नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत में तेल की कीमतें स्थिर रहेंगी, क्योंकि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति के विभिन्न विकल्प मौजूद हैं। ब्राजील और गुयाना जैसे देशों से अधिक आपूर्ति बाजार में आ रही है। वर्तमान में तेल की वैश्विक आपूर्ति खपत से अधिक है, जिससे बाजार स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज ‘एक्स‘ पर जारी एक पोस्ट में कहा, “दुनिया के कुछ हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद दुनिया में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता देशों के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। लोकगायिका शारदा सिन्हा लंबे समय से दिल्ली के एस्म अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार रात से शारदा सिन्हा को फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है। एम्स ने एक्स पर जानकारी दी कि मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा इलाज के लिए नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और इलाज कर रहे डॉक्टरों से सीधे संपर्क में हैं। शारदा सिन्हा को लेकर मंगलवार को उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि शारदा सिंहा फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और उनकी स्थिति गंभीर है। मैंने…
लोहरदगा। विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को कहा कि लोहरदगा अपने आंदोलनकारी बेटे की बहू को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। पुलिस सेवा से आए विधायक जनता के लिए सहज नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवा से आयी नीरू शांति भगत लोहरदगा की जनता की सेवा करेगी। लोहरदगा को शासक नहीं सेवक चाहिए। एनडीए की सरकार आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने का काम करेगी। महतो ने कहा कि सरकार ने सबसे अधिक नुकसान पढ़े लिखे युवाओं का किया है। हर युवा चाहता है कि उन्हें रोजगार अपने घर के पास…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशिया को मजबूत बनाने में बौद्ध धर्म की भूमिका को लेकर कहा कि हमें इस बात पर चर्चा की आवश्यकता है कि बौद्ध धर्म एशिया और दुनिया में वास्तविक शांति कैसे ला सकता है। एक ऐसी शांति जो न केवल शारीरिक हिंसा से मुक्त हो बल्कि सभी प्रकार के लालच और घृणा से भी मुक्त हो। राष्ट्रपति ने मंगलवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शिखर सम्मेलन बुद्ध की…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम-2004 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने उम्मीद जतायी कि इस फैसले से अब मदरसा शिक्षा को लेकर उपजे विवाद एवं हजारों मदरसों की अनिश्चितता समाप्त हो जाएगी। मायावती ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा अधिनियम-2004 को वैध एवं संवैधानिक करार दिए जाने के फैसले का स्वागत है। इससे प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर उपजे विवाद व हजारों मदरसों की अनिश्चितता अब निश्चय ही समाप्त होने…
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आज सुबह मदरसा छात्रों की रैली से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ओलामा मशायेख बांग्लादेश के आह्वान पर आहूत इस रैली में विभिन्न जिलों के हजारों छात्र शामिल हुए। यह लोग सुहरावर्दी उद्यान में एकत्र हुए। यह रैली सुबह नौ बजे शुरू हुई। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, इस रैली की वजह से ढाका विश्वविद्यालय के आसपास यातायात अनियंत्रित हो गया। ढाका एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के निकास रैंप, मोगबाजार, फार्मगेट, नीलखेत, शाहबाग, कारवां बाजार, ककरैल और गुलिस्तान के पास लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय विद्यार्थियों के अनुसार, टीएससी क्षेत्र और राजू स्कल्प्चर…
ढाका। बांग्लादेश फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (बीएफयूजे) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार मोल्ला जलाल को गिरफ्तार किया गया है।शाहबाग पुलिस ने उन्हें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। शाहबाग थाना प्रभारी मोहम्मद खालिद मंसूर ने मोल्ला जलाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मोल्ला जलाल को सोमवार को राजधानी के सेगुनबागीचा इलाके से हिरासत में लिया गया और बाद में जेल भेज दिया गया। जलाल के खिलाफ चार दिन पहले शाहबाग पुलिस स्टेशन में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने…
इंदौर। महाराष्ट्र में दो सत्रों की जबरदस्त सफलता के बाद, प्राइम टेबल टेनिस लीग (पीटीटी) का आयोजन मध्य प्रदेश मध्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से इंदौर में किया जाएगा। आगामी लीग 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक इंदौर के प्रतिष्ठित अभय प्रशाल क्लब में आयोजित की जाएगी। रविवार को आयोजित हालिया खिलाड़ी नीलामी में आठ टीमों क्लिपर्स, निंजा, सेंसेशन, स्पार्टन्स, थंडरबोल्ट, योद्धा, लायन वॉरियर और किंग पोंग ने बोली लगाई। नीलामी में 56 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, 8 समर्पित कोचों और 8 कुशल प्रबंधकों की सूची प्रदर्शित की गई। प्रत्येक टीम ने सात खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें 11 से…
नई दिल्ली। अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं और इस बार अपनी गेंदबाजी के कारण। काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एकमात्र मैच के दौरान शाकिब की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए अंपायरों द्वारा रिपोर्ट की गई है। शाकिब को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अपने गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करवाने के लिए कहा गया था। शाकिब ने सितंबर में टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ एक रोमांचक चैंपियनशिप मुकाबले में सरे के लिए ने 63 से ज़्यादा ओवर फेंके और नौ विकेट चटकाए। अब…
शिवराज सिंह चौहान ने सारठ, दुमका और मधुपुर में की जनसभा जेएमएम सरकार, गरीब जनता की कमाई तक डकार गयी झारखंड में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं और सोरेन सरकार सो रही है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा रांची। झारखंड-केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका से प्रत्याशी सुनील सोरेन और मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी देशवासियों को छठ पर्व प्रारंभ होने…
झारखंड में सीएम योगी बोले- पहले औरंगजेब ने लूटा, अब झारखंड को आलमगीर आलम लूट रहे बड़कागांव/कोडरमा। गेटवे ऑफ झारखंड के नाम से मशहूर कोडरमा से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव प्रचार की शुरूआत की। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, मंदिरों को नष्ट किया था, उसी तरह झारखंड सरकार का एक मंत्री था आलमगीर आलम। उनके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं। ये पैसा झारखंड के गरीबों का था, जिसे लूटकर जमा किया गया था। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा…
