मुजफ्फर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के चुनावी रण में कूद पड़े हैं। उत्तर प्रदेश की नौ विधान सभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधान क्षेत्र में सभा करने पहुंचे तो विपक्ष पर करारा हमला बोला। बटेंगे तो कटेंगे के बाद यहां उन्होंने कहा कि जहां दिखा सपाई, वहां बिटिया घबराई। झारखण्ड और महाराष्ट विधान सभा के आम चुनावों के दौरान तीन-तीन सभाएं करने के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप्र के उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे हैं। पहले ही दिन उन्होंने जिले की मीरापुर विधान सभा क्षेत्र…
Author: shivam kumar
-कोलाघाट तहसील में रामगंगा व बैगुल नदी पर नए पुल का होगा निर्माण, 137.02 करोड़ की लागत से इसे किया जाएगा पूरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार शाहजहांपुर डबल लेन युक्त रामगंगा पुल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रही है। कोलाघाट तहसील में रामगंगा व बैगुल नदी पर इस नए पुल का निर्माण किया जाएगा और इस कार्य को 137.02 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नए पुल का निर्माण पुराने पुल के समीप ही किया जाएगा। इससे स्टेट हाइवे 163 पर यातायात सुगम होगा तथा जलालाबाद-शमशाबाद-मोहम्मदाबाद-सौरिख-बिधूना मार्ग पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।…
कोलकाता। कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस नेता फिरहाद हकीम के खिलाफ भाजपा नेत्री रेखा पात्रा ने गुरुवार शाम संदेशखाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा का आरोप है कि फिरहाद ने रेखा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसमें संदेशखाली की महिलाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अपमान किया गया है। इस बयान के विरोध में रेखा के नेतृत्व में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली में प्रदर्शन किया और फिरहाद के इस्तीफे की मांग की। दरअसल हकीम ने संदेशखाली की महिलाओं को अपवित्र बताते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कई कड़े कदम उठाए हैं। अब परीक्षाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी या धोखाधड़ी की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए मेडिकल परीक्षाओं का लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विश्वविद्यालय ने इस नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षा के समय विश्वविद्यालय के अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा देख सकेंगे। पिछले महीने 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में परीक्षा में गड़बड़ी के कई…
अररिया। लोक आस्था के महापर्व छठ में शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ संपन्न हुआ।छठ संपन्न होने के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने छठव्रतियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।वहीं छठव्रतियों ने भी पुरुषों के माथे पर टीका लगाकर आशीर्वाद दिया। सुहागिन महिलाओं को उनके सुहाग की रक्षा को लेकर नाक से मांग तक सिंदूर लगाकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद दिया। छठव्रतियों ने अपने खोईचा में रखे छठ का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को दिया।घाट पर छठव्रतियों के पैर छूने की श्रद्धालुओं में होड मची रही।सुहागिन महिलाओं के नाक से मांग तक सिंदूर की सजावट चेहरे…
रांची। आजसू पार्टी सरना धर्मकोड के साथ अंतिम सर्वे खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने के संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी है। शुक्रवार 8 नवंबर को आजसू कार्यालय में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया। करीब 20 पेज के आजसू के इस संकल्प पत्र के आवरण पृष्ठ पर सुदेश महतो की तस्वीर के साथ अबकी बार रोजगार देनेवाली सरकार का नारा लिखा है। आजसू ने संकल्प पत्र के जरिए राज्य की जनता को 30 गारंटी दी है। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह नारी सम्मान योजना के…
रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए शुक्रवार झारखंड के रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सिमडेगा के लिए रवाना हो गए। वे सिमडेगा के महागठबंधन के प्रत्याशी भूषण बाड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का लोहरदगा में भी कार्यक्रम तय है। यहां वह मौजूदा वित्त मंत्री और उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फिर शनिवार को जमशेदपुर में वे कोल्हान के…
सिमडेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया था लेकिन भाजपा आदिवासी को वनवासी कहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, भाजपा के लोग आपका जल, जंगल और जमीन छीनना चाहते हैं। इसलिए वो आपको वनवासी कहते हैं। आदिवासी का मतलब है, उस जगह का सबसे पहला मालिक। इसलिए कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है। वनवासी का मतलब है कि आप जंगल में रहते हो। इसलिए आपका जल, जंगल और जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। इसलिए भाजपा आदिवासी को वनवासी कहती है। राहुल शुक्रवार को झारखंड के…
पलामू। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पलामू पहुंचे। उन्होंने हरिहरगंज के सीता हाई स्कूल के मैदान में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित। सम्राट ने कहा कि झारखंड प्रदेश का विकास डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। इसके लिए यहां एनडीए की सरकार बनाना बेहद जरूरी है। सम्राट ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार है। यदि हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह को विजयी बनाते हैं तो झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। कमलेश सिंह को जीतते हैं, तो भाजपा मजबूत…
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने शुक्रवार को क्रिकबज से इस बात की पुष्टि की। नसीब ने क्रिकबज से कहा, “हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। उन्होंने मुझे कुछ महीने पहले बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना वनडे करियर खत्म करना चाहते हैं और हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, मुझे…
वारसॉ। एफसी बार्सिलोना के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, जिन्होंने बुधवार शाम को रेड स्टार बेलग्रेड पर 5-2 की जीत में अपना 98वां और 99वां चैंपियंस लीग गोल किया, की निगाहें अब अपने 100वें चैंपियंस लीग गोल पर हैं। लेवांडोव्स्की ने पहले हाफ में दो गोल किए। ब्रेक के बाद, पोलिश खिलाड़ी के पास हैट्रिक बनाने और चैंपियंस लीग में अपना 100वां गोल करने का मौका था, लेकिन वह लक्ष्य से चूक गए। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को पोलिश मीडिया से कहा, “मैच के दौरान, मैंने यह नहीं सोचा कि मैंने पहले ही कितने गोल किए हैं। मैंने हैट्रिक बनाने का…
