Author: shivam kumar

देश-दुनिया के इतिहास में 05 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह के लिए जानी जाती है। यह तारीख भारत के अंतरिक्ष विज्ञान इतिहास में खास उपलब्धि के साथ स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। भारत ने 05 नवंबर, 2013 को अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया। इसी के साथ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने नया अध्याय लिखा। इस कामयाबी की खास बात यह है कि भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।” एक अन्य पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने…

Read More

विशेष हेमंत और हिमंता के ‘हाऊ द जोश’ का जवाब दे रहे प्रत्याशी,‘हाइ सर’ कमल खिलाने में कितनी सफल होगी अर्जुन-चंपाई-विद्युत की तिकड़ी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा के चुनाव में कोल्हान क्षेत्र पर इस बार सभी की नजर है। खास कर यहां की तीन विधानसभा सीटें, बहरागोड़ा, घाटशिला और पोटका बेहद चर्चित हैं, क्योंकि इनमें से दो सीटों पर राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजन भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, जबकि तीसरी सीट पर भाजपा के एक सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।…

Read More

रांची। झारखंड में डीजी रैंक के चार आइपीएस अधिकारी अगले दो महीने में रिटायर हो जायेंगे। इस महीने 30 नवंबर को 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय भटनागर सेवानिवृत्त हो जायेंगे। वे अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआइ में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा डीजीपी अजय कुमार सिंह और एम मीणा जनवरी, 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी, 2025 को रिटायर हो जायेंगे। दूसरी ओर झारखंड कैडर के 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आइपीएस अधिकारी एक जनवरी, 2025 से डीआइजी हो जायेंगे। सीनियर एसपी रैंक…

Read More

रांची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देशानुसार देवेंद्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव, इसराफिल अंसारी को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में मनिका विधानसभा क्षेत्र से मुनेश्वर उरांव, गोमिया विधानसभा क्षेत्र इसराफिल अंसारी और पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुशासनात्मक नियम के क्रमांक 04 के कंडिका क, ख एवं डं…

Read More

रांची। प्रदेश भाजपा ने भाजपा नेताओं की रेकी करने और फोन टेप करने का आरोप लगाया है। इस मसले को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुकालात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के इशारे पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी द्वारा भाजपा नेताओं का फोन टेप कराया जा रहा है। नेताओं की रेकी भी की जा रही है। भाजपा नेताओं के यहां छापेमारी की भी योजना बनायी जा रही है। चुनाव के…

Read More

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण में 43 सीटाें पर हाेने वाले चुनाव के लिए सोमवार को गढ़वा के चेतना गांव स्थित श्रीकृष्ण गाैशाला मैदान में चुनावी जनसभा काे संबाेधित करते हुए कहा कि मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है। ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’। अब हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है। मोदी ने कहा कि झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब पूरा देश ‘विकसित भारत के संकल्प को…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना पुलिस पर हुए हमला मामले के मुख्य अभियुक्त मनोज प्रसाद कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपित को पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर, हरसिद्धि थाना के दारोगा रविरंजन, पहाड़पुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व चौकीदार तफसीर आलम, चौकीदार रामबाबू यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियो की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारी हो चुकी है,जबकि अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी…

Read More

हांगकांग। डायना श्नाइडर ने रविवार को ब्रिटिश खिलाड़ी केटी बौल्टर को 6-1, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन का खिताब जीत लिया। विश्व में 14वें स्थान पर काबिज शीर्ष वरीयता प्राप्त श्नाइडर ने जर्मनी में बैड होम्बर्ग ओपन, थाईलैंड में हुआ हिन चैंपियनशिप और हंगरी में बुडापेस्ट ग्रैंड प्रिक्स में खिताबी जीत के साथ इस सत्र का अपना चौथा खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद 20 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उच्च स्तर पर थी। निश्चित रूप से,मैं जिस तरह से प्रतिस्पर्धा कर रही हूं, उससे खुश और गौरवान्वित हूं।” दूसरी वरीयता प्राप्त…

Read More

बीजिंग। जापान ने रविवार को बीजिंग के शौगांग आइस हॉकी एरेना में चीन को 5-0 से हराकर आईआईएचएफ आइस हॉकी महिला एशिया चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। जापान ने शुरू से ही नियंत्रण बनाए रखा, पहले दौर में 23 शॉट लगाए और एक गोल के साथ शुरुआती बढ़त हासिल की। ​​चीन ने दूसरे दौर में अपना बचाव कड़ा किया, जिससे जापान के स्कोरिंग के मौके सीमित हो गए, लेकिन अंतर को पाटने में असफल रहा। अंतिम दौर में, जब चीन ने बराबरी करने के लिए कड़ी मेहनत की, तो घरेलू टीम की गलतियाँ बढ़ने लगीं, जिससे जापान को…

Read More

नई दिल्ली। रिद्धिमान साहा रणजी ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण के बाद खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज साहा ने 2010 और 2021 के बीच 40 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और नौ टी20आई में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स सहित विभिन्न पक्षों के लिए 170 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में भी हिस्सा लिया। साहा ने रविवार रात एक्स पर पोस्ट किया, “क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। रिटायर होने से पहले मैं बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के…

Read More