रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह लोहरदगा में आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत और रांची से भाजपा उम्मीदवार नवीन जायसवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Author: shivam kumar
जमीनी हकीकत से दूर हैं राजनीतिक दल जीत-हार को लेकर पार्टियां आश्वस्त नहीं आदिवासी हित के इर्द-गिर्द घूम रहा चुनवी मुद्दा अंडर करेंट पर भी ध्यान देने की है जरूरत विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। पहले फेज के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। भाजपा, आजसू, झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत सभी दल के नेता ताबड़तोड़ रैलियां, जनसंपर्क, रोड-शो आदि करने में लगे हैं। मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे। सामान्य तौर पर वे अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। वहीं, अगर राजनीतिक दलों के नेताओं से औपचारिक बातचीत करें, तो एकबारगी जीत को…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक चयन नियमावली में बदलाव राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता श्री शुक्ल ने सपा अध्यक्ष की पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते, तब चीफ सेक्रेटरी समेत तमाम बड़े अधिकारियों को केवल इसलिए बदल देते थे कि वो अधिकारी चाचा शिवपाल का करीबी हो गया है। फिर उसी चीफ सेक्रेटरी को भरे मंच से कहते थे जाओ मुलायम सिंह यादव के पैर…
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव पद को अनैतिक मानकर उसे चुनौती दे दी गयी है। संघ के सचिव को पत्र भेजकर शिकायतकर्ता ने उनसे उनकी ही कार्य पद्धिति को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अलीगढ क्रिकेट संघ से जुड़े रहे पूर्व पदाधिकारी ने यूपीसीए सचिव को पत्र भेजकर उनसे ही ‘सचिव’ के पद पर अवैध रुप से काबिज होने और जनसामान्य को भ्रमित करने के लिए पूछा है। यही नहीं कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी से अवगत कराने के लिए उनको पत्र लिखा गया है। संघ के पदाधिकारियों की अनियमितताओं को दर्शाया गया है जैसे…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के विरुद्ध मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाते समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दिखायी दे रहे हैं। अखिलेश यादव लगातार प्रदेश सरकार के निर्णयों, घोषणाओं पर प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठा रहे हैं। मंगलवार को भी अखिलेश ने उप्र पुलिस के नये नियमावली पर सवाल उठाये हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सुना है किसी बड़े पुलिस अधिकारी को स्थायी पद देने और उसका कार्यकाल दो साल बढ़ाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।…
सिलीगुड़ी। दीपावली पर्व के समाप्त होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन महापर्व छठ के तैयारी में लग गया है। मंगलवार को संवेदनशील छठ घाट का प्रशासन ने बारीकी से निरीक्षण किया। इसी क्रम में राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत छठ घाट के निरीक्षण पर स्थानीय प्रशासन पहुंचे। प्रशासन ने कृष्णनगर कॉलोनी के साहू नदी के छठ घाट का साफ सफाई, अर्घ्य देने की जगह, छठ व्रतियों के आने जाने के रास्ते सहित अन्य मूल बातों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सोमनाथ दास, आमबाड़ी चौकी के प्रभारी हिरुकांति सरकार समेत अन्य…
कोलकाता। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 146वीं बटालियन के सीमा चौकी फरजीपाड़ा के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया। यह तस्कर बांग्लादेश से भारत में चप्पल में छिपाकर सोने की तस्करी कर रहा था। जब्त किए गए सोने का वजन 466.50 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 37.51 लाख रुपये है। बीएसएफ ने मंगलवार सुबह बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि फरजीपाड़ा सीमा चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति सुबह की ड्यूटी के दौरान सोने की तस्करी करने का प्रयास करेगा। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कम्पनी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेहरू पथ स्थित निर्माणाधीन भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती 11 नवम्बर के पूर्व इस पार्क का निर्माण पूर्ण करें। पार्क के शिलापट्ट पर भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के देश की आजादी में योगदान, उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व के बारे में अंकित करायें ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। इस पार्क के पीछे के रास्ते को…
भागलपुर। जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर दियरा में मंगलवार को छठ घाट की साफ सफाई कर रहे छह लोग गंगा में डूब गए। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों के मदद से सुरक्षित गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ छठ घाट पर जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव को गंगा घाट से बरामद कर लिया है। बताया जा…
रांची। कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सांसद पप्पू यादव ने हटिया, जगन्नाथपुर, सेक्टर 2 मार्केट, पंचमुखी मंदिर, डोरंडा में आयोजित नुक्कड़ सभा और पदयात्रा के माध्यम से जनता को अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में मतदान करने का अपील की। पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाना है और अजय नाथ शाहदेव को हटिया से जिताना है। उन्होंने कहा कि अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में हटिया की जनता एकजुट…
शूजीत सरकार का अपना एक अंदाज़ है। वे अपने किरदार के साथ स्क्रीन पर छा जाते हैं। शूजीत सरकार की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों को जगाने वाला है। फिल्म में अभिषेक बच्चन अलग-अलग लुक में नजर आते हैं। जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, ट्रेलर में दिखाई देने वाले पल आपको उत्साहित करेंगे और ज्यादा देखने की इच्छा जगाएंगे। यह फिल्म 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को राइजिंग सन फिल्म्स और किनो…
