नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज जोरदार गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सोना की कीमत में 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की और चांदी की कीमत में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। इसके पहले सर्राफा बाजार में इतनी तेज गिरावट आम बजट में आए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाने के बाद देखी गई थी। माना जा रहा है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद सोने की मांग में कमी होने की आशंका…
Author: shivam kumar
भारत के इतिहास को नया मोड़ देने वाली एक घटना की सच्चाई जानने के लिए तैयार हो जाइए। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यूट्यूब पर 24 घंटे से ज़्यादा समय से ट्रेंड कर रहा है। साथ ही इसे सभी प्लैटफ़ॉर्म पर 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल चुके हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा ने सच की तलाश में जुटे पत्रकारों की भूमिकाओं को गहराई और सच्चाई के साथ निभाया है। उनके पात्र न्याय की खोज में लगे ऐसे लोगों के रूप में पेश किए गए हैं, जो घटना…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा देश को बांटने का है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जाति-जाति में विवाद पैदा करती है, जिससे एससी, एसटी और ओबीसी संगठित न हो सकें। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करती रही और जम्मू कश्मीर में संविधान नहीं लागू होने दिया, लेकिन मैंने जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करके दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के धुले और नासिक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब…
देश-दुनिया के इतिहास में 09 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख देश के बंटवारे के भारत में रियासतों के विलय लिए खासतौर पर जूनागढ़ रियासत के लिए खास है। जूनागढ़ गुजरात में है। जब देश आजाद हुआ तो यहां के नवाब महाबत खान ने पाकिस्तान के साथ जाने की घोषणा कर दी और इलाज कराने यूरोप चले गए। असल में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 लागू कर इसमें लैप्स ऑफ पैरामाउंसी की व्यवस्था की थी। इसका मतलब यह था कि राजा अपनी रियासत को भारत या पाकिस्तान, जहां चाहें जोड़…
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में चुनावी सभा के दौरान कहा कि अब जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जोरदार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसे किसी भी कीमत पर सफल होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की चार पीढ़ियां आ जाएं, लेकिन हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटाएंगे। अमित शाह ने कहा कि शरद पवार केंद्र में दस साल तक मंत्री थे, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया। महाराष्ट्र की शिराला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सभा को…
मुंबई। टीवी शाे ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ में काम चुके मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार की रात निधन हो गया है। वे महज 35 साल के थे। उनकी अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस भी सदमे में हैं। एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने दोस्त नितिन चौहान के निधन की जानकारी दी है। विभूति ने अपने इंस्टाग्राम पर नितिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रेस्ट इन पीस माय डियर, मैं हैरान हूं…
राहुल की सभा में संविधान की खाली प्रतियां बताती हैं कि वे मूल सिद्धांतों से भटके नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने और वीवीआईपी कल्चर अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि साइज में बड़े कपड़े पहनकर आम आदमी होने का दावा करने वाले आआपा नेता रहते आलीशान ‘शीश महल’ में हैं। पार्टी मुख्यालय में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता गौरव भाटिया ने हाल ही में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई इन्वेंटरी के आधार पर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल वीवीआईपी कल्चर…
हेमंत को गलतफहमी है कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट के माध्यम से झारखंड पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लेंगे यही स्थिति जारी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड के संसाधनों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो जायेगा रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसाने की योजना किसी से छुपी नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल के माध्यम से झारखंड में बसाकर उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। झारखंड में हेमंत सोरेन की…
जालौन। जिलाथिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेंश कुमार ने शुक्रवार को कुकरगांव क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड व उत्तरी उमरी साधन सहकारी समिति मानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के उर्वरक भंडारण और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उत्तरी उमरी साधन सहकारी समिति मानपुर बंद मिलने पर सचिव के विरुद्ध जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुकरगांव क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड में 400 बोरी डीएपी और 450 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध थी। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता…
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 22,23 व 24 नवम्बर को आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के निमित्त दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर 51 वेदपाठी पुरोहितों द्वारा वैदिक वेद मंत्रों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ विहार, गया के कुलपति प्रो. के. एन. सिंह, राजा महेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर, गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही एवं गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि राज्य महिला आयोग, उप्र की एक बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक फैसले लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। महिला आयोग के सभी सदस्यों की सहमति से तैयार प्रस्ताव में महिलाओं से जुड़ी प्रत्येक जगहों पर महिला कर्मचारी होना जरूरी बताया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने महिलाओं के अधिकार को लेकर बनाये गये प्रस्ताव को शासन में भेजा है। इस संबंध में बबीता चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं से संबंधित वस्त्रों की दुकानों…
