लखनऊ। छठ पर्व को लेकर पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि छठ पर्व पर पूजा स्थलों, नदियां, घाट, तालाब, जलाशयों पर महिलाओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। उनकी सुरक्षा की दृष्टि में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। सार्वजनिक एवं भीड़ वालें स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से सादी वर्दी में महिला और पुरुष कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाए। एंटी रोमियो दल को भी सक्रिय रखें। पर्व के दौरान पटाखों…
Author: shivam kumar
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर अधिकारियों को देख लेने के पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने सोमवार को कहा कि सपा में स्थान सुरक्षित रखने के लिए शिवपाल अखिलेश की चापलूसी कर रहे हैं। शिवपाल भाषा की मर्यादा और शुचिता भूल कर अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने मीडियाकर्मियों से कहा कि 2017 के पहले अखिलेश सरकार का समय सबको याद है। यह भी याद है कि शिवपाल का क्या हश्र हुआ था। कैसे दूध की मक्खी की तरह…
कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक के निजी सचिव परिमल राय पर चुनाव में टिकट दिलाने और नौकरी देने के नाम पर लोगों से ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में शिकायत दर्ज होते ही मयनागुड़ी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले के शिकायतकर्ता विश्वनाथ शील हैं, जो भाजपा नेता के रूप में इलाके में जाने जाते हैं। वे 2016 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आरोप है कि निशीथ प्रामाणिक के निजी सचिव परिमल राय ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। इसके अलावा,…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सात जिलों में आतंकी नेटवर्क स्थापित करने का खतरनाक मंसूबा लेकर आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) सक्रिय हो गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से जेएमबी बंगाल के कई गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को निशाना बना रहा है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इन स्थानों पर जेएमबी आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा है और अपने आतंकी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आईएसआई ने बांग्लादेश में स्थित जेएमबी के कई बड़े नेताओं के साथ बैठक कर पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में आतंकियों का नेटवर्क मजबूत करने का…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से और 2335 प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पांच की पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि यह निर्णय बालकों के लिए निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत लिया गया है। अभी तक लगभग 18 हजार प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पांच शुरू की जा चुकी है। अब इन 2335 स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक कदम उठाएं ताकि जनवरी 2025 से कक्षा पांच का संचालन संभव हो सके। इस कदम के बाद भी राज्य संचालित और राज्य सहायताप्राप्त 29 हजार…
कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल कांड में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपित सिविक वॉलंटियर के खिलाफ आज सोमवार को सियालदह अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इससे मामले में न्यायिक प्रक्रिया का प्रारंभ होगा। इस मामले की पहली चार्जशीट पिछले महीने सीबीआई ने दाखिल की थी जिसमें मुख्य आरोपित के रूप में सिविक वॉलंटियर का नाम दर्ज किया गया था। इसके साथ ही, सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में आर.जी. कर के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और टाला थाने के तत्कालीन अधिकारी अभिजीत मंडल के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस वर्ष नौ अगस्त…
रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राज्य में फिर से आईएनडीआईए (इंडिया )गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड सरकार का रिपोर्ट कार्ड ए प्लस है। राज्य की जनता भाजपा से हिसाब लेगी। लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को प्रचार- प्रसार भी नहीं करने दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तिरस्कार का हिसाब लेगी। श्रीनेत सोमवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 57 लाख बेटियों और महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ दिया। इसमें 1000 रुपए दिए हैं, जबकि दिसंबर से 2500 रुपए दिए जाने हैं। 42 लाख…
पूर्वी चंपारण। जिले के हरैया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन सुगर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं। इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रीज के पास छापेमारी कर तुमड़ीया टोला निवासी सहादत मियां के पुत्र नयाज नबी के पास से 134 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी व्यक्ति वहां ब्राउन सुगर की खेप किसी दूसरे व्यक्ति को देने के लिए खड़ा है।जिसके बाद छापेमारी के लिए टीम गठित कर उसे गिरफ्तार…
नई दिल्ली। जियो पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल इकोनॉमी में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण गोल्ड मार्केट में लगातार तेजी बनी हुई है।दिवाली को आमतौर पर हिंदू कारोबारी कैलेंडर की शुरुआत माना जाता है। पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली तक सोने की कीमत में करीब 31 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अगले साल यानी 2025 की दिवाली तक सोने की कीमत में 18 से 22 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 30 प्रतिशत तक उछल सकती है। सोने की कीमत में आई तेजी की…
-जीईएम ने कुशल खरीद को बढ़ावा देने के लिए बीज श्रेणियों का किया विस्तार नई दिल्ली। सरकारी ई-मार्केटप्लेस ने जीईएम पोर्टल पर 170 नई बीज श्रेणियां लॉन्च कीं है। इसके साथ ही अब जीईएम पोर्टल पर लगभग 8,000 बीज की किस्में उपलब्ध हो गईं हैं। इन श्रेणियों को आगामी फसल सीजन से पहले लॉन्च किया गया है, ताकि केंद्र और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) और अन्य सरकारी एजेंसियों के लिए कुशल खरीद की सुविधा मिल सके। जीईएम की डिप्टी सीईओ रोली खरे ने कहा कि विक्रेताओं को इन नई बीज श्रेणियों का लाभ उठाने और सरकारी निविदाओं में…
नई दिल्ली। शापूरजी पालूनजी ग्रुप की कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इंफ्रा ने सोमवार को लिस्टिंग के जरिए घरेलू शेयर बाजार में दस्तक दे दी। कंपनी के शेयर आज लगभग 8 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी ने 463 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे, लेकिन आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 430.05 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 426 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह लिस्टिंग होने के साथ ही इस कंपनी के निवेशकों को करीब 8 प्रतिशत का नुकसान हो गया। डिस्काउंट में लिस्टिंग होने के सदमे…
