Author: shivam kumar

बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी सही जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन फिलहाल फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की वजह से चर्चा में हैं। वो 14 जून को फिल्म के साथ दर्शकों से मिलने आ रहे हैं। इसलिए कार्तिक इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘दोस्ताना-2’ छोड़ने को लेकर टिप्पणी की। कार्तिक ने कहा, “वो बहुत पुरानी बात हो गई। कई बार बहुत मिस कम्यूनिकेशन होता है और कई बार बहुत चीजें रेशो से बाहर भी चली जाती हैं। ऐसी बातें लिखी जाती हैं, जिनका अलग मतलब निकाला जाता है। किसी…

Read More

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र स्थित घाघरा नदी में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। हादसे में 12 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बोकरिहा निवासी पच्चो देवी (50), सुबोध की पुत्री टिया (17), निर्मल का पुत्र कान्हा (12), पुत्री नैनी और सत्यम (26) अपनी रिश्तेदारी में तेलियार आए थे। सोमवार की सुबह सभी घाघरा नदी में नहा रहे थे। नहाते वक्त मोबाइल से रील भी बनाने लगे।…

Read More

न्यूयॉर्क। आईसीसी टी 20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ छह रन से मिली हार के बाद, पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने स्वीकार किया कि टीम ने खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाला। ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी के बाद जसप्रीत बुमराह के तीन विकेटों की बदौलत पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बना और भारत ने नासाऊ काउंटी स्टेडियम में 6 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्स्टन ने कहा, “ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और वे जानते हैं कि जब वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं, तो…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में शिवखोड़ी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हुए कायरना हमले की निंदा की है। योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की आधी रात को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ कायराना हमला अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से दिवंगत पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं…

Read More

कोडरमा। दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने पति अनवर अंसारी को भादवि 304 बी तहत दोषी पाते हुए 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सोमवार को सुनाई। यह मामला वर्ष 2019 का है। इसे लेकर मरकच्चो थाना कांड संख्या 79/19 एवं सत्रवाद 101/19 दर्ज किया गया था। थाना को दिए आवेदन में मृतका के पिता याकूब अंसारी ने कहा था कि उसकी पुत्री की शादी 2017 को अनवर अंसारी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। कुछ दिनों तक वह ससुराल में ठीक से…

Read More

रांची। स्कूल-कॉलेज से 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानों को हटाया जायेगा। ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जायेगी। राज्य सरकार ने मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है। गृह सचिव वंदना दादेल ने इस बाबत सभी जिलों के डीसी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया है कि वे अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करके इस संबंध में कार्रवाई प्रारंभ करायें। स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू की बिक्री करने वाले दुकानदारों को चिह्नित करें। राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा विभाग को जागरुकता कार्यक्रम चलाने के…

Read More

-भाजपा के वोट शेयर में 7.33 फीसदी कमी और कांग्रेस के वोट शेयर में 8.82 प्रतिशत का इजाफा खूंटी। खूंटी संसदीय क्षेत्र में व्याप्त गुटबाजी और लचर संगठन ने संसदीय चुनाव में भाजपा की नैया डुबो दी। यही कारण है कि एक ओर जहां भाजपा के वोट शेयर में 7.33 फीसदी कमी आई, वही कांग्रेस के वोट शेयर में 8.82 प्रतिशत का इजाफा हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 511647 मत हासिल किये। कांग्रेस को 54.62 प्रतिशत वोट मिले, जबकि भाजपा को 38.64 प्रतिशत वोट मिले और यही 15.98 प्रतिशत अंतर ही भाजपा की…

Read More

गिरिडीह। जिले के डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व्य में दो थानों की पुलिस ने सोमवार की सुबह 40 मवेशियों से लोड माल वाहक गाड़ी को जब्त करने में सफलता पायी है। बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस ने डुमरी थाना इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक बड़े मालवाहक वाहन में गोवंश तस्करो द्वारा प्रतिबंधित मांस की तस्करी के लिए बिहार के सिवान से पश्चिम बंगाल जा रहे 40 गोवंश को प्रतिबंधित मांस तस्करों से मुक्त कराया। जब्त सभी…

Read More

रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा ने क्रमबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 11 जून को संघ के सदस्य मुख्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से प्रदर्शन करेंगे। मौन प्रदर्शन के बाद भी अगर संघ की मांगें नहीं मानी गयी, तो 19 और 20 जून को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार मांगों पर विचार करने को बाध्य नहीं हुई, तो 27 जून को कलम बंद हड़ताल किया जायेगा। सचिवालयकर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

Read More

-घर परिवार के साथ संभाली राजनीतिक विरासत कोडरमा। स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार सांसद बनकर नरेंद्र मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री भी बनी हैं। अब एक बार फिर स्थानीय लोगों के साथ ही झारखंड के लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। लगातार दूसरी बार जीता लोकसभा चुनाव कोडरमा लोकसभा सीट से इस बार भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने 376240 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने महागठबंधन की ओर से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह को पराजित किया। इसके पहले 2019 में भी कोडरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा देवी ने परचम लहराया था।…

Read More

-भगवान बिरसा मुंडा वीरता और साहस की प्रतिमूर्ति: भगत -आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि अवसर पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उनका साहस, नेतृत्व और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बलिदान, हमें सदा प्रेरित करता रहेगा। हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा…

Read More