाती है। उसी प्रकार उद्यमियों और सरकार के बीच का रिस्ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजाइनिंग की दुनिया में भी…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के दुष्कर्म एवं हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने बुधवार को कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित अपने कार्यालय में चार जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इन चार जूनियर डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब तक इस मामले में सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अस्पताल से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीबीआइ इस मामले में और साक्ष्य जुटाने के प्रयास में है, ताकि जांच को और तेज किया जा सके। खबर लिखे जाने तक चारों…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार तड़के 3:50 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ई-मेल किया, लेकिन उन्हें अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि इसके पहले उन्हें जो ई-मेल मिला था उसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति का कोई उल्लेख नहीं था। भ्रम दूर करने के लिए उन्होंने अपनी मांगों को ई-मेल के जरिए भेजा लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। स्वास्थ्य भवन के सामने धरना दे रहे जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।…
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के आत्महत्या करने की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मुंबई के बांद्रा इलाके में उस बिल्डिंग की जांच की है, जहां की छत से कूदकर अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। पहली नजर में ये आत्महत्या ही लग रही है। बाकी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी। जब यह घटना तब हुई, जब घटी तब मलाइका अरोड़ा मुंबई…
पिता की मौत होने की खबर पाकर मलाइका अरोरा मुंबई लौट आई हैं। उनके पिता अनिल अरोरा ने आज सुबह मुंबई के बांद्रा में जिस बिल्डिंग में रहते थे, उसकी छत से कूदकर आज सुबह 9 बजे के करीब अपनी जान दे दी। जब अनिल अरोड़ा का निधन हुआ तो उस वक्त मलाइका अरोड़ा मुंबई में नहीं थीं। वह काम के सिलसिले में पुणे में थी। अब वह अपने पिता के घर बांद्रा पहुंच गई हैं। मलाइका के घर पहुंचने के कुछ वीडियो पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए हैं। इस वीडियो में मलाइका की बहन अमृता भी नजर आ…
– निवेशकों को 1 दिन में 2.26 लाख करोड़ की लगी चपत नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। दिन के पहले सत्र में खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने मजबूती हासिल की लेकिन दूसरे सत्र में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिम जनजातीय समाज के लोगों की हो रही मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने तीन घटना का जिक्र करते हुए समुचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि आपको अवगत कराना चाहता हूं कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। आये दिन आदिवासी खासकर विलुप्त हो रहे आदिम जनजातीय समाज के भाई-बहनों की मृत्यु इलाज के अभाव में हो रही है, लेकिन प्रशासन जिम्मेदारी लेने के बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहा है। बच्ची ने पिता के…
जमशेदपूर। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का बुधवार को जायजा लिया। प्रधानमंत्री उस दिन कई रेल का उद्घाटन और परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, नंदजी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल की जमानत अर्जी याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गयी। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। संजीव लाल की ओर से 31 अगस्त को जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गयी थी। दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में इडी ने बीते दिनों आलमगीर आलम, संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। पूर्व में इडी ने 6 मई 2024 को कई इंजीनियर, ठेकेदार, कॉन्ट्रैक्टर और आलमगीर…
