सरकार ने मांगा समय, यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत में चार्ज फ्रेम पर रोक जारी रांची। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील कुमार तिवारी की ओर से उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित एवं गवाहों को धमकाने को लेकर दो अलग-अलग मामले में दायर क्वैशिंग याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को जवाब के लिए दो सप्ताह का समय दिया। सरकार की ओर से चार सप्ताह का समय कोर्ट से मांगा गया था। कोर्ट ने दोनों मामले की सुनवाई 30 सितंबर निर्धारित की है। हाइकोर्ट ने सुनील कुमार तिवारी…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि आपराधिक मामले में बरी किया गया व्यक्ति मुआवजे का दावा नहीं कर सकता, क्योंकि ट्रायल के दौरान या उससे पहले पुलिस या किसी अन्य एजेंसी द्वारा आरोपों के आधार पर किसी को जेल भेजना मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है। दरअसल रांची के रहने वाले बंशीधर शुक्ला ने हाइकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि रांची सीबीआइ के विशेष कोर्ट ने उन्हें जालसाजी के मामले में वर्ष 2004 में दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्होंने सीबीआइ कोर्ट के आदेश को चुनौती दी…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष केदारनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकाल का दर्शन कराएगी। साथ ही कोयंबटूर के आदियोगी शिव का दर्शन भी कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है । यहां 50 फीट ऊंची आदि योगी की मूर्ति विराजमान होगी, जो भक्तों में आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल की दोनों ओर दीवारों पर शिवलिंग, नंदी, डमरू और सांप की कलाकृति भक्तों को आकर्षित करेगी। आदि योगी शिव के प्रारूप…
पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला में महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। वह फरार बताया जाता है। महिला की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला टीलहापर निवासी 45 वर्षीया शायरा बानो के रूप में हुई है। हत्या को गोतिया परिवार से चल रहे जमीन विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार रात 10.30 बजे शायरा औऱ उसके पति शहाबु को उसकी बहू असमीना बीवी ने भोजन कराया था। खाना खाने के बाद दोनों एक साथ कमरे में सोने चले…
-मुख्यमंत्री चाइबासा के नोवामुंडी में कार्यक्रम में हुए शामिल -गुवा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि -परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और परिसंपत्तियों वितरण किया आजाद सिपाही संवाददाता नोवामुंडी, चाईबासा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोल्हान समेत पूरे झारखंड के लिए यह एक ऐसा दिन है, जिसे हम ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे वीर शहीद हमेशा आदर्श रहेंगे। ये वीर शहीद सदैव हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। ऐसे में इनके आदर्श पर चलकर झारखंड को नयी दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुवा गोली कांड…
कहा-10 किलोमीटर दौड़ में अभ्यर्थी का मरना आपदा नहीं, हत्या है रांची। झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चुनाव करीब आता देख झारखंड सरकार धड़ाधड़ तमाम घोषणाएं कर रही हैं। रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने उनसे पूछना शुरू किया कि आखिर लोगों को मिला क्या, तब कई घोषणाएं करने लगे। इस मौसम में युवाओं को सिपाही की नौकरी में 10-10 किमी की दौड़ लगवा कर नियुक्ति का दिखावा करने लगे। इस दौरान ना पानी, ना छांव, ना इलाज की व्यवस्था…
-सरकार पर लगाया वादा खिलाफी आरोप -राज्य भर के हजारों युवा रांची के प्रभात तारा मैदान में जुटे आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए नीति, नीयत और विश्वसनीयता की आवश्यकता है। मौजूदा सरकार इन तीनों मापदंडों पर विफल रही है। हमारे युवा सड़कों पर हैं। युवा रोजगार मांग रहे हैं। इनके पास बीए, एमए, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक आदि की डिग्री है। लेकिन इनके पास नौकरी नहीं है। यही नौकरी की डिग्री सरकार को देनी थी। सुदेश रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में पार्टी की नवनिर्माण…
रांची। रविवार को निवारणपुर, रांची स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें रांची महानगर एवं रांची जिला के लगभग 200 युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए रतन पासवान (राजा पासवान) तथा बिट्टू के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नमन गुप्ता, आयुष चंद्रवंशी, शुभम पासवान, अभिषेक सिंह, प्रिंस मिश्रा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्ष गुप्ता, सूरज मोदी, शुभम गुप्ता, निशांत सोनी, लक्षमण सिंह मुण्डा, आकाश गोप, आयुष यादव, अमित वर्मा, आर्यन वर्मा, रंजय वर्मा,…
रांची। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था। अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर तक कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री भी 9 सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिला स्तरीय कैंप में शामिल होंगे। 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने के कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए…
महगामा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को खिरौंदी स्थित अपने आवास पर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस में शामिल कराया। सभी को पार्टी सिंबल देकर स्वागत किया और मिठाई खिलायी। इस मौके पर मंत्री ने कहा, मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस और मैं सभी के दुख दर्द में हमेशा साथ खड़ी रहूंगी। कांग्रेस में आपको पूरा सम्मान मिलेगा। इसी के साथ मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। तेजस्विनी कर्मियों ने मंत्री से मिल कर तेजस्विनी फेज 2 शुरू करने, सरकार की किसी भी योजना से जोड़…
रांची। झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत 10 सितंबर से होगी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दे पर आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में 21 आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है। प्रतिनियुक्त अधिकारी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का सही से अनुपालन हो रहा है या नहीं, आम जनता से मिली शिकायत का सही तरीके से निवारण किया जा रहा है या नहीं,…
