Author: shivam kumar

रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कई अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार सात अपराधियों को 20 दिनों के लिए जिला बदर और 5 लोगों को थाना हाज़री का आदेश दिया गया है। जिला बदर में हिंदपीढ़ी थाना निवासी भैरव सिंह, सुखदेव नगर निवासी सरताज , अनगड़ा थाना निवासी बेव सिंह मुंडा, मटका किंग आनंद वर्मा, सुखदेव नगर थाना निवासी सनी सिंह,प्रकाश यादव और चंदन सिंह शामिल है। जबकि थाना हाजिरी में चान्हो थाना निवासी करो पाहन,आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, मोबिन अंसारी,सुखदेव नगर थाना निवासी सकलदेव बड़ाइक और…

Read More

रामगढ़। जिले के छठ घाटों का निरीक्षण डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने किया। इस दौरान में दामोदर नदी छठ घाट, बिजोलिया तालाब छठ घाट, शास्त्री नगर छठ घाट के अलावा जिले में अन्य स्थानों पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। व्रतियों को परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का उन्होंने जायजा लिया। साथ ही तालाब और नदियों में गोताखोरों की मौजूदगी पर उन्होंने विशेष जोर दिया। दामोदर नदी में पानी अधिक होने की वजह से बैरिकेडिंग की गई थी। साथ ही व्रतियों को यह बताया जा रहा था कि वह…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है।इसी क्रम में बुधवार रात ओरमांझी इलाके से रांची पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त किया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने करीब 195 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्कर पानी ( अल्पाइन ) पेटी छल्ला के बीच में शराब का कार्टून छिपा कर बिहार ले जा रहे थे। इसी बीच…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा सांसद संजय कुमार झा मौजूद थे।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन तथा राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सबकी भागीदारी की जरूरत है। इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान बढ़-चढ़कर होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान बन रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य अलंकरण से सम्मानित सभी विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के…

Read More

मुंबई। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुंबई में कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार आने पर सूबे में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। साथ ही राज्य में महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। इस मौके पर महाविकास आघाड़ी की ओर से पांच योजनाओं की भी घोषणा की गई है। महाविकास आघाड़ी की ओर से बुधवार शाम को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चुनावी प्रचार सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना…

Read More

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की दो दिवसीय बैठक बुधवार को मानेकशॉ सेंटर में ख़त्म हुई। इस बैठक में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, रक्षा औद्योगिक सहयोग और पारंपरिक तथा अन्य खतरों से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करने वाले संयुक्त अभ्यासों की प्रगति सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने सक्रिय जुड़ाव और बढ़ी हुई अंतरसंचालनीयता के माध्यम से इस रणनीतिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने की। अमेरिका का प्रतिनिधित्व यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी…

Read More

पलामू। छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था और यातायात संधारण के लिए जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस ने रुट चार्ट जारी किया है। 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं 8 नवंबर को अहले सुबह 2 बजे से पूर्वाहन 8 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों के लिए शहर के बाहर के बाहर पड़ाव निर्धारित किया गया है। यानि दो दिनों तक दो शिफ्ट में 6-6 घंटे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। गढ़वा की ओर से आने वाले वाहन चैनपुर थाना अंतर्गत मंगरदाहा घाटी के पास पड़ाव करेंगे। इसी तरह रांची की…

Read More

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथंबम बीरेन सिंह ने घोषणा की है कि एनआरसी, नशीली दवाओं (ड्रग्स) के खिलाफ जारी युद्ध पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। थाडू सम्मेलन में अपनाए गए प्रस्ताव में राज्य में ‘राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर’ (एनआरसी) और ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान के लिए समर्थन व्यक्त किया गया। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह थडू ने सम्मेलन में पारित प्रस्ताव पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि उनकी सरकार एनआरसी और राज्य में ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई पर कोई समझौता नहीं करेगी। मणिपुर में अशांति की जड़ नशा और घुसपैठिए…

Read More

हम भाजपा के घर में घुसकर सहारा का पैसा वापस लायेंगे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी सभी का गुजरात से कनेक्शन है, भाजपा यहां ड्रामा कर रही है रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के वादे को मुद्दा बनाया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए वर्ष 2023 में पोर्टल बनाया गया था। सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि वर्ष 2023 से…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा जी का निधन बिहार की सांस्कृतिक और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ ने न केवल बिहार के लोकगीतों को एक नई पहचान दी, बल्कि बिहार की परंपरा और संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान दिलाया। पप्पू यादव ने कहा, “शारदा जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका स्नेह हमेशा मुझे मिलता रहा है। मुझे आज भी याद है जब 2019 में…

Read More